वीडियो देखिए, बस के सामने ढाल बनकर खड़ी हुईं एडिशनल कमिश्नर: किसान आंदोलन के प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट,भोेपाल।
राजधानी भोपाल में किसानों के आंदोलन के दौरान बुधवार को एक ऐसा घटनाक्रम सामने आया, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। प्रदर्शन के दौरान जब कुछ किसान पुलिस द्वारा खड़ी की गई बस को हटाकर आगे बढ़ने लगे, तब एडिशनल कमिश्नर मोनिका शुक्ला स्वयं बस के सामने खड़ी हो गईं और प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया।
बस हटाकर आगे बढ़ने की कोशिश
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग के रूप में खड़ी बस को हटाकर आगे बढ़ना चाहते थे। स्थिति तनावपूर्ण होती देख एडिशनल कमिश्नर मोनिका शुक्ला मौके पर पहुंचीं और बिना पीछे हटे बस के सामने खड़ी हो गईं।
सूझबूझ से टला टकराव
मोनिका शुक्ला के बस के सामने खड़े होने के बाद प्रदर्शनकारी आगे नहीं बढ़ सके। कुछ देर तक मौके पर तनाव की स्थिति बनी रही, लेकिन बाद में प्रदर्शनकारियों ने बस को छोड़ दिया और वहां से आगे बढ़ने का प्रयास भी नहीं किया। उनकी सूझबूझ और मौके पर त्वरित निर्णय से संभावित टकराव टल गया।
भारी पुलिस बल रहा तैनात
किसान आंदोलन को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल पहले से तैनात था। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए था ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और किसी तरह की अप्रिय घटना न हो।फिलहाल आंदोलन को लेकर प्रशासन और किसान संगठनों के बीच बातचीत की प्रक्रिया जारी है, जबकि पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर रखे हुए है।
संबंधित समाचार

दो कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर इनकम टैक्स की कार्रवाई:बिलिंग और माल की डिलीवरी के रिकॉर्ड की जांच; इन शहरों में भी टीमें सक्रिय

मेडिकल टीचर्स का पेन डाउन प्रदर्शन:नियमित सेवाएं बंद रखने की तैयारी; कर रहे हैं ये मांग

युवाओं के लिए सुनहरा अवसर:शहर में एक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम; इस दिन रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला

इंदौर जिले में निजी नलकूप खनन पर प्रतिबंध:कलेक्टर शिवम वर्मा ने जारी किए आदेश; जिले में औसत से काफी कम वर्षा

एडमिशन के नाम पर 90 से ज्यादा विद्यार्थियों से ठगी:पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन; पैसे और शैक्षणिक दस्तावेज लौटाने की मांग

YouTube को टक्कर देने की तैयारी:Instagram पर भी अपलोड होंगे इतने मिनट तक के वीडियो; टेस्टिंग शुरू

जनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल:कलेक्टर शिवम वर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं; किया त्वरित निराकरण

वीडियो देखिये, दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:पुलिस कमिश्नर ने अनुकंपा नियुक्ति के तहत दो नव आरक्षकों को दिए नियुक्ति प्रमाण पत्र; जनसेवा करने के लिए किया प्रेरित

स्कूल की गाड़ी पेड़ से टकराई:7 बच्चे घायल; स्थानीय लोगों की मदद से पहुंचाया अस्पताल

देवास और सागर शराब कांड की गाज कलेक्टर पर भी गिरी:अब नेहा मीणा को देवास की कमान; दिलीप यादव सागर के नए कलेक्टर

पार्षद पर मुकदमे से कांग्रेस की आवाज नहीं दबेगी चौकसे:दर्ज प्रकरण को लेकर पुलिस कमिश्नर से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

शराब कांड के बाद देवास पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत को हटाया:अब आदित्य मिश्रा होंगे नए पुलिस कप्तान; सागर के एसपी भी बदले गए

इंडिगो फ्लाइट की हार्ड लैंडिंग:विमान की तकनीकी जांच के चलते रुकी उड़ान; केंद्रीय मंत्री भी इसी से थे जाने वाले

मां नवयुवक गरबा मंडल की प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत

कूनो की मादा चीते के 19 महीने के शावक को मारी गोली:इलाज के दौरान मौत की खबर; शरीर से निकले छर्रे, वन विभाग के आधिकारिक बयान का इंतजार

बिना रजिस्ट्री कैसे खुल गया फर्जी खाता:नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल

सेज यूनिवर्सिटी ब्रिज पर भीषण हादसा महिला और पुरुष की मौके पर हुई मौत:अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा

दिग्गज प्रोड्यूसर-डायरेक्टर का निधन:हार्ट अटैक से गई जान; 20 साल से ज्यादा समय तक दर्शकों के दिलों पर किया राज

सड़कों पर पानी बहा रहे नगर निगम के जर्जर टैंकर:जिम्मेदार दे रहे बचत की सीख

धर्मनगरी में चलती कार में गैंगरेप और मारपीट:युवती ने लगाया आरोप; दो पर हुआ केस दर्ज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!