‘शक्ल अच्छी नहीं तो क्या हुआ…सरकारी नौकरी तो है’: किसने बनाई वर्दी पहनकर रील; क्या कार्रवाई हुई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रीवा।
पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण ले रहे छह नव आरक्षकों ने वर्दी पहनकर सोशल मीडिया पर रील बनाई, जो वायरल हो गई। रील में वे कहते नजर आ रहे हैं- “शक्ल अच्छी नहीं है तो क्या हुआ, सरकारी नौकरी तो है… हमारे पास पैसा नहीं है तो क्या हुआ, मंथली तो आता है ना… कपड़ा नहीं है तो क्या हुआ, वर्दी तो है ना…”। यह वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने इसे पुलिस की गरिमा के विपरीत मानते हुए संबंधित आरक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
‘मटियामेट ग्रुप’ में पोस्ट हुई थी रील
जानकारी के अनुसार 25 फरवरी 2026 को दोपहर 3:04 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर बने “मटियामेट ग्रुप” में वर्दीधारी नव आरक्षकों की यह रील पोस्ट की गई थी। रात 8:04 बजे तक वीडियो को 5 हजार से अधिक बार देखा जा चुका था।
सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं
रील वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आईं, जिनमें अधिकांश टिप्पणियां पुलिस विभाग की छवि को लेकर थीं। मामला अधिकारियों तक पहुंचने के बाद कार्रवाई की गई।
इन आरक्षकों ने बनाई थी रील
अनिल कड़ोदिया – जिला देवास, आनंद कुलवरे – जिला इंदौर, प्रदीप यादव – जिला उज्जैन, राजकुमार सैन्धव – जिला उज्जैन, गोनू सतबाढ़िया – जिला उज्जैन और सुरजीत गर्ग – जिला विदिशा।
पुलिस अधीक्षक ने जारी किया नोटिस
रीवा पुलिस प्रशिक्षण शाला के पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार जैन ने सभी छह आरक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि उनके द्वारा बोले गए संवाद से पुलिस विभाग की गरिमा धूमिल हुई है। उनसे जवाब मांगा गया है कि उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों न की जाए।
विभाग का सख्त रुख
भोपाल पुलिस मुख्यालय की ओर से स्पष्ट निर्देश हैं कि ऑफिशियल ड्यूटी के अलावा यूनिफॉर्म में सार्वजनिक उपयोग के लिए वीडियो या रील बनाना प्रतिबंधित है। प्रशिक्षण के दौरान भी आंतरिक और बाहरी प्रशिक्षकों द्वारा इस संबंध में स्पष्ट हिदायत दी गई थी।
अधिकारियों का मानना है कि रील में प्रयुक्त शब्द और अभिनय एक अनुशासित पुलिस बल की छवि के अनुरूप नहीं हैं। सभी संबंधित आरक्षकों से तत्काल स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
संबंधित समाचार

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!