अतिक्रमण पर कब चलेगा पीला पंजा: सी21 मॉल की अवैध दुकानों पर नगर निगम का आधा-अधूरा एक्शन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर, पार्किंग क्षेत्र में चल रही 29 दुकानों पर जड़े ताले, लेकिन अवैध दुकानें जस की तस
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विजयनगर स्थित स्कीम नंबर 54 के सी21 मॉल में वाहनों की पार्किंग की जगह पर अवैध रूप से बनाए गए व्यावसायिक बाजार पर आखिरकार नगर निगम को कार्रवाई के लिए मजबूर होना ही पड़ा। खुलासा फर्स्ट समाचार पत्र में जनहित के इस बड़े मुद्दे का खुलासा किया गया था।
खबर प्रकाशित होने के बाद गहरी नींद में सोए प्रशासनिक अमले में भारी खलबली मची और अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर सख्त कदम उठाने पड़े। हालांकि, निगम की इस कार्रवाई ने कई गंभीर सवाल भी खड़े कर दिए हैं। टीम ने औपचारिकता निभाते हुए नक्शे के विपरीत पार्किंग क्षेत्र में बिना लाइसेंस चल रही दुकानों को सील तो कर दिया, लेकिन उन अवैध दुकानों को हटाया नहीं, जो इस पूरी समस्या की असली जड़ हैं।
निगमायुक्त क्षितिज सिंघल के सख्त निर्देशों के बाद नगर निगम के लाइसेंस विभाग की एक विशेष टीम ने सी21 मॉल परिसर में औचक दबिश दी। इस टीम ने पूरे मॉल परिसर में सघन ट्रेड लाइसेंस चेकिंग अभियान चलाया। निगम की इस अचानक हुई कार्रवाई से मॉल प्रबंधन और अवैध दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
कार्रवाई के डर से कई संचालक अपने प्रतिष्ठान बंद कर मौके से खिसकने का प्रयास करने लगे। जाँच के दौरान यह हकीकत सामने आई कि मॉल के जिस बड़े हिस्से को वाहनों की पार्किंग के लिए नगर निगम से स्वीकृत कराया गया था, वहां नियमों को ताक पर रखकर 25 से 30 दुकानें तान दी गई थीं।
मॉल प्रबंधन इन अवैध दुकानों के जरिए हर महीने 25 से 30 हजार रुपये प्रति दुकान की दर से लाखों रुपये का मोटा किराया ऐंठ रहा था। लाइसेंस विभाग की टीम ने सघन चेकिंग में पाया कि इन प्रतिष्ठानों के पास व्यापार करने के लिए कोई वैध व्यावसायिक दस्तावेज मौजूद नहीं थे।
मौके पर जिन कुछ गिने-चुने संस्थानों के लाइसेंस की समय-सीमा समाप्त हो चुकी थी, उनका आनन-फानन में रिन्यूअल कराया गया। वहीं, बिना किसी वैध अनुमति और लाइसेंस के संचालित पाई गई 29 दुकानों पर निगम अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ताले जड़ दिए।
सील की गई इन प्रमुख दुकानों में वंशिका कलेक्शन, तनिष्क एंटरप्राइजेज, जयपुरी आर्टिफिशियल ज्वेलरी, होम अट्रैक्शन, हाउस ऑफ निशा, आदित्य एपेरल, अनुश्री, कान्हा कॉस्मेटिक, उत्कर्ष फैशन, चौहान मोबाइल, टॉयज, अग्रवाल, द चॉकलेट जंक्शन, मालियो, जयपुरी ज्वेलर्स, हाई फैशन, राजस्थानी द्वारकेश सौंफ, मिस एंड मैम, साईं क्रिएशन और की एंड का मुख्य रूप से शामिल हैं।
इनके अलावा नौ अन्य अवैध आउटलेट्स को भी टीम ने मौके पर ही सील कर दिया।
संबंधित समाचार

साइबर ठगी के लिए बैंक खाते बेच रहा था आरोपी:पुलिस ने पकड़ा

बनेगा हाईटेक इन्क्यूबेशन सेंटर:200 से ज्यादा स्टार्टअप्स को एक साथ मिल सकेगा प्लेटफॉर्म; AI-डेटा साइंस के कोर्स भी होंगे

मानसिंह को भेजा जेल, जिलाबदर की तैयारी:चंदर लोहार हत्याकांड का मामला

गैंगस्टर सतीश भाऊ के गुर्गे और करणी सेना पदाधिकारी के खिलाफ शिकायत:गुंडे कमल जादौन ने प्रॉपर्टी ब्रोकर को धमकाया

देखिये वीडियो, पति पर FIR के बाद पूर्व विधायक का सिंधिया पर हमला:कहा- दो-चार केस और करा दो; डरेंगे नहीं, 2029 चुनाव का भी किया जिक्र

गिरफ्तारी की वजह नहीं बताई तो कार्रवाई गैरकानूनी:दोबारा पकड़ने से पहले मजिस्ट्रेट की मंजूरी जरूरी

शहर की वायरल प्रतिमा:गणेशजी संग विराजे पांच हनुमान मंदिर

मोदी की मिमिक्री के बाद कॉमेडियन के 3 शो कैंसिल:बताया; लगातार मिल रही धमकियां

अनंत चतुर्दशी पर निकलेगा आस्था, परंपरा और देशभक्ति का भव्य कारवां

पात्रता परीक्षा के विरोध में बड़ा फैसला:इस तारीख से राजधानी में अनिश्चितकालीन धरना; विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग

‘रण’ जीत लिया ‘रणदिवे’ने:चैलेंज, इनोवेशन और क्राइसिस मैनेजमेंट के नए योद्धा गौरव

प्रसिद्ध मंदिर में बदले नियम:इस समय के बाद नहीं होगा हवन-यज्ञ; उल्लंघन करने पर कार्रवाई

मालवा’ में कांग्रेस:बरसों से जो शहर भाजपा का गढ़; वहीं कांग्रेस ने रचा इतिहास

हाईकोर्ट में नया रोस्टर लागू:डिवीजन बेंच-1 में जनहित; पर्यावरण और क्रिमिनल मामलों की सुनवाई

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

देखिए वीडियो:पड़ोसी देशों में बढ़ा तनाव; एयरस्ट्राइक में इतने आतंकियों के मारे जाने का दावा, तीन नागरिकों की मौत

हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर फिर यात्रा पर निकलेंगे ये संत:सैकड़ों किलाेमीटर का सफर करेंगे

MP में 5935 वनरक्षकों की भर्ती का दूसरा चरण शुरू:जानें पूरा शेड्यूल

देखिए वीडियो:अनंत चतुर्दशी की तैयारियां तेज; झांकी मार्ग का निरीक्षण करने निकला सरकारी अमला

इंदौर पहुंचे BJYM अध्यक्ष:सेवा संकल्प यात्रा को लेकर बताया पूरा प्लान; राहुल गांधी पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!