खबर
Top News

दिल्ली और लखनऊ अग्निकांड से कब सबक लेगा नगर निगम: आड़ा बाजार में जी+5 अवैध इमारत पर आंख बंद; बड़े हादसे का इंतजार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 जुलाई 2026, 2:53 pm
शेयर करें:
दिल्ली और लखनऊ अग्निकांड से कब सबक लेगा नगर निगम

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कुछ दिन पहले दिल्ली में हुए भीषण अग्निकांड और इसके बाद लखनऊ की आग ने पूरे देश को झकझोर दिया। दोनों हादसों में कई जान गई। जांच में खुलासा हुआ वजह थी ऊंची-ऊंची इमारतों में अनियमितताएं, अवैध निर्माण और फायर एनओसी का न होना।

सवाल है क्या इन मौतों से इंदौर नगर निगम सबक लेगा या अपने स्वार्थ के चलते आंखें बंद कर किसी बड़े हादसे का इंतजार करेगा? नगर के सबसे व्यस्त और संकरे राजवाड़ा क्षेत्र के आड़ा बाजार में ऐसी अवैध इमारत खड़ी हो रही है, जो आने वाले समय में दिल्ली-लखनऊ जैसे हादसे की स्क्रिप्ट लिख रही है।

खतरनाक तथ्य
एक इमारत पहले ही जी+3 अवैध थी। उसी पर 2 मंजिल और अवैध रूप से जोड़ी जा रही हैं इससे उसकी कुल ऊंचाई: जी+5 (ग्राउंड+5) यानी छह मंजिल हो जाएगी। सोचिए शहर के बीचोबीच आड़ा बाजार की संकरी गली में, जहां दिन भर हजारों लोग आते-जाते हैं, यह कितना बड़ा खतरा होगी। इलाका पहले से ही पार्किंग और ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझ रहा है

अगर आग लगी तो?
कल्पना करें संकरे अड़ा बाजार की इस जी+5 अवैध बिल्डिंग में आग लग गई तो फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचेगी कैसे? हजारों की भीड़ में भगदड़ मचेगी तो जिम्मेदार कौन होगा? यहां पार्किंग नहीं, फायर एग्जिट नहीं, सेटबैक नहीं- तो बचाव कैसे होगा? दिल्ली और लखनऊ में मरने वाले लोग भी यही सोचते थे ‘हमारे साथ ऐसा नहीं होगा।

' दिल्ली और लखनऊ की घटनाओं ने साबित कर दिया अवैध ऊंची इमारतें मौत का सामान हैं। इंदौर नगर निगम के पास अभी वक्त है सबक लेने का। वरना कल जब यहां कोई हादसा होगा तो खून किसके सिर होगा?

आखिर क्यों?
क्या बीओ राहुल रघुवंशी की नजर में जी+5 की अवैध बिल्डिंग कोई गंभीर मामला ही नहीं है? या कुछ और कारण है जिससे फाइलें धूल खा रही हैं?

जनता की पीड़ा
कई शिकायतों के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पता नहीं हर शिकायतकर्ता को अवैध निर्माणकर्ता के साथ-साथ नगर निगम के अफसरों से भी क्यों लड़ना पड़ता है? लगता है जैसे अवैध काम करने वाले नहीं, बल्कि शिकायत करने वाले ही गुनहगार हैं।

शिकायतकर्ता के सवाल
जब बिल्डिंग पहले से जी+3 अवैध थी तो सील क्यों नहीं किया गया?

अब जी+5 तक अवैध निर्माण कैसे हो रहा है? क्या निगम का अमला सो रहा है?

क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही निगम की नींद टूटेगी?

निर्माण को संरक्षण कौन दे रहा है?

इमारत का पता है 154 अड़ा बाजार, राजवाड़ा, इंदौर

दो शिकायतों पर बीओ राहुल रघुवंशी की चुप्पी।

जोन-12 के बीओ राहुल रघुवंशी की चुप्पी सबसे ज्यादा संदेह पैदा करती है।

पहली शिकायत: 8 जून 2026 को रहवासियों ने लिखित शिकायत की - कोई कार्रवाई नहीं।

दूसरी शिकायत: 16 जून 2026 को की गई पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 5 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 5 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 6 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 6 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 6 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 6 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 6 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 7 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 7 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 7 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 7 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 7 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 7 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 7 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 7 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 7 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 7 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 7 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 7 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!