गेहूं खरीदी घोटाला: फर्जी किसानों ने बेचा हजारों क्विंटल से ज्यादा अनाज; इतने करोड़ रुपए का भुगतान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के दौरान बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। आरोप है कि कई लोगों ने दूसरे किसानों की जमीन का उपयोग कर फर्जी पंजीयन कराया और बिना खेती किए सरकारी खरीदी केंद्रों पर हजारों क्विंटल गेहूं बेच दिया।
मामला सामने आने के बाद आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ( ईओडब्ल्यू ) जांच कर रहा है, लेकिन जांच के दौरान भी करोड़ों रुपए का भुगतान जारी रहने से व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
भिंड, मुरैना और राजगढ़ जिलों में हुए घपले
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भिंड, मुरैना और राजगढ़ जिलों में फर्जी किसानों के नाम पर 18 हजार 388 क्विंटल गेहूं समर्थन मूल्य पर बेचा गया, जिसके एवज में 4 करोड़ 82 लाख 68 हजार 500 रुपए का भुगतान किया गया।
दूसरे राज्यों से खरीदकर समर्थन मूल्य पर बेचा गेहूं
मामले में सामने आया है कि कुछ लोगों ने खुद को किसान बताकर फर्जी पंजीयन कराया और उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों से कम कीमत पर गेहूं खरीदकर मध्य प्रदेश के सरकारी खरीदी केंद्रों पर समर्थन मूल्य पर बेच दिया।
प्रति क्विंटल लगभग 625 रुपए का लाभ अर्जित
बताया जा रहा है कि करीब 2,000 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा गया गेहूं 2,625 रुपए प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर बेचा गया। इस तरह प्रति क्विंटल लगभग 625 रुपए का लाभ अर्जित किया गया।
जांच शुरू होने के बाद भी जारी रहा भुगतान
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि संदिग्ध पंजीयनों की जांच शुरू होने के बावजूद भुगतान प्रक्रिया नहीं रोकी गई। ईओडब्ल्यू की जांच के दौरान भी संबंधित खातों में करोड़ों रुपए ट्रांसफर होते रहे। इससे खरीदी प्रक्रिया की निगरानी और सत्यापन व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
मुरैना में सबसे बड़ा मामला
मुरैना जिले में कथित तौर पर 32 फर्जी किसानों ने 10,556 क्विंटल गेहूं बेचकर 2 करोड़ 77 लाख रुपए से अधिक का भुगतान प्राप्त किया।जांच में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें किसानों के नाम पर बड़ी मात्रा में भूमि दर्ज कराकर गेहूं बेचा गया। आरोप है कि कुछ मामलों में वास्तविक भूमि स्वामित्व और पंजीयन रिकॉर्ड में भारी अंतर पाया गया।
भिंड में 23 संदिग्ध प्रकरण
भिंड जिले में 23 किसानों के नाम पर 6,972 क्विंटल गेहूं की खरीदी हुई, जिसके बदले करीब 1.83 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया। जांच में कुछ मामलों में दूसरे किसानों की जमीन का उपयोग कर पंजीयन कराने तथा वास्तविक रकबे से अधिक भूमि दर्शाने के आरोप सामने आए हैं।
राजगढ़ में सत्यापन के बाद भी भुगतान
राजगढ़ जिले में चार किसानों के नाम पर 860 क्विंटल गेहूं बेचकर 22.57 लाख रुपए का भुगतान किया गया। आरोप है कि एक मामले में तहसील स्तर पर पंजीयन को असत्यापित घोषित किए जाने के बावजूद गेहूं की तुलाई और भुगतान दोनों कर दिए गए।
प्रशासन ने दिए जांच के निर्देश
मामला सामने आने के बाद संबंधित जिलों के कलेक्टरों ने जांच के आदेश दिए हैं। भिंड कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। वहीं मुरैना कलेक्टर लोकेश जांगिड़ और राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा ने भी पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
कई सवालों के जवाब बाकी
इस मामले ने समर्थन मूल्य खरीदी व्यवस्था की पारदर्शिता और निगरानी तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि फर्जी पंजीयन कैसे स्वीकृत हुए, जांच शुरू होने के बावजूद भुगतान क्यों जारी रहा और इस पूरे नेटवर्क में किन-किन स्तरों पर लापरवाही या मिलीभगत हुई।
संबंधित समाचार

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला:हालत गंभीर; 15 दिन पहले ही जेल से छूटा था आरोपी

खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां:परिजन बोले- आधा दर्जन केस, फिर भी पुलिस ने आपसी विवाद बताकर काटी एनसीआर

नशेड़ी का ब्राउन शुगर पीते वीडियो वायरल:घर में नशेड़ियों के जमावड़े का दावा

होटल में युवती के साथ पकड़ाए युवक ने की आत्महत्या की कोशिश:खाया जहर; वीडियो जारी कर किया चौंकाने वाला खुलासा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!