दूसरी बार क्यों पुलिस थाना पहुंची महिला डेंटिस्ट: पीछा करके कौन करता है परेशान; हाथ पकड़कर की अश्लील हरकत, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र में एक महिला डेंटिस्ट के साथ छेड़छाड़ और पीछा कर परेशान करने के मामले का खुलासा हुआ है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ दूसरी बार पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि आरोपी लंबे समय से उसका पीछा कर मानसिक रूप से परेशान कर रहा था।
पुलिस के अनुसार क्षेत्र में रहने वाली 30 वर्षीय महिला डॉक्टर की शिकायत पर आरोपी गितेश सिंह बग्गा के खिलाफ छेड़छाड़ सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी अक्सर उसका पीछा करता था और गलत नीयत से घूरता रहता था।
महिला डॉक्टर के मुताबिक शनिवार रात वह अपने पिता की दुकान पर पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी वहां भी पहुंच गया और उसे घूरने लगा। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और उसके दोनों हाथ पकड़कर अश्लील हरकतें करने लगा।
पीड़िता ने बताया कि विरोध करने पर आरोपी ने धक्का दे दिया, जिससे वह नीचे गिर गई और उसे चोट भी आई। घटना के बाद महिला सीधे छोटी ग्वालटोली थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला का कहना है कि इससे पहले भी वह आरोपी के खिलाफ शिकायत कर चुकी है, लेकिन इसके बावजूद आरोपी की हरकतें बंद नहीं हुईं। अब उसने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
भिक्षुक युवती से भी छेड़छाड़
इसी थाना क्षेत्र में एक अन्य छेड़छाड़ का मामला भी सामने आया है। रेलवे स्टेशन क्षेत्र में घूमने वाली एक भिक्षुक युवती ने आरोप लगाया कि एक्टिवा सवार अयाज खान उसे चाय पिलाने के बहाने अपने साथ ले गया।
युवती के अनुसार आरोपी उसे सुनसान जगह पर ले गया और वहां अश्लील हरकतें करने लगा। युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।
पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी अयाज खान की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। दोनों घटनाओं के बाद क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
संबंधित समाचार

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!