कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का दमदार पंच: बॉक्सिंग में नौै मेडल पक्के; तजिंदर-समरदीप पहुंचे शॉटपुट के फाइनल में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्लासगो।
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। बुधवार को भारतीय मुक्केबाजों ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए 9 पदक पक्के कर लिए। वहीं, शॉटपुट में तजिंदरपाल सिंह तूर और समरदीप सिंह गिल ने फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। हालांकि, वेटलिफ्टर संजना पदक की दौड़ से बाहर हो गईं। फिलहाल भारत 2 स्वर्ण सहित 12 पदकों के साथ पदक तालिका में 9वें स्थान पर है, जबकि ऑस्ट्रेलिया 35 गोल्ड मेडल के साथ शीर्ष पर बना हुआ है।
बॉक्सिंग में 9 पदक हुए पक्के
भारतीय मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई, जिसके साथ उनके पदक सुनिश्चित हो गए। पुरुष वर्ग में नरेंद्र बेरवाल (90 किग्रा) ने समोआ के माइकल सेको को 3-2 से हराया। अंकुश पंघल (80 किग्रा) ने सेशेल्स के जे मिकॉक को 5-0 से मात दी। सचिन सिवाच (70 किग्रा) ने बोत्सवाना के ट्रेजर मोरेमी को 5-0 से हराकर अंतिम-4 में प्रवेश किया।
महिला वर्ग में अरुंधति चौधरी (70 किग्रा) ने न्यूजीलैंड की मॉर्गन एडरसन को 3-1 से हराया। साक्षी चौधरी (51 किग्रा) ने नॉर्दर्न आयरलैंड की कैथलीन फ्रेयर को 5-0 से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। नरेंद्र बेरवाल भारत के टॉप-4 में पहुंचने वाले नौवें मुक्केबाज बने।
पहले ही मेडल पक्का कर चुके हैं ये खिलाड़ी
इससे पहले लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा), प्रीति पवार (54 किग्रा), प्रिया घंगस (60 किग्रा) और जादुमणि सिंह (55 किग्रा) भी सेमीफाइनल में पहुंचकर भारत के लिए पदक सुनिश्चित कर चुके हैं।
शॉटपुट में तजिंदर और समरदीप फाइनल में
भारतीय शॉटपुट स्टार तजिंदरपाल सिंह तूर ने क्वालिफिकेशन राउंड में दूसरे प्रयास में 20.14 मीटर का थ्रो कर ऑटोमैटिक क्वालिफिकेशन हासिल किया। उनका पहला प्रयास 19.93 मीटर रहा। वहीं, समरदीप सिंह गिल ने पहले प्रयास में 19.95 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया और कुल पांचवें स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बना ली।
दोनों खिलाड़ी अब गुरुवार को होने वाले फाइनल में पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे।
संजना पदक की दौड़ से बाहर
19 वर्षीय भारतीय वेटलिफ्टर संजना को निराशा हाथ लगी। महिलाओं की 77 किग्रा स्पर्धा के स्नैच राउंड में वह 94 किलोग्राम वजन तीनों प्रयासों में नहीं उठा सकीं और प्रतियोगिता से बाहर हो गईं।
संजना इस कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक से चूकने वाली भारत की दूसरी वेटलिफ्टर बनीं। इससे पहले निरुपमा देवी सेराम भी अपने इवेंट में क्लीन एंड जर्क के तीनों प्रयासों में असफल रही थीं।
पदक तालिका में भारत 9वें स्थान पर
भारतीय दल अब तक 2 स्वर्ण सहित कुल 12 पदक जीत चुका है और पदक तालिका में 9वें स्थान पर बना हुआ है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया 35 स्वर्ण पदकों के साथ पहले स्थान पर काबिज है।भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से अब बॉक्सिंग और एथलेटिक्स में देश की पदक संख्या बढ़ने की उम्मीद और मजबूत हो गई है।
संबंधित समाचार

जहरीली शराब केस में तीन बरी:रतलाम में कोर्ट ने कहा- पुलिस की जांच में खामियां

बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एम्फेटामाइन के साथ तस्कर गिरफ्तार; बस में बैठा था आरोपी, सलवार सूट के अंदर छिपाकर रखी थी 2 किलो से ज्यादा ड्रग्स

IRCTC केस:लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 पर आरोप तय;7 आरोपी बरी, अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को

खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न:बिना सहमति नहीं हटेगी प्रतिमा

10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल

आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी:जहरीली शराब कांड पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव:हेलमेट पहने आरोपी ने रोका; कहा- प्रकरण वापस नहीं लिया तो अगली बार समझाने नहीं आऊंगा

दुबई में सनपाल का रिमोट:जबलपुर में गुरुमुख का नेटवर्क; अब ईडी की बारी कब

घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला:मां की मौत; बेटी गंभीर, 4 साल की बच्ची सुरक्षित बाहर निकली तो हुआ खुलासा

जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने में हाजिरी:हो गई चंदर की हत्या

इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल:मेंटेनेंस के लिए भी शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया

600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई

मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत:रुपए लेते लोकायुक्त ने दबोचा

मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी:बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय बनाने वाले गिरोह का खुलासा

थाली में कीड़े कमरों में चूहे:सेज यूनिवर्सिटी हॉस्टल की बदइंतजामी पर चार घंटे आंदोलन

एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज:रिमूवल कार्रवाई के विरोध में हंगामा

विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री:सीएम डाॅ. मोहन यादव को लिखा पत्र; मंदिर को बचाते हुए विकास कार्य आगे बढ़ाने का सुझाया रास्ता

मुक्तिधामों में बदहाली:अफसरों की शह पर चल रही अवैध वसूली

अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों को दी 2-2 लाख की मदद

मुक्ति की राह खुली:6000 से ज्यादा प्लॉटधारकों का फूटा गुस्सा; सैकड़ों लोग आईडीए कार्यालय पहुंचे; CEO ने लिखित आश्वासन दिया-अक्टूबर के दूसरे सप्ताह या उससे पहले बैठक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!