खबर
Top News

फुटपाथ पर दुकान का ‘रेट कार्ड’ वायरल: 5 से 8 हजार दो, तब मिलेगा ठिकाना... रोशनी के 2 हजार अलग

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 नवंबर 2026, 3:47 pm
शेयर करें:
फुटपाथ पर दुकान का ‘रेट कार्ड’ वायरल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दीपावली पर बाजार में दुकानें सजाने की तैयारी है, लेकिन यहां कारोबार शुरू करने से पहले जेब सजानी पड़ रही है। रेडीमेड गेट के सामने परदेसीपुरा से एमआर-10 तक लगने वाले त्योहारी बाजार में दुकान आवंटन के नाम पर कथित वसूली का मामला सामने आया है।

आरोप है कि फुटपाथ पर दुकान लगाने के लिए 5 से 8 हजार रुपए तक देने पड़ रहे हैं। रोशनी के लिए 2 हजार रुपए अलग और टेंट का खर्च भी दुकानदारों के जिम्मे है। यानी त्योहार पर ग्राहकों को सस्ते कपड़े बेचने निकले छोटे कारोबारियों के लिए दुकान लगाना ही महंगा सौदा हो गया।

यात्रा के कारण बाजार देर से सजा, अब दुकान आवंटन पर सवाल... दशहरे से दीपावली तक इस क्षेत्र में करीब 60 से 70 अस्थायी दुकानें लगती हैं। इस बार ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ यात्रा का आयोजन इसी क्षेत्र में होने के कारण दुकानें नहीं लग पाई थीं।

आयोजन खत्म होने के बाद बाजार सजना शुरू हुआ। महिलाओं और बच्चों के कपड़ों की अधिकांश दुकानें यहां लगती हैं। कम कीमत पर खरीदारी करने के लिए आसपास के रहवासी पहुंचते हैं, लेकिन इस बार बाजार की रौनक के पीछे दुकान आवंटन का कथित आर्थिक गणित चर्चा में है।

5 से 8 हजार का कथित ‘अवैध शुल्क’... वार्ड-23 की भाजपा पार्षद विनीता मौर्य के पति धर्मेंद्र मौर्य का नाम दुकान आवंटन के मामले में सामने आ रहा है। दुकानदारों का आरोप है कि 5 से 8 हजार रुपए तक देना पड़ते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ दुकानदार पार्षद पति का नाम लेते हुए रकम का जिक्र कर रहे हैं।

टेंट का खर्च अलग से देना होगा...?
दुकानों पर लाइट व्यवस्था के लिए एक कथित ठेकेदार के माध्यम से इंतजाम कराया जाता है। इसके लिए प्रत्येक दुकान से करीब 2 हजार रुपए लिए जाने की बात कही जा रही है। टेंट हाउस का भुगतान अलग है।

ऐसे में दुकान आवंटन से लेकर बिजली और टेंट तक खर्चों की लंबी सूची है। छोटे व्यापारी कमाई की उम्मीद में बाजार पहुंचे हैं, लेकिन खर्च का हिसाब उनकी उम्मीदों पर भारी पड़ता नजर आ रहा है।

वीडियो वायरल हुआ तो समझाइश, अब दुकानदारों की जुबान पर ताला
कथित वसूली बयान का वीडियो वायरल होने के बाद पार्षद पति धर्मेंद्र मौर्य दुकानदारों के बीच पहुंचे और उन्हें समझाइश दी। इसके बाद दुकानदार मीडिया से दूरी बनाने लगे।

अब उनकी चिंता साफ सुनाई देती है- ‘हमें रोजी-रोटी कमाना है, किससे दुश्मनी लें।’ यह स्थिति सवाल खड़ा करती है कि यदि दुकान आवंटन की प्रक्रिया पारदर्शी है, तो दुकानदारों को खुलकर बोलने में संकोच क्यों हो रहा है?

निगम के जिम्मेदार बताएं, फुटपाथ पर दुकान या वसूली का कारोबार...?
महापौर पुष्यमित्र भार्गव और नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल को मामले में संज्ञान लेकर दुकान आवंटन प्रक्रिया की जांच करानी चाहिए। यह स्पष्ट होना चाहिए कि दुकानदारों से लिया जा रहा शुल्क किस नियम के तहत निर्धारित है, रकम किसके पास जा रही है और इसकी रसीद दी जा रही है या नहीं। यदि अनधिकृत वसूली हो रही है, तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई भी जरूरी है।

त्योहारी बाजार गरीब और मध्यमवर्गीय ग्राहकों को सस्ती खरीदारी का अवसर देता है, लेकिन यदि यहां दुकान लगाने के लिए ही हजारों रुपए का कथित ‘अवैध शुल्क’ देना पड़े, तो सवाल उठना लाजिमी है। आखिर फुटपाथ पर दुकान लगाने का अधिकार कारोबार करने के लिए है या कथित वसूली का बाजार सजाने के लिए?

वायरल वीडियो गलत
मेरे द्वारा दुकान आवंटन नहीं होता। हर साल इस तरह का वीडियो कोई न कोई वायरल कर देता है। टेंट और लाइट वाले को पैसे तो देना पड़ेंगे। 35-40 हजार रुपए देकर मीटर उतरवा रखा है। दो-दो, तीन-तीन हजार रुपए लाइट वाला लेता है दुकान वालों से।

टेंट का अलग देना पड़ता है। अपना कुछ नहीं है उसमें। अभी नगर निगम की रसीदें कटेंगी। हर बार जिसे दुकान लगाने को जगह नहीं मिलती, वह वीडियो बनवाकर वायरल कर देता है इस बार भी किसी यूट्यूबर ने वीडियो वायरल किया, जिसका सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं है। -​धर्मेन्द्र मौर्य, पार्षद पति, वार्ड-23

संबंधित समाचार

ठेकेदार कंपनी पॉवर लिकर का कमाल
Top News

ठेकेदार कंपनी पॉवर लिकर का कमाल:नर्मदा गंभीर परियोजना; मुख्यमंत्री को भी दे दिया चकमा, उज्जैन में भी नहीं मिला पानी

3 minutes ago
दीपावली की रोशनी से पहले इंदौर की सड़कों पर जाम का अंधेरा
Top News

दीपावली की रोशनी से पहले इंदौर की सड़कों पर जाम का अंधेरा:त्योहार की खरीदारी करने निकले इंदौरवासी जाम में फंस रहे

7 minutes ago
वीडियो देखिये, हत्या के आरोपी का जेल से छूटते ही फूलों से स्वागत
Top News

वीडियो देखिये, हत्या के आरोपी का जेल से छूटते ही फूलों से स्वागत:शहर में निकाली रैली; नाबालिग की गोली मारकर हत्या की थी

13 minutes ago
इंदौर में पानी बर्बाद करने वालों पर निगम सख्त
Top News

इंदौर में पानी बर्बाद करने वालों पर निगम सख्त:अब इस लापरवाही पर भी कटेगा चालान; MIC मेंबर बोले- पानी नहीं मिलेगा तो रोओगे

14 minutes ago
बाल विवाह पर MP में सख्ती
Top News

बाल विवाह पर MP में सख्ती:इस दिन प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान; गांव से वार्ड तक बनेंगे निगरानी दल

39 minutes ago
वीडियो देखिये, बायपास पर चलती कार बनी आग का गोला
Top News

वीडियो देखिये, बायपास पर चलती कार बनी आग का गोला:बाल-बाल बची सवारों की जान; फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर पाया काबू

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, अवैध शराब कारोबार का न दल से संबंध, न विचारधारा से
Top News

वीडियो देखिये, अवैध शराब कारोबार का न दल से संबंध, न विचारधारा से:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले-दोषियों पर हो कार्रवाई; अपराधियों को संरक्षण देने वालों की भी तय हो जवाबदेही

about 1 hour ago
कृति मांगा, कीर्ति थमाया
Top News

कृति मांगा, कीर्ति थमाया:जांच में मिली गंदगी; श्री बसंत इंटरप्राइजेज में तेल पैकिंग के दौरान मिली अनियमितताएं, मेडिकल फिटनेस और पेस्ट कंट्रोल के दस्तावेज भी गायब

about 1 hour ago
दिवाली से पहले इन शहरों में बिगड़ी व्यवस्था
Top News

दिवाली से पहले इन शहरों में बिगड़ी व्यवस्था:सफाईकर्मियों की हड़ताल से लगे कचरे के ढेर; अब दी ये चेतावनी

about 1 hour ago
आबकारी विभाग के तीन हेड कॉन्स्टेबल निलंबित
Top News

आबकारी विभाग के तीन हेड कॉन्स्टेबल निलंबित:कलेक्टर ने कहा- अवैध शराब पर रोक नहीं लगा पाए

about 1 hour ago
जहां कभी पसरी थी गंदगी
Top News

जहां कभी पसरी थी गंदगी:आज वहां खिलते हैं रंग-बिरंगे फूल

about 1 hour ago
एक बार फिर करवट लेगा मौसम
Top News

एक बार फिर करवट लेगा मौसम:प्रदेश में खिलेगी धूप; त्योहार बाद तापमान में गिरावट आने और ठंड का असर बढ़ने की संभावना

about 1 hour ago
मुझसे सौदा कर लाखों ले लिए और दूसरे को बेच दी गई जमीन
Top News

मुझसे सौदा कर लाखों ले लिए और दूसरे को बेच दी गई जमीन:आठ साल से 56.50 लाख के लिए भटक रहा फरियादी

about 2 hours ago
शहीद टीआई दिलीप पुरी के घर पहुंचे PCC चीफ
Top News

शहीद टीआई दिलीप पुरी के घर पहुंचे PCC चीफ:सरकार पर साधा निशाना; लगाए ये गंभीर आरोप

about 2 hours ago
22 साल की युवती ने की आत्महत्या
Top News

22 साल की युवती ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; मौत के बाद भी मोबाइल पर आते रहे युवक के कॉल

about 2 hours ago
रात 11 बजे स्कूटर पर बैठी रही बच्ची
Top News

रात 11 बजे स्कूटर पर बैठी रही बच्ची:मां संभालती रही ट्रैफिक की कमान; एक तरफ मां की जिम्मेदारी, दूसरी तरफ वर्दी का फर्ज

about 2 hours ago
25 बदमाशों की परेड करवाकर पुलिस ने भरवाए डोजियर
Top News

25 बदमाशों की परेड करवाकर पुलिस ने भरवाए डोजियर:गुंडों, निगरानीशुदा बदमाशों और चाकूबाजों को थाने बुलाकर दी अंतिम चेतावनी

about 2 hours ago
सिंहस्थ-2028 से पहले बदलेगी उज्जैन की तस्वीर
Top News

सिंहस्थ-2028 से पहले बदलेगी उज्जैन की तस्वीर:इन दो प्रमुख मार्गों का चौड़ीकरण तेज; बाधक निर्माण 15 दिन में हटेंगे

about 2 hours ago
शहर में इस दिन से क्रिकेट का रोमांच
Top News

शहर में इस दिन से क्रिकेट का रोमांच:सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के मुकाबलों में नजर आएंगे सितारे

about 2 hours ago
त्योहार पर अपराध किया तो सीधे जेल जोन-2 पुलिस का गुंडों को अल्टिमेटम
Top News

त्योहार पर अपराध किया तो सीधे जेल जोन-2 पुलिस का गुंडों को अल्टिमेटम:कहीं जमीन पर बैठाया; तो कहीं घायल बदमाश को मिली कुर्सी

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!