हम्मालों के विवाद में पिस रहे किसान: मंडी में तुलाई रुकी तो सड़क पर उतरे अन्नदाता
KHULASA FIRST
संवाददाता

धार में मंडी गेट से छतरी चौराहे तक प्रदर्शन, उपज लेकर पहुंचे किसानों ने किया चक्काजाम; मंडी प्रशासन की व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल
खुलासा फर्स्ट, धार।
कृषि उपज मंडी में शनिवार को अचानक तुलाई बंद होने से किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। मंडी चालू रहने की सूचना पर दूर-दराज से उपज लेकर पहुंचे किसानों को परेशान होना पड़ा। सोयाबीन की तुलाई शुरू होने से पहले ही काम बंद कर दिए जाने के विरोध में किसानों ने मंडी गेट पर प्रदर्शन किया।
इसके बाद छतरी चौराहे पर पहुंचकर धार-तिरला मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।
मंडी खुलने की सूचना दी, फिर क्यों बंद कर दी तुलाई?
किसानों के मुताबिक, शनिवार को मंडी चालू रखने की सूचना दी गई थी। सुबह करीब 11 बजे तक गेहूं की तुलाई भी हुई, लेकिन सोयाबीन की तुलाई शुरू होने से पहले ही काम रोक दिया गया। इससे उपज बेचने की उम्मीद लेकर मंडी पहुंचे किसानों की परेशानी बढ़ गई।
किराए की ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर पहुंचे किसानों पर आर्थिक बोझ
कई किसान किराए के ट्रैक्टर-ट्रॉली में अपनी उपज लेकर मंडी पहुंचे थे। तुलाई बंद होने से उन्हें अतिरिक्त किराए और आर्थिक नुकसान की चिंता सताने लगी। किसानों का कहना है कि हम्मालों और व्यापारियों के बीच विवाद का खामियाजा आखिर उन्हें क्यों भुगतना पड़ रहा है?
मंडी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, सड़क पर बैठे किसान
नाराज किसानों ने पहले मंडी गेट के बाहर धरना दिया। इसके बाद छतरी चौराहे पर पहुंचकर धार-तिरला मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने मंडी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उसकी कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
मंडी सचिव बोले- हम्मालों के आपसी विवाद से रुकी तुलाई
मंडी सचिव मंसाराम जमरे ने बताया कि मंडी चालू थी, लेकिन हम्मालों के बीच आपसी विवाद के कारण तुलाई बंद करनी पड़ी। किसानों और हम्मालों से बातचीत की जा रही है। समझाइश देकर मंडी का काम दोबारा शुरू कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
संबंधित समाचार

दूसरों की हाजिरी लेने वाले थानेदार खुद गैरहाजिर:एसपी ने किया निलंबित

अस्पताल की पार्किंग सड़क पर:मरीजों के साथ राहगीर भी परेशान; यातायात पुलिस ने की कार्रवाई

स्टेशनरी लेने गई 11 साल की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:57 वर्षीय पुस्तकालय संचालक गिरफ्तार

गुना में दर्दनाक सड़क हादसा:दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोगों की थमीं सांसें

राज्यसभा चुनाव का विवाद:जवाब देने में आनाकानी पर तीन सांसदों पर हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना

प्रयागराज से जबलपुर तक नशीले इंजेक्शनों की तस्करी:चार हजार इंजेक्शन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

कैंसर पीड़ित कैदी के इलाज में लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त:डीजीपी से एसएसपी तक की कार्यप्रणाली कठघरे में

महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन की तैयारी:विवेक तन्खा ने केंद्र की मंशा पर उठाए सवाल

कॉलेज परिसर में मची अफरा-तफरी:विवाद की वजह तलाश रही पुलिस

शहर में मीट दुकानों की निगरानी का हिसाब कौन देगा:निरीक्षण में मिली अनियमितता तो लगाया ताला

कनाड़िया पुलिस की तत्परता से तीन आरोपी गिरफ्त में:महंगे शौक और नशे के लिए की वारदात

प्रतिबंधित रास्तों पर दौड़ रहे 350 ई-रिक्शा रोक किए डायवर्ट:ड्रोन से भी रखी नजर; नियम तोड़ने वाले चालकों पर कार्रवाई

मंडी शिफ्ट करने की तैयारी:सुविधाओं का अब निगम को आया ख्याल

वीडियो देखिये, योगी के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश में भाजपा सरकार की होगी हैट्रिक:मशहूर अभिनेत्री ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जताया जीत का भरोसा

कृष्णबाग मामले में मनोज नागर की भूमिका पर सवाल:मीडिया के सवालों पर अधिवक्ता ने साधी चुप्पी

प्रशिक्षु सिविल सेवा अधिकारियों ने समझा शहर का प्रशासनिक मॉडल:कलेक्टर से मुलाकात कर जानीं स्वच्छता और विकास की व्यवस्थाएं

हत्यारा बेटा तीन दिन के रिमांड पर:मकान मालिक पिता-पुत्र भी गिरफ्तार

बच्चों को फेल करने की धमकी देने वाले प्राचार्य ने मांगी माफी:हॉस्टल में एसडीएम को मिलीं कई अनियमितताएं; कलेक्टर बोले- होगी सख्त कार्रवाई, कांग्रेस ने किया घेराव

मजाक में गाली- विरोध करने पर बाल पकड़कर पीट दिया:बस स्टैंड पर मारपीट का वीडियो वायरल; दो युवतियों पर केस

मोड़ पर बेकाबू हो गई स्कूल बस:रेलिंग तोड़कर पेड़ से टकराई; हादसे के बाद चालक और परिचालक फरार, तलाश में जुटी पुलिस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!