खबर
Top News

दान का हिसाब पूछा तो बुजुर्ग सेवादार को लात-घूंसों से पीटा: बैराठी कॉलोनी गुरुद्वारे में मारपीट का वीडियो वायरल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 अगस्त 2026, 2:58 pm
शेयर करें:
दान का हिसाब पूछा तो बुजुर्ग सेवादार को लात-घूंसों से पीटा

• मैनेजर पर केस, चढ़ावे की राशि में अनियमितता के आरोपों ने बढ़ाई नाराजगी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अयोध्या के रामलला में चढ़ावा चोरी का मामला देश ही नहीं विदेशो में भी भारत की किरकिरी करा चुका है। वहीं, आरोप है कि इंदौर के एक गुरुद्वारे में भी ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें गुरुद्वारे का मैनेजर दान और चढ़ावे की राशि में खेल कर रहा था।

जब एक बुजुर्ग सेवादार ने हिसाब-किताब को लेकर सवाल किया तो मैनेजर उन पर टूट पड़ा और उन्हें लात-घूंसों से पीटने लगा। हालांकि पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

मामला जूनी इंदौर थाना क्षेत्र की बैराठी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा साहिब का है। एडीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया के अनुसार गुरुद्वारे के मैनेजर नरेंद्र सिंह ने सेवादार गुरमीत सिंह बग्गा के साथ गाली-गलौज और मारपीट की है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद सिख समाज में नाराजगी है। जूनी इंदौर पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुरुद्वारा परिसर से बाहर तक हुआ विवाद
शिकायत के मुताबिक विवाद के दौरान मैनेजर ने पहले गुरुद्वारा परिसर में गुरमीत सिंह के साथ अभद्रता और मारपीट की। इसके बाद बाहर भी हाथापाई होने का आरोप है। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पुलिस ने 3 अगस्त को शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज किया है। श्री गुरु सिंह सभा के सदस्य रविंदर सिंह होरा ने आरोप लगाया कि नरेंद्र सिंह पूर्व में यशवंत रोड स्थित गुरुद्वारा इमली साहिब में राशन विभाग से जुड़े पद पर थे और वहां सेवादारों के साथ विवाद तथा हिसाब-किताब को लेकर शिकायतें सामने आई थीं। उनके मुताबिक बाद में नरेंद्र को वहां से हटाया गया था। हालांकि इन पुराने आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

रसीद और खरीदारी के हिसाब पर सवाल: एडीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार, शिकायतकर्ता गुरमती सिंह बग्गा ने आरोप लगाया है कि गुरुद्वारे में मिलने वाले दान और चढ़ावे की राशि के रखरखाव में अनियमितताएं थीं। श्रद्धालुओं को दान की रसीद नहीं दिए जाने और खरीदारी का समुचित लेखा-जोखा उपलब्ध नहीं कराने को लेकर उन्होंने सवाल उठाए थे।

निष्पक्ष जांच की मांग : गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से नरेंद्र सिंह को पद से हटाए जाने की बात सामने आई है। वहीं, गुरमीत सिंह ने आरोप लगाया कि घटना में गुरुद्वारा अध्यक्ष मनजीत सिंह राजपाल की भी भूमिका थी। अध्यक्ष पक्ष की भूमिका और लगाए गए अन्य आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

फिलहाल पुलिस मारपीट के वीडियो, शिकायतकर्ता के बयान और घटनाक्रम से जुड़े साक्ष्यों की जांच कर रही है। समाज के लोगों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और गुरुद्वारा प्रबंधन में दान-चढ़ावे के हिसाब-किताब को पारदर्शी बनाया जाए।

संबंधित समाचार

ईडी का बड़ा एक्शन
Top News

ईडी का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में की बड़ी कार्रवाई; लाखों रुपए की संपत्तियां की कुर्क

about 13 hours ago
देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती
Top News

देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती:झांकियों में इन पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध; ऊंचाई और मंच की चौड़ाई पर भी नियम

about 13 hours ago
महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप
Top News

महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप:सुरक्षाकर्मियों पर बाल खींचने और मोबाइल छीनने का दावा

about 13 hours ago
पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा
Top News

पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा:इसी कार्यकाल में क्षेत्र की सभी समस्याएं कर देंगे दूर

about 13 hours ago
बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या
Top News

बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:जिंदा जलाकर उतारा मौत के घात; पड़ोसी बचाने पहुंचा तो उसे भी काटा

about 13 hours ago
पूर्व मंत्री बोले
Top News

पूर्व मंत्री बोले:तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है

about 14 hours ago
धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज
Top News

धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज:आश्रम की भूमि पर बिना अनुमति बन रहा था दो मंजिला भवन; कार्रवाई के दौरान पुलिस बल रहा तैनात

about 14 hours ago
छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब
Top News

छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब:जीतू पटवारी

about 14 hours ago
माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं
Top News

माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं

about 14 hours ago
सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला
Top News

सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला:परिवार को ब्याज सहित इतने लाख रुपए क्षतिपूर्ति

about 14 hours ago
पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा
Top News

पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा:पितृ ऋण से मुक्ति का पावन पर्व

about 14 hours ago
एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी
Top News

एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अगले ढाई साल में होंगी 3.5 लाख सरकारी भर्तियां

about 14 hours ago
कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी
Top News

कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी:सड़क पर रोककर किया परेशान; तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

about 14 hours ago
तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत
Top News

तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत:सीसीटीवी में कैद

about 14 hours ago
सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य
Top News

सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य:बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा की कार्रवाई सिर्फ आम नागरिकों तक; आरोपी रसूखदार नेताओं के सामने क्यों डाले हथियार!

about 14 hours ago
रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी
Top News

रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी:फोन की लत से बच्चे हो रहे बेकाबू; स्क्रीन की लत से बढ़ी परेशानी, थेरेपी सेंटरों में लग रही कतार

about 14 hours ago
थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग
Top News

थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग:भ्रष्टाचार की बलि चढ़ी सड़क; निगम के दावों का खुलासा

about 14 hours ago
डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था
Top News

डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:शाम 4 बजे से कई मार्गों पर डायवर्जन; इस मंदिर पहुंचेंगी शहरभर से झांकियां

about 14 hours ago
‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान
Top News

‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान:कांग्रेस का प्रदर्शन

about 14 hours ago
14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक
Top News

14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक:महू का तस्कर आया गिरफ्त में

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!