कुएं में गिरा तेंदुआ: पूरी रात सरियों पर बैठा रहा; ट्रैक्टर और खाट की मदद से 3 घंटे चला रोमांचक रेस्क्यू
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
जिले के भौंरासा क्षेत्र के सादीखेड़ा गांव में बुधवार को एक रोमांचक रेस्क्यू ऑपरेशन देखने को मिला। खेत में बने एक पक्के कुएं में गिरा तेंदुआ पूरी रात लोहे के सरियों के सहारे बैठा रहा। बुधवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग ने करीब तीन घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बाहर आते ही तेंदुआ जंगल की ओर दौड़ गया।
खेत मालिक को आवाज सुनकर हुआ शक
ग्रामीणों के अनुसार, खेत मालिक को रात में कुएं की ओर से आवाजें सुनाई दी थीं, लेकिन अंधेरा होने के कारण वह वहां नहीं पहुंच सके। बुधवार सुबह जब खेत पर काम करने पहुंचे तो कुएं में तेंदुए को देखकर सभी हैरान रह गए। मौके पर तेंदुए के पैरों के निशान भी मिले, जिससे माना जा रहा है कि वह रात में ही कुएं में गिर गया था।
ट्रैक्टर और खाट से किया गया अनोखा रेस्क्यू
ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। वन अमला मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कुएं के दोनों ओर दो ट्रैक्टर लगाए गए और मजबूत रस्सियों के सहारे एक खाट कुएं में उतारी गई, ताकि तेंदुआ उस पर बैठ सके।
शुरुआत में तेंदुआ काफी सतर्क रहा और करीब आधे घंटे तक खाट पर नहीं चढ़ा। काफी इंतजार के बाद वह खाट पर बैठ गया। इसके बाद दोनों ट्रैक्टरों की मदद से रस्सियों को धीरे-धीरे खींचकर खाट को कुएं से बाहर निकाला गया।
बाहर निकलते ही जंगल की ओर भागा
जैसे ही खाट कुएं के मुहाने तक पहुंची, तेंदुए ने फुर्ती से छलांग लगाई और कुछ ही सेकंड में पास के जंगल की ओर दौड़ गया। तेंदुए के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद वन विभाग और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
रेस्क्यू अभियान के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए थे। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए वन विभाग ने लोगों को कुएं से सुरक्षित दूरी पर रखा और पूरे अभियान को सावधानीपूर्वक अंजाम दिया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तेंदुए को सुरक्षित जंगल में वापस जाने दिया गया है। समय रहते किए गए रेस्क्यू से वन्यजीव और लोगों, दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकी।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!