खबर
Top News

कृति मांगा, कीर्ति थमाया: जांच में मिली गंदगी; श्री बसंत इंटरप्राइजेज में तेल पैकिंग के दौरान मिली अनियमितताएं, मेडिकल फिटनेस और पेस्ट कंट्रोल के दस्तावेज भी गायब

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 नवंबर 2026, 3:34 pm
शेयर करें:
कृति मांगा, कीर्ति थमाया

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बाजार में मिलते-जुलते ब्रांड की पैकिंग के जरिए उपभोक्ताओं को भ्रमित करने का मामला सामने आया है। किराना दुकान पर कृति सोयाबीन तेल मांगने पर ग्राहक को ‘कीर्ति’ ब्रांड का तेल थमा दिया गया। खाद्य सुरक्षा प्रशासन की जांच में पैकिंग परिसर में गंदगी, जरूरी दस्तावेजों की कमी और कई अनियमितताएं उजागर हुईं। विभाग ने संबंधित फर्म को नोटिस जारी कर वैधानिक कार्रवाई शुरू की है।

मिलती-जुलती पैकिंग से हुआ भ्रम... इंदौर के एडवोकेट चंचल गुप्ता ने किराना दुकान से ‘कृति’ ब्रांड का सोयाबीन तेल मांगा था, लेकिन दुकानदार ने ‘कीर्ति’ का सोया ऑयल दे दिया। दोनों की पैकिंग मिलती-जुलती होने से वे इसे वही उत्पाद समझ बैठे।

घर पहुंचने पर लेबल और पैकेट देखकर उन्हें संदेह हुआ। इसके बाद उन्होंने खाद्य सुरक्षा विभाग, नगर निगम, कलेक्टर, नापतौल नियंत्रक और अन्य संबंधित अधिकारियों से शिकायत की। शिकायत के आधार पर जांच की गई।

पैकिंग एरिया में जमा था तेल... आयुक्त खाद्य सुरक्षा मध्यप्रदेश मनोज पुष्प एवं कलेक्टर इंदौर शिवम वर्मा के निर्देशन में अधिकारियों ने मूसाखेड़ी स्थित एसडीए कंपाउंड में श्री बसंत इंटरप्राइजेज के परिसर का निरीक्षण किया। यहां पैकिंग क्षेत्र में जगह-जगह तेल जमा मिला।

साफ-सफाई की स्थिति भी संतोषजनक नहीं थी। फर्म के अधिकारी खाद्य कारोबार में लगे कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र और पेस्ट कंट्रोल संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। स्टॉक का विवरण और उत्पादों की अनिवार्य टेस्ट रिपोर्ट भी उपलब्ध नहीं मिली।

भोपाल भेजा तेल का सैंपल... जांच दल ने ‘कीर्ति गोल्ड रिफाइंड सोयाबीन तेल’ का पैक्ड नमूना सील कर गुणवत्ता और फैटी एसिड प्रोफाइल की जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा है। इसी परिसर से जुड़ी मां सरस्वती इंटरप्राइजेज में कोई कारोबारी गतिविधि संचालित होती नहीं मिली। अधिकारियों के अनुसार, शिकायत में उल्लेखित ‘कीर्ति डिलाइट’ ब्रांड का उत्पादन सितंबर 2026 से बंद बताया गया है।

दो फर्म, एक बैच नंबर; सवाल बरकरार
शिकायतकर्ता एडवोकेट चंचल गुप्ता ने जांच के बाद भी कई सवाल उठाए हैं। उनके अनुसार, ‘कीर्ति गोल्ड’ और ‘कीर्ति डिलाइट’ के पैकेट अलग-अलग फर्मों श्री बसंत इंटरप्राइजेज और मां सरस्वती इंटरप्राइजेज के नाम से पैक थे, लेकिन दोनों पर मूल निर्माता की जानकारी नहीं थी।

दोनों उत्पादों पर एक ही बैच नंबर दर्ज था। पोषण संबंधी आंकड़े भी असामान्य और विरोधाभासी बताए गए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब मां सरस्वती इंटरप्राइजेज के नाम वाले ‘कीर्ति डिलाइट’ पैकेट पर भी विसंगतियां थीं, तो नमूना केवल बसंत इंटरप्राइजेज के ‘कीर्ति गोल्ड’ का ही क्यों लिया गया? सितंबर 2026 से उत्पादन बंद होने के बावजूद मां सरस्वती के नाम वाले पैकेट कहां पैक हो रहे थे?

पैकेटों पर FSSAI नंबर और निर्माता का नाम क्यों नहीं था? बाजार में पहले से बिक चुके स्टॉक का क्या होगा? गुप्ता ने मांग की है कि सभी संबंधित विभागों का संयुक्त जांच दल गठित कर मामले की विस्तृत पड़ताल की जाए और जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए।

रिपोर्ट के बाद होगी सख्त कार्रवाई
वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष स्वामी ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर उपभोक्ता की शिकायत के आधार पर एसडीए कंपाउंड स्थित परिसरों का निरीक्षण किया गया था। मौके पर स्वच्छता संबंधी कमियां मिलीं।

दस्तावेजों का अभाव था और कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र भी उपलब्ध नहीं थे। ‘कीर्ति गोल्ड’ तेल का नमूना विधिवत लेकर प्रयोगशाला भेजा गया है। संबंधित फर्म को नोटिस जारी किया जा रहा है। लैब रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शिकायत पर किया निरीक्षण, मिली कई कमियां
उपभोक्ता की शिकायत पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीए कंपाउंड स्थित श्री बसंत इंटरप्राइजेज परिसर का निरीक्षण किया गया। मौके पर पैकिंग क्षेत्र में साफ-सफाई की कमी, कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र और पेस्ट कंट्रोल संबंधी दस्तावेजों का अभाव पाया गया।

‘कीर्ति गोल्ड रिफाइंड सोयाबीन तेल’ का नमूना लेकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है। संबंधित फर्म को नोटिस जारी किया जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। -मनीष स्वामी, खाद्य अधिकारी, इंदौर

संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, हत्या के आरोपी का जेल से छूटते ही फूलों से स्वागत
Top News

वीडियो देखिये, हत्या के आरोपी का जेल से छूटते ही फूलों से स्वागत:शहर में निकाली रैली; नाबालिग की गोली मारकर हत्या की थी

4 minutes ago
इंदौर में पानी बर्बाद करने वालों पर निगम सख्त
Top News

इंदौर में पानी बर्बाद करने वालों पर निगम सख्त:अब इस लापरवाही पर भी कटेगा चालान; MIC मेंबर बोले- पानी नहीं मिलेगा तो रोओगे

5 minutes ago
बाल विवाह पर MP में सख्ती
Top News

बाल विवाह पर MP में सख्ती:इस दिन प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान; गांव से वार्ड तक बनेंगे निगरानी दल

29 minutes ago
वीडियो देखिये, बायपास पर चलती कार बनी आग का गोला
Top News

वीडियो देखिये, बायपास पर चलती कार बनी आग का गोला:बाल-बाल बची सवारों की जान; फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर पाया काबू

38 minutes ago
फुटपाथ पर दुकान का ‘रेट कार्ड’ वायरल
Top News

फुटपाथ पर दुकान का ‘रेट कार्ड’ वायरल:5 से 8 हजार दो, तब मिलेगा ठिकाना... रोशनी के 2 हजार अलग

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, अवैध शराब कारोबार का न दल से संबंध, न विचारधारा से
Top News

वीडियो देखिये, अवैध शराब कारोबार का न दल से संबंध, न विचारधारा से:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले-दोषियों पर हो कार्रवाई; अपराधियों को संरक्षण देने वालों की भी तय हो जवाबदेही

about 1 hour ago
दिवाली से पहले इन शहरों में बिगड़ी व्यवस्था
Top News

दिवाली से पहले इन शहरों में बिगड़ी व्यवस्था:सफाईकर्मियों की हड़ताल से लगे कचरे के ढेर; अब दी ये चेतावनी

about 1 hour ago
आबकारी विभाग के तीन हेड कॉन्स्टेबल निलंबित
Top News

आबकारी विभाग के तीन हेड कॉन्स्टेबल निलंबित:कलेक्टर ने कहा- अवैध शराब पर रोक नहीं लगा पाए

about 1 hour ago
जहां कभी पसरी थी गंदगी
Top News

जहां कभी पसरी थी गंदगी:आज वहां खिलते हैं रंग-बिरंगे फूल

about 1 hour ago
एक बार फिर करवट लेगा मौसम
Top News

एक बार फिर करवट लेगा मौसम:प्रदेश में खिलेगी धूप; त्योहार बाद तापमान में गिरावट आने और ठंड का असर बढ़ने की संभावना

about 1 hour ago
मुझसे सौदा कर लाखों ले लिए और दूसरे को बेच दी गई जमीन
Top News

मुझसे सौदा कर लाखों ले लिए और दूसरे को बेच दी गई जमीन:आठ साल से 56.50 लाख के लिए भटक रहा फरियादी

about 1 hour ago
शहीद टीआई दिलीप पुरी के घर पहुंचे PCC चीफ
Top News

शहीद टीआई दिलीप पुरी के घर पहुंचे PCC चीफ:सरकार पर साधा निशाना; लगाए ये गंभीर आरोप

about 1 hour ago
22 साल की युवती ने की आत्महत्या
Top News

22 साल की युवती ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; मौत के बाद भी मोबाइल पर आते रहे युवक के कॉल

about 2 hours ago
रात 11 बजे स्कूटर पर बैठी रही बच्ची
Top News

रात 11 बजे स्कूटर पर बैठी रही बच्ची:मां संभालती रही ट्रैफिक की कमान; एक तरफ मां की जिम्मेदारी, दूसरी तरफ वर्दी का फर्ज

about 2 hours ago
25 बदमाशों की परेड करवाकर पुलिस ने भरवाए डोजियर
Top News

25 बदमाशों की परेड करवाकर पुलिस ने भरवाए डोजियर:गुंडों, निगरानीशुदा बदमाशों और चाकूबाजों को थाने बुलाकर दी अंतिम चेतावनी

about 2 hours ago
सिंहस्थ-2028 से पहले बदलेगी उज्जैन की तस्वीर
Top News

सिंहस्थ-2028 से पहले बदलेगी उज्जैन की तस्वीर:इन दो प्रमुख मार्गों का चौड़ीकरण तेज; बाधक निर्माण 15 दिन में हटेंगे

about 2 hours ago
शहर में इस दिन से क्रिकेट का रोमांच
Top News

शहर में इस दिन से क्रिकेट का रोमांच:सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के मुकाबलों में नजर आएंगे सितारे

about 2 hours ago
त्योहार पर अपराध किया तो सीधे जेल जोन-2 पुलिस का गुंडों को अल्टिमेटम
Top News

त्योहार पर अपराध किया तो सीधे जेल जोन-2 पुलिस का गुंडों को अल्टिमेटम:कहीं जमीन पर बैठाया; तो कहीं घायल बदमाश को मिली कुर्सी

about 2 hours ago
पटाखा बाजारों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Top News

पटाखा बाजारों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम:राजबाड़ा पर फोर व्हीलर, ऑटो और ई-रिक्शा की एंट्री प्रतिबंधित; जरूरत पड़ने पर दोपहिया वाहनों पर भी लगेगी रोक

about 2 hours ago
15 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ाया बदमाश
Top News

15 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ाया बदमाश

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!