सी-21 मॉल के अवैध अतिक्रमण पर मेहरबान क्यों है नगर निगम: पार्किंग माफिया से साठगांठ या राजनीतिक दबाव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विजय नगर स्थित सी-21 मॉल में वाहनों की पार्किंग की जगह पर अवैध रूप से सजाए गए व्यावसायिक बाजार को जमींदोज करने के बजाय नगर निगम प्रशासन अधिकारियों की नाकामी और लीपापोती का नया अड्डा बन चुका है।
इस गंभीर मुद्दे का खुलासा होने के बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि निगम की पीली गैंग बुलडोजर लेकर मॉल में बनी अवैध दुकानों को पूरी तरह साफ करेगी। हालांकि, धरातल पर जो नजारा दिखा, उसने नगर निगम के निष्पक्ष होने के तमाम दावों की धज्जियां उड़ा कर रख दीं। अमला पार्किंग से अवैध कब्जा हटाने के बजाय लाइसेंस की चेकिंग का ढोंग रचकर रसूखदारों को अभयदान देने में जुटा रहा।
निगम अधिकारियों की इस संदिग्ध कार्यशैली का खुलासा उस वक्त हुआ, जब नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सोनल मिमरोट और अपर आयुक्त आकाश सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वायरल वीडियो में छोटे दुकानदारों की गुमटियां हटाने की कार्रवाई पर कड़ा ऐतराज जताते हुए नेता प्रतिपक्ष ने निगम अमले की कार्यप्रणाली को सीधे तौर पर पक्षपातपूर्ण करार दिया।
इस घटनाक्रम ने साफ कर दिया है कि निगम के बेलगाम अधिकारी दोहरे मापदंड अपनाकर काम कर रहे हैं। एक तरफ जहां रेहड़ी-पटरी वालों और आम गरीबों के आशियानों व दुकानों पर बिना सोचे-समझे बुलडोजर चला दिया जाता है, वहीं दूसरी तरफ सी21 मॉल जैसे रसूखदार परिसरों में पार्किंग बेचकर हर महीने लाखों रुपये ऐंठने वाले माफिया के सामने पूरा अमला नतमस्तक नजर आता है।
प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी और पक्षपातपूर्ण रवैया : सच्चाई यह है कि प्रशासनिक अधिकारियों की यह मनमानी और पक्षपातपूर्ण रवैया इंदौर में भाजपा सरकार की साख पर गहरा बट्टा लगा रहा है। नगर निगम के अफसर सरकार को कलंकित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
मॉल के जिस हिस्से को नक्शे में वाहनों की पार्किंग के लिए आरक्षित दिखाया गया था, वहां बेखौफ तरीके से 25 से 30 दुकानें संचालित हो रही हैं। नियम कायदों को ताक पर रखकर बनाए गए इस अवैध बाजार के कारण बाहर सर्विस रोड पर गाड़ियों का अंबार लगता है और पूरा विजयनगर दिनभर ट्रैफिक जाम से कराहता रहता है।
सीलिंग और लाइसेंस रिन्यूअल के नाम पर ड्रामेबाजी जारी
नगर निगम प्रशासन को यह स्पष्ट करना होगा कि सीलिंग और लाइसेंस रिन्यूअल के नाम पर जारी यह ड्रामेबाजी आखिर कब तक चलेगी? जब तक पार्किंग क्षेत्र में बने इस अवैध अतिक्रमण पर नगर निगम का पीला पंजा पूरी तरह नहीं चलता और पूरी जगह खाली कराकर वाहनों के लिए बहाल नहीं की जाती, तब तक जनता को इस भीषण जाम से कोई राहत नहीं मिलने वाली।
शहर के जागरूक नागरिक अब सवाल उठा रहे हैं कि क्या नगर निगम अधिकारी रसूखदार मॉल प्रबंधन के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई करने की हिम्मत दिखाएंगे, या फिर इसी तरह पक्षपात का खेल खेलकर भू-माफिया को खुली छूट देते रहेंगे?
संबंधित समाचार

ईडी का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में की बड़ी कार्रवाई; लाखों रुपए की संपत्तियां की कुर्क

देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती:झांकियों में इन पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध; ऊंचाई और मंच की चौड़ाई पर भी नियम

महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप:सुरक्षाकर्मियों पर बाल खींचने और मोबाइल छीनने का दावा

पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा:इसी कार्यकाल में क्षेत्र की सभी समस्याएं कर देंगे दूर

बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:जिंदा जलाकर उतारा मौत के घात; पड़ोसी बचाने पहुंचा तो उसे भी काटा

पूर्व मंत्री बोले:तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है

धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज:आश्रम की भूमि पर बिना अनुमति बन रहा था दो मंजिला भवन; कार्रवाई के दौरान पुलिस बल रहा तैनात

छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब:जीतू पटवारी

माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं

सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला:परिवार को ब्याज सहित इतने लाख रुपए क्षतिपूर्ति

पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा:पितृ ऋण से मुक्ति का पावन पर्व

एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अगले ढाई साल में होंगी 3.5 लाख सरकारी भर्तियां

कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी:सड़क पर रोककर किया परेशान; तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत:सीसीटीवी में कैद

सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य:बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा की कार्रवाई सिर्फ आम नागरिकों तक; आरोपी रसूखदार नेताओं के सामने क्यों डाले हथियार!

रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी:फोन की लत से बच्चे हो रहे बेकाबू; स्क्रीन की लत से बढ़ी परेशानी, थेरेपी सेंटरों में लग रही कतार

थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग:भ्रष्टाचार की बलि चढ़ी सड़क; निगम के दावों का खुलासा

डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:शाम 4 बजे से कई मार्गों पर डायवर्जन; इस मंदिर पहुंचेंगी शहरभर से झांकियां

‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान:कांग्रेस का प्रदर्शन

14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक:महू का तस्कर आया गिरफ्त में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!