सफाईकर्मियों की भूख हड़ताल 12 दिन से जारी: मंत्री निवास का घेराव करने निकले कर्मचारियों को पुलिस ने रोका
KHULASA FIRST
संवाददाता

28 वर्ष से नियमितीकरण का इंतजार, 11 में से 7 मांगों पर सहमति के बाद भी लड़ाई जारी रखने का ऐलान
खुलासा फर्स्ट , इंदौर।
अपनी लंबित मांगों को लेकर संयुक्त सफाई कर्मचारी कामगार संघर्ष मोर्चा और वाल्मीकि सेना के बैनर तले की जा रही भूख हड़ताल 12वें दिन भी जारी रही। इस दौरान बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मंगलवार को सड़कों पर उतर आए। लगातार आठ बार शहर को देशभर में स्वच्छता में शीर्ष स्थान दिलाने वाले स्वच्छता मित्रों ने अधिकारों की आवाज बुलंद करते हुए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के निवास की ओर रुख किया, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही पुलिस ने लैंटर्न चौराहा पर मजबूत बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद मंत्री के शहर से बाहर होने की सूचना मिलने पर कर्मचारियों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
वाल्मीकि सेना के प्रदेश अध्यक्ष राजेश धौलपुरे के अनुसार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे 12 दिन से रीगल चौराहा पर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। नगर निगम द्वारा 28 वर्ष से सेवाएं देते आ रहे अस्थायी सफाई कर्मचारियों को अब तक स्थायी नहीं किए जाने से कर्मचारियों में गहरा असंतोष देखा जा रहा है। निगम प्रतिनिधियों के साथ हुई वार्ता में 11 प्रमुख मांगों में से 7 पर सहमति बन गई है। इसके बावजूद सबसे मुख्य मुद्दा नियमितीकरण का ही अटका हुआ है। धौलपुरे ने स्पष्ट किया कि जब तक कर्मचारियों को स्थायी करने पर कोई ठोस और स्पष्ट निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।
अनुमति नहीं होने पर लौटे प्रदर्शनकारी... इधर, पुलिस प्रशासन ने रैली के पास अनुमति न होने का हवाला दिया है। एसीपी विनोद दीक्षित ने बताया मंत्री निवास तक रैली निकालने की स्वीकृति नहीं होने के कारण कर्मचारियों को लैंटर्न चौराहे पर रोककर ज्ञापन कलेक्टर कार्यालय में सौंपने की बात कही। प्रदर्शनकारियों ने मौके पर कोई ज्ञापन नहीं दिया और शांतिपूर्ण तरीके से लौट गए।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!