एमपी में 23 करोड़ का गेहूं गायब: गोदामों तक नहीं पहुंचा 86 हजार क्विंटल अनाज; विभाग ने शुरू की जांच
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के परिवहन में बड़ी अनियमितता सामने आई है। सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार, विभिन्न खरीदी केंद्रों से गोदामों तक भेजा गया करीब 86 हजार क्विंटल गेहूं गंतव्य तक नहीं पहुंचा। इस गेहूं की अनुमानित कीमत करीब 23 करोड़ रुपए आंकी गई है। मामला उजागर होने के बाद खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने जांच शुरू कर दी है।
गोदामों में प्राप्त स्टॉक के बीच बड़ा अंतर
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि खरीदी केंद्रों से भेजे गए गेहूं और गोदामों में प्राप्त स्टॉक के बीच बड़ा अंतर है। अब विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि परिवहन के दौरान गेहूं किस स्तर पर गायब हुआ और इसके लिए कौन जिम्मेदार है।
सबसे ज्यादा कमी सागर जिले में
प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक गेहूं सागर जिले में गायब पाया गया है, जहां करीब 14 हजार क्विंटल का रिकॉर्ड मेल नहीं खा रहा। इसके अलावा कई अन्य जिलों में भी बड़ी मात्रा में गेहूं की कमी दर्ज की गई है।
जिलावार कमी इस प्रकार है
सागर – 14,000 क्विंटल
जबलपुर – 13,000 क्विंटल
नरसिंहपुर – 7,300 क्विंटल
विदिशा – 6,300 क्विंटल
सतना – 5,000 क्विंटल
आगर मालवा – 4,700 क्विंटल
उज्जैन – 3,600 क्विंटल
राजगढ़ – 3,000 क्विंटल
शाजापुर – 3,000 क्विंटल
रीवा – 2,800 क्विंटल
रायसेन – 2,300 क्विंटल
सिवनी – 2,000 क्विंटल
अशोकनगर – 1,500 क्विंटल
परिवहन व्यवस्था जांच के घेरे में
सरकारी व्यवस्था के तहत खरीदी केंद्रों से गोदामों तक गेहूं पहुंचाने की जिम्मेदारी परिवहन एजेंसियों और संबंधित अधिकारियों की होती है। ऐसे में जांच का मुख्य फोकस परिवहन प्रक्रिया पर है। यह पता लगाया जा रहा है कि रिकॉर्ड और वास्तविक स्टॉक में अंतर किस चरण पर आया।
मामले को गंभीर मानते हुए संबंधित जिलों के नागरिक आपूर्ति अधिकारियों को नोटिस जारी किए गए हैं और उनसे विस्तृत जवाब मांगा गया है।
जिम्मेदारी तय होगी, कार्रवाई के संकेत
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित अधिकारियों और परिवहन एजेंसियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। साथ ही यह भी जांच होगी कि मामला रिकॉर्ड में गड़बड़ी का है या परिवहन के दौरान किसी स्तर पर अनियमितता या गबन हुआ है।
इस संबंध में विभाग का पक्ष जानने के लिए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति आयुक्त भास्कर लक्षकार से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन अभी तक उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!