खबर
Top News

वीडियो देखिये, अवैध शराब कारोबार का न दल से संबंध, न विचारधारा से: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले-दोषियों पर हो कार्रवाई; अपराधियों को संरक्षण देने वालों की भी तय हो जवाबदेही

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 नवंबर 2026, 3:41 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, धार।
मध्य प्रदेश में अवैध शराब के कारोबार और कानून-व्यवस्था को लेकर सियासत गरमा गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि अवैध शराब कारोबार का किसी राजनीतिक दल, विचारधारा या राजनीति से कोई संबंध नहीं है। इस कारोबार में जो भी दोषी हो, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। अपराधी किसी भी राजनीतिक दल या प्रभावशाली व्यक्ति से जुड़ा हो, कानून के सामने सभी को समान रूप से जवाबदेह होना चाहिए।

गुरुवार को धार जिले के बरमंडल पहुंचे पटवारी ने शहीद टीआई दिलीप पुरी के परिजनों से मुलाकात के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए ये बातें कहीं। उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था, अवैध शराब के कारोबार और पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि बगैर सरकारी मदद/संरक्षण के शराब का अवैध धंधा संभव नहीं है! शराब के अवैध आवागमन का "गुजरात-मॉडल" इसकी मिसाल है! मुख्यमंत्री को यदि ईमानदारी से शराब के अवैध कारोबार को रोकना है, तो पूरी ईमानदारी से सीधे जड़ में प्रहार करना पड़ेगा!

मीडिया से बातचीत में पटवारी ने अवैध शराब के कारोबार को लेकर कहा कि इस मुद्दे को राजनीतिक चश्मे से देखने के बजाय दोषियों के खिलाफ कार्रवाई पर ध्यान देना चाहिए। अवैध कारोबार करने वाला व्यक्ति किसी भी दल, विचार या राजनीतिक विचारधारा से जुड़ा हो, उसके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि प्रदेश में अवैध शराब का कारोबार प्रशासनिक और राजनीतिक संरक्षण के बिना संभव नहीं है। सरकार को इस पूरे नेटवर्क की जांच कराकर कारोबार से जुड़े लोगों और उन्हें संरक्षण देने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करनी चाहिए।

पटवारी ने कहा कि प्रदेश में लगातार गंभीर आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं। केवल घटनाओं के बाद बयान जारी करने से अपराध पर नियंत्रण नहीं होगा। सरकार को अपराध की जड़ तक पहुंचना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि अपराधियों को किसी भी स्तर पर संरक्षण न मिले।

शहीद टीआई दिलीप पुरी को श्रद्धांजलि देते हुए पटवारी ने पुलिस विभाग के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के बच्चों की शिक्षा पूरी तरह निशुल्क करने की मांग की। पुलिसकर्मियों के बच्चों की शिक्षा का पूरा खर्च सरकार वहन करे। पटवारी ने इसे शहीद टीआई दिलीप पुरी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बताया।

आरोपी राहुल जायसवाल से जुड़े सवाल पर पटवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने यूथ कांग्रेस के ऐसे सदस्यों को पहले ही संगठन से हटा दिया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कोई भी व्यक्ति जानकारी प्राप्त कर सकता है।

संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, हत्या के आरोपी का जेल से छूटते ही फूलों से स्वागत
Top News

वीडियो देखिये, हत्या के आरोपी का जेल से छूटते ही फूलों से स्वागत:शहर में निकाली रैली; नाबालिग की गोली मारकर हत्या की थी

4 minutes ago
इंदौर में पानी बर्बाद करने वालों पर निगम सख्त
Top News

इंदौर में पानी बर्बाद करने वालों पर निगम सख्त:अब इस लापरवाही पर भी कटेगा चालान; MIC मेंबर बोले- पानी नहीं मिलेगा तो रोओगे

5 minutes ago
बाल विवाह पर MP में सख्ती
Top News

बाल विवाह पर MP में सख्ती:इस दिन प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान; गांव से वार्ड तक बनेंगे निगरानी दल

30 minutes ago
वीडियो देखिये, बायपास पर चलती कार बनी आग का गोला
Top News

वीडियो देखिये, बायपास पर चलती कार बनी आग का गोला:बाल-बाल बची सवारों की जान; फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर पाया काबू

38 minutes ago
फुटपाथ पर दुकान का ‘रेट कार्ड’ वायरल
Top News

फुटपाथ पर दुकान का ‘रेट कार्ड’ वायरल:5 से 8 हजार दो, तब मिलेगा ठिकाना... रोशनी के 2 हजार अलग

about 1 hour ago
कृति मांगा, कीर्ति थमाया
Top News

कृति मांगा, कीर्ति थमाया:जांच में मिली गंदगी; श्री बसंत इंटरप्राइजेज में तेल पैकिंग के दौरान मिली अनियमितताएं, मेडिकल फिटनेस और पेस्ट कंट्रोल के दस्तावेज भी गायब

about 1 hour ago
दिवाली से पहले इन शहरों में बिगड़ी व्यवस्था
Top News

दिवाली से पहले इन शहरों में बिगड़ी व्यवस्था:सफाईकर्मियों की हड़ताल से लगे कचरे के ढेर; अब दी ये चेतावनी

about 1 hour ago
आबकारी विभाग के तीन हेड कॉन्स्टेबल निलंबित
Top News

आबकारी विभाग के तीन हेड कॉन्स्टेबल निलंबित:कलेक्टर ने कहा- अवैध शराब पर रोक नहीं लगा पाए

about 1 hour ago
जहां कभी पसरी थी गंदगी
Top News

जहां कभी पसरी थी गंदगी:आज वहां खिलते हैं रंग-बिरंगे फूल

about 1 hour ago
एक बार फिर करवट लेगा मौसम
Top News

एक बार फिर करवट लेगा मौसम:प्रदेश में खिलेगी धूप; त्योहार बाद तापमान में गिरावट आने और ठंड का असर बढ़ने की संभावना

about 1 hour ago
मुझसे सौदा कर लाखों ले लिए और दूसरे को बेच दी गई जमीन
Top News

मुझसे सौदा कर लाखों ले लिए और दूसरे को बेच दी गई जमीन:आठ साल से 56.50 लाख के लिए भटक रहा फरियादी

about 1 hour ago
शहीद टीआई दिलीप पुरी के घर पहुंचे PCC चीफ
Top News

शहीद टीआई दिलीप पुरी के घर पहुंचे PCC चीफ:सरकार पर साधा निशाना; लगाए ये गंभीर आरोप

about 1 hour ago
22 साल की युवती ने की आत्महत्या
Top News

22 साल की युवती ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; मौत के बाद भी मोबाइल पर आते रहे युवक के कॉल

about 2 hours ago
रात 11 बजे स्कूटर पर बैठी रही बच्ची
Top News

रात 11 बजे स्कूटर पर बैठी रही बच्ची:मां संभालती रही ट्रैफिक की कमान; एक तरफ मां की जिम्मेदारी, दूसरी तरफ वर्दी का फर्ज

about 2 hours ago
25 बदमाशों की परेड करवाकर पुलिस ने भरवाए डोजियर
Top News

25 बदमाशों की परेड करवाकर पुलिस ने भरवाए डोजियर:गुंडों, निगरानीशुदा बदमाशों और चाकूबाजों को थाने बुलाकर दी अंतिम चेतावनी

about 2 hours ago
सिंहस्थ-2028 से पहले बदलेगी उज्जैन की तस्वीर
Top News

सिंहस्थ-2028 से पहले बदलेगी उज्जैन की तस्वीर:इन दो प्रमुख मार्गों का चौड़ीकरण तेज; बाधक निर्माण 15 दिन में हटेंगे

about 2 hours ago
शहर में इस दिन से क्रिकेट का रोमांच
Top News

शहर में इस दिन से क्रिकेट का रोमांच:सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के मुकाबलों में नजर आएंगे सितारे

about 2 hours ago
त्योहार पर अपराध किया तो सीधे जेल जोन-2 पुलिस का गुंडों को अल्टिमेटम
Top News

त्योहार पर अपराध किया तो सीधे जेल जोन-2 पुलिस का गुंडों को अल्टिमेटम:कहीं जमीन पर बैठाया; तो कहीं घायल बदमाश को मिली कुर्सी

about 2 hours ago
पटाखा बाजारों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Top News

पटाखा बाजारों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम:राजबाड़ा पर फोर व्हीलर, ऑटो और ई-रिक्शा की एंट्री प्रतिबंधित; जरूरत पड़ने पर दोपहिया वाहनों पर भी लगेगी रोक

about 2 hours ago
15 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ाया बदमाश
Top News

15 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ाया बदमाश

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!