हिस्ट्रीशीटर बेटे ने पिता के साथ क्या किया: तीन दिन पहले पुलिस ने क्या कार्रवाई की थी; किस बात पर उठे सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हीरानगर थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जब एक युवक ने अपने ही पिता पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पिता का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि आरोपी वारदात के बाद फरार हो गया।
आधी रात को घर में मचाया उत्पात
परिजनों के अनुसार, घटना रात करीब 12 बजे की है। आरोपी सागर ठाकुर घर पहुंचा और सामान फेंककर हंगामा करने लगा। पिता अनिल ठाकुर ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन सागर ने पहले चाकू के हत्थे से उनके सिर पर वार किया और फिर पेट में चाकू घोंप दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायल अनिल ठाकुर को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
बेटी ने दर्ज कराई एफआईआर
मामले में पीड़ित की बेटी भक्ति ठाकुर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
तीन दिन पहले ही छूटा था आरोपी
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 23 अप्रैल को इलाके में हुए एक अन्य विवाद में सागर ठाकुर को गिरफ्तार किया गया था। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से सामान्य मुचलके पर रिहा कर दिया गया था।
पहले से दर्ज हैं कई केस
सागर ठाकुर के खिलाफ पहले से करीब पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, अवैध हथियार और नशे से जुड़े आरोप शामिल हैं।
पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल
घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं कि हिस्ट्रीशीटर होने के बावजूद आरोपी को इतनी जल्दी जमानत कैसे मिल गई। फिलहाल पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!