दूसरों की हाजिरी लेने वाले थानेदार खुद गैरहाजिर: एसपी ने किया निलंबित
KHULASA FIRST
संवाददाता

मेडिकल जांच कराने पहुंचे एसडीओपी, थाने से लेकर किराए के मकान तक की तलाश; गंधवानी टीआई प्रदीप खन्ना को एसपी ने किया निलंबित
खुलासा फर्स्ट, धार।
एक ओर पुलिस नशे के खिलाफ अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर उसके अपने थानेदार पर शराब सेवन का आरोप लगा है। मामला धार जिले के गंधवानी थाने का है। यहां थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप खन्ना की मेडिकल जांच कराने पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी उन्हें तलाशते रह गए।
न साहब थाने में मिले, न किराए के मकान पर और न ही मोबाइल पर संपर्क हो सका। आखिरकार धार एसपी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
दूसरों को तलाशने वाली पुलिस अपने ही थानेदार को खोजती रही
27 नवंबर को गंधवानी थाना प्रभारी प्रदीप खन्ना के शराब सेवन की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंची। अधिकारियों ने उनकी मेडिकल जांच कराने के निर्देश दिए। रात करीब साढ़े दस बजे प्रभारी एसडीओपी मनावर रामसिंह राठौर गंधवानी थाने पहुंचे, लेकिन वहां थाना प्रभारी नहीं मिले।
हैरानी की बात यह रही कि थाने में मौजूद पुलिसकर्मी भी अपने साहब के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके। एसडीओपी ने उनके किराए के मकान पर भी तलाश की, लेकिन वहां भी निराशा हाथ लगी। मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश भी नाकाम रही।
अपराध समीक्षा में भी साहब नदारद
27 नवंबर की रात 11 से 12 बजे तक साप्ताहिक अपराध समीक्षा के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई थी।
कार्यालय की ओर से इसमें शामिल होने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन खन्ना इसमें भी शामिल नहीं हुए।
नशे के खिलाफ अभियान चलाने वालों के अनुशासन पर सवाल
जनता को कानून और अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाले पुलिस अधिकारियों से स्वयं भी नियमों के पालन की अपेक्षा की जाती है।
ऐसे में शराब सेवन की सूचना पर मेडिकल जांच के निर्देश मिलने के बावजूद थाना प्रभारी का उपलब्ध नहीं होना विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
एसपी की कार्रवाई, अब रक्षित केंद्र में रहेगी हाजिरी
एसडीओपी मनावर के प्रतिवेदन के आधार पर धार एसपी ने प्रदीप खन्ना को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
उन पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना, बिना अनुमति मुख्यालय से अनुपस्थित रहने, शासकीय कर्तव्यों में लापरवाही और अनुशासनहीनता का आरोप है।
निलंबन आदेश में उनके कृत्य को मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 और मध्यप्रदेश पुलिस रेग्युलेशन के प्रावधानों का उल्लंघन बताया गया है।
निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय रक्षित केंद्र धार रहेगा।
Note- फिलहाल मेडिकल जांच नहीं होने के कारण शराब सेवन की पुष्टि नहीं हुई है। इस मामले में खन्ना का पक्ष भी सामने नहीं आया है।
संबंधित समाचार

हम्मालों के विवाद में पिस रहे किसान:मंडी में तुलाई रुकी तो सड़क पर उतरे अन्नदाता

अस्पताल की पार्किंग सड़क पर:मरीजों के साथ राहगीर भी परेशान; यातायात पुलिस ने की कार्रवाई

स्टेशनरी लेने गई 11 साल की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:57 वर्षीय पुस्तकालय संचालक गिरफ्तार

गुना में दर्दनाक सड़क हादसा:दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोगों की थमीं सांसें

राज्यसभा चुनाव का विवाद:जवाब देने में आनाकानी पर तीन सांसदों पर हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना

प्रयागराज से जबलपुर तक नशीले इंजेक्शनों की तस्करी:चार हजार इंजेक्शन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

कैंसर पीड़ित कैदी के इलाज में लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त:डीजीपी से एसएसपी तक की कार्यप्रणाली कठघरे में

महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन की तैयारी:विवेक तन्खा ने केंद्र की मंशा पर उठाए सवाल

कॉलेज परिसर में मची अफरा-तफरी:विवाद की वजह तलाश रही पुलिस

शहर में मीट दुकानों की निगरानी का हिसाब कौन देगा:निरीक्षण में मिली अनियमितता तो लगाया ताला

कनाड़िया पुलिस की तत्परता से तीन आरोपी गिरफ्त में:महंगे शौक और नशे के लिए की वारदात

प्रतिबंधित रास्तों पर दौड़ रहे 350 ई-रिक्शा रोक किए डायवर्ट:ड्रोन से भी रखी नजर; नियम तोड़ने वाले चालकों पर कार्रवाई

मंडी शिफ्ट करने की तैयारी:सुविधाओं का अब निगम को आया ख्याल

वीडियो देखिये, योगी के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश में भाजपा सरकार की होगी हैट्रिक:मशहूर अभिनेत्री ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जताया जीत का भरोसा

कृष्णबाग मामले में मनोज नागर की भूमिका पर सवाल:मीडिया के सवालों पर अधिवक्ता ने साधी चुप्पी

प्रशिक्षु सिविल सेवा अधिकारियों ने समझा शहर का प्रशासनिक मॉडल:कलेक्टर से मुलाकात कर जानीं स्वच्छता और विकास की व्यवस्थाएं

हत्यारा बेटा तीन दिन के रिमांड पर:मकान मालिक पिता-पुत्र भी गिरफ्तार

बच्चों को फेल करने की धमकी देने वाले प्राचार्य ने मांगी माफी:हॉस्टल में एसडीएम को मिलीं कई अनियमितताएं; कलेक्टर बोले- होगी सख्त कार्रवाई, कांग्रेस ने किया घेराव

मजाक में गाली- विरोध करने पर बाल पकड़कर पीट दिया:बस स्टैंड पर मारपीट का वीडियो वायरल; दो युवतियों पर केस

मोड़ पर बेकाबू हो गई स्कूल बस:रेलिंग तोड़कर पेड़ से टकराई; हादसे के बाद चालक और परिचालक फरार, तलाश में जुटी पुलिस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!