वीडियो देखिये, मंत्रियों संग दो घंटे की बैठक बेनतीजा: शिवराज बोले- केंद्र ने मूंग खरीदी का लक्ष्य नहीं दिया; किसानों की चेतावनी- सीएम हाउस का गेट तोड़कर घुसेंगे
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश में मूंग खरीदी, ई-टोकन व्यवस्था समाप्त करने और अन्य मांगों को लेकर किसानों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी रहा। गुरुवार को मंत्रालय में सरकार और किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच करीब दो घंटे तक चली अहम बैठक बेनतीजा रही। इसके बाद किसानों ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो वे मुख्यमंत्री आवास का गेट तोड़कर अंदर प्रवेश करेंगे।
15 किसान प्रतिनिधियों और तीन मंत्रियों के बीच हुई बैठक
सरकार की ओर से कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग और राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किसानों के 15 प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में भारतीय किसान यूनियन, किसान स्वराज संगठन, किसान महापंचायत, राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ, राष्ट्रीय किसान मोर्चा, किसान सेवा संघ, किसान आक्रोश मोर्चा सहित कई किसान संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। हालांकि लंबी चर्चा के बावजूद किसी मुद्दे पर सहमति नहीं बन सकी।
शिवराज का बयान- केंद्र ने लक्ष्य नहीं दिया
किसानों के प्रदर्शन के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्र जारी कर स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार ने मध्यप्रदेश को मूंग खरीदी का कोई निश्चित लक्ष्य नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को कुल उत्पादन के 25 प्रतिशत तक खरीदी की मंजूरी दी गई है। यदि इससे अधिक खरीदी करनी है तो उसका निर्णय और खर्च राज्य सरकार को करना होगा।
शिवराज के घर का घेराव, पुलिस से झड़प
बैठक से पहले किसानों ने भोपाल में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस और किसानों के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसमें कुछ किसानों के कपड़े भी फट गए। इसके बाद किसान मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने लगे।
सीएम हाउस की ओर कड़ी सुरक्षा
किसानों के कूच को देखते हुए रोशनपुरा चौराहे से मुख्यमंत्री आवास तक भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पूरे मार्ग पर बसों और डंपरों से बैरिकेडिंग की गई, जबकि पुलिस जवान लाठी और सुरक्षा उपकरणों के साथ मुस्तैद रहे। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे सीएम हाउस का गेट तोड़कर अंदर घुसेंगे।
सरकार और विपक्ष आमने-सामने
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि किसानों से बातचीत के लिए मंत्रियों की समिति बनाई गई है और सरकार समाधान निकालने के लिए गंभीरता से प्रयास कर रही है। वहीं, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों की जायज मांगों की लगातार अनदेखी कर रही है। फिलहाल किसान आंदोलन जारी है और सरकार-किसानों के बीच गतिरोध बरकरार है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि बातचीत से समाधान निकलता है या आंदोलन और उग्र होता है।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!