किसान आंदोलन उग्र: शिवराज के घर पर घेराव; पुलिस से झड़प, सीएम हाउस कूच की चेतावनी, मंत्रालय में मंत्रियों से वार्ता जारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश में मूंग खरीदी, ई-टोकन सिस्टम खत्म करने और अन्य मांगों को लेकर किसानों का आंदोलन तीसरे दिन भी उग्र बना रहा। गुरुवार को प्रदर्शनकारी किसानों ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के भोपाल स्थित आवास का घेराव किया। इस दौरान पुलिस और किसानों के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसमें कुछ किसानों के कपड़े फट गए। इसके बाद किसानों ने मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच का ऐलान कर दिया। वहीं, समाधान की कोशिशों के तहत मंत्रालय में सरकार के तीन मंत्रियों और किसानों के 15 प्रतिनिधियों के बीच बैठक जारी है।
शिवराज सिंह चौहान के घर के बाहर हंगामा
प्रदर्शनकारी किसान सुबह शिवराज सिंह चौहान के आवास पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की, जिससे धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। किसानों का आरोप है कि पुलिस ने बलपूर्वक रोकने का प्रयास किया, जबकि वे अपनी मांगों को शांतिपूर्ण तरीके से रखना चाहते थे।
सीएम हाउस कूच की चेतावनी
शिवराज के आवास से लौटने के बाद किसानों ने मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च शुरू करने की घोषणा की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे सीएम हाउस का गेट तोड़कर अंदर प्रवेश करेंगे।
रोशनपुरा चौराहे से लेकर मुख्यमंत्री आवास तक पुलिस ने भारी सुरक्षा व्यवस्था की है। रास्ते में बसें और डंपर खड़े कर बैरिकेडिंग की गई है। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी सेफ्टी जैकेट, लाठी और दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ तैनात हैं।
मंत्रालय में समाधान की कोशिश
आंदोलन के बीच मंत्रालय में सरकार की ओर से तीन मंत्रियों और किसानों के 15 प्रतिनिधियों के बीच महत्वपूर्ण बैठक चल रही है। सरकार किसानों की मांगों पर सहमति बनाने का प्रयास कर रही है ताकि आंदोलन का शांतिपूर्ण समाधान निकाला जा सके।
किसानों की प्रमुख मांगें
किसान संगठन सरकार के सामने तीन प्रमुख मांगें रख रहे हैं, जिनमें मूंग की खरीदी जल्द शुरू की जाए, ई-टोकन व्यवस्था समाप्त की जाए और किसानों से जुड़े अन्य लंबित मुद्दों का तत्काल समाधान किया जाए।
प्रदर्शन में शामिल किसानों का कहना है कि वे किसी प्रकार की राहत नहीं, बल्कि अपना अधिकार मांग रहे हैं। उनका आरोप है कि सरकार ने पूर्व में किए गए वादों को पूरा नहीं किया।
अनोखे अंदाज में विरोध
प्रदर्शन के दौरान कुछ किसानों ने अर्धनग्न होकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया। कई किसानों ने सड़क पर ही दाल-बाटी बनाकर भोजन किया। वहीं, किसानों के समर्थन में युवाओं ने सरकार की सद्बुद्धि के लिए हवन भी किया।
सीजेपी ने भी दिया समर्थन
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने भी किसानों के आंदोलन का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर के किसान अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर हैं और उनकी पार्टी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।
सरकार और विपक्ष आमने-सामने
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए मंत्रियों की समिति गठित की गई है और बातचीत के माध्यम से रास्ता निकाला जाएगा। वहीं, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार पर किसानों की मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
फिलहाल मंत्रालय में किसानों और सरकार के बीच वार्ता जारी है। अब सभी की नजर इस बैठक के नतीजे और आंदोलन की अगली रणनीति पर टिकी है।
संबंधित समाचार

दो कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर इनकम टैक्स की कार्रवाई:बिलिंग और माल की डिलीवरी के रिकॉर्ड की जांच; इन शहरों में भी टीमें सक्रिय

मेडिकल टीचर्स का पेन डाउन प्रदर्शन:नियमित सेवाएं बंद रखने की तैयारी; कर रहे हैं ये मांग

युवाओं के लिए सुनहरा अवसर:शहर में एक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम; इस दिन रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला

इंदौर जिले में निजी नलकूप खनन पर प्रतिबंध:कलेक्टर शिवम वर्मा ने जारी किए आदेश; जिले में औसत से काफी कम वर्षा

एडमिशन के नाम पर 90 से ज्यादा विद्यार्थियों से ठगी:पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन; पैसे और शैक्षणिक दस्तावेज लौटाने की मांग

YouTube को टक्कर देने की तैयारी:Instagram पर भी अपलोड होंगे इतने मिनट तक के वीडियो; टेस्टिंग शुरू

जनसुनवाई में प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल:कलेक्टर शिवम वर्मा ने सुनी आमजन की समस्याएं; किया त्वरित निराकरण

वीडियो देखिये, दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:पुलिस कमिश्नर ने अनुकंपा नियुक्ति के तहत दो नव आरक्षकों को दिए नियुक्ति प्रमाण पत्र; जनसेवा करने के लिए किया प्रेरित

स्कूल की गाड़ी पेड़ से टकराई:7 बच्चे घायल; स्थानीय लोगों की मदद से पहुंचाया अस्पताल

देवास और सागर शराब कांड की गाज कलेक्टर पर भी गिरी:अब नेहा मीणा को देवास की कमान; दिलीप यादव सागर के नए कलेक्टर

पार्षद पर मुकदमे से कांग्रेस की आवाज नहीं दबेगी चौकसे:दर्ज प्रकरण को लेकर पुलिस कमिश्नर से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

शराब कांड के बाद देवास पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत को हटाया:अब आदित्य मिश्रा होंगे नए पुलिस कप्तान; सागर के एसपी भी बदले गए

इंडिगो फ्लाइट की हार्ड लैंडिंग:विमान की तकनीकी जांच के चलते रुकी उड़ान; केंद्रीय मंत्री भी इसी से थे जाने वाले

मां नवयुवक गरबा मंडल की प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत

कूनो की मादा चीते के 19 महीने के शावक को मारी गोली:इलाज के दौरान मौत की खबर; शरीर से निकले छर्रे, वन विभाग के आधिकारिक बयान का इंतजार

बिना रजिस्ट्री कैसे खुल गया फर्जी खाता:नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल

सेज यूनिवर्सिटी ब्रिज पर भीषण हादसा महिला और पुरुष की मौके पर हुई मौत:अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा

दिग्गज प्रोड्यूसर-डायरेक्टर का निधन:हार्ट अटैक से गई जान; 20 साल से ज्यादा समय तक दर्शकों के दिलों पर किया राज

सड़कों पर पानी बहा रहे नगर निगम के जर्जर टैंकर:जिम्मेदार दे रहे बचत की सीख

धर्मनगरी में चलती कार में गैंगरेप और मारपीट:युवती ने लगाया आरोप; दो पर हुआ केस दर्ज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!