खबर
Top News

घंटों खड़ी रही मासूम छात्राएं कलेक्टर ने अफसरों को लताड़ा: कलेक्टोरेट की जनसुनवाई में अधिकारियों की निर्ममता

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

29 जुलाई 2026, 9:16 pm
शेयर करें:
घंटों खड़ी रही मासूम छात्राएं कलेक्टर ने अफसरों को लताड़ा

खुलासा फर्स्ट...इंदौर।
कलेक्टोरेट में जनसुनवाई में अधिकारी आने वाले लोगों से कैसा व्यवहार करते हैं, इसका एक उदाहरण कल देखने को मिला जबकि देवगुराडिय़ा क्षेत्र की मासूम छात्राएं अपनी समस्या लेकर पहुंची जिन्हें घंटों तक खड़ा रखा गया। बाद में जब कलेक्टर शिवम वर्मा आए तो उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई और छात्राओं को बैठाकर उनकी समस्या सुनी और हल करने का भरोसा दिया।

मामला ये था कि देवगुराड़िया क्षेत्र से कंपेल तक जाने वाली सिटी बस को यहां के बस वालों ने बंद करवा दिया। अब यहां से 15 किमी दूर कंपैल के स्कूल तक छात्र-छात्राओं को बसों में बैठकर जाना पड़ता है। इसमें जगह नहीं होती तो वे लटककर जाती हैं और छात्र छत पर बैठकर सफर करते हैं।

कल ये बात कलेक्टर को बताते छात्रा शिवानी चौधरी की आंखों से आंसू छलक आए। उसने यहां तक कहा कि एक ओर बेटी पढ़ाओ का नारा दिया जाता है और दूसरी ओर हमारे साथ प्राइवेट बस वाले ऐसा व्यवहार करते हैं। उन्होंने कलेक्टर शिवम वर्मा को बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद से इस मार्ग पर सिटी बस का संचालन बंद है, जिससे प्रतिदिन विद्यालय आने-जाने में परेशानी होती है।

कंपेल स्थित विद्यालय में आसपास के पांच से छह गांवों के छात्र-छात्राएं आते हैं। नियमित सिटी बस नहीं होने से उन्हें निजी बसों का सहारा लेना पड़ता है, जिनका किराया अधिक होने से आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। इसके अलावा निजी बसों में अत्यधिक भीड़ रहती है, जिससे सुरक्षित और समय पर यात्रा करना मुश्किल हो जाता है। उज्जैनी के छात्रों दीपक मंडलोई, सावन कुमार ने बताया कि निजी बसें भी सुबह निर्धारित समय से देर से चलती हैं।

इसके कारण वे विद्यालय समय पर नहीं पहुंच पाते और कई बार उनके एक-दो पीरियड भी छूट जाते हैं, जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कलेक्टर ने उनकी बातों को ध्यान से सुना और अधिकारियों को समस्या हल करने के निर्देश दिए। साथ ही आरटीओ प्रदीप शर्मा से कहा कि वे निजी बस वालों की मनमानी रोकें और सिटी बस चलाएं।

शिक्षा विभाग ने नहीं दिया 17 वर्ष से किराया
जनसुनवाई में गांधी मजदूर स्मारक निधि ट्रस्ट के मंत्री लक्ष्मीनारायण पाठक पहुंचे। उन्होंने कलेक्टर को बताया कि शिक्षा विभाग को स्कूल संचालन के जमीन 1967 में किराए पर दी गई थी। 2010 तक इसका किराया विभाग द्वारा समय पर जमा किया गया, लेकिन इसके बाद से अब तक किराया जमा नहीं किया है। 17 वर्ष तक शिक्षा विभाग सिर्फ पत्र व्यवहार ही करता आ रहा है, लेकिन किराया जमा नहीं किया जा रहा है।

स्काउट गाइड के बच्चे भी हुए परेशान
जनसुनवाई में स्काउट गाइड के बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। ये छात्राएं भी काफी देर तक खड़ी रहने के बाद कलेक्टर से मिल सकी। गाइड कैप्टन कामाक्षी भट्ट ने बताया कि बच्चों को ट्रेनिंग के लिए लेकर आते हैं। यह बच्चे द्वितीय और तृतीय सोपान पास कर चुके है। कलेक्टर ने उनकी समस्या सुनी और हल करने का आश्वासन दिया।

संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री
Top News

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

about 8 hours ago
80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी
Top News

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

about 8 hours ago
iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू
Top News

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

about 8 hours ago
MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद
Top News

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

about 9 hours ago
गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार
Top News

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

about 9 hours ago
22 साल की एंकर ने की आत्महत्या
Top News

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

about 9 hours ago
जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू
Top News

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

about 9 hours ago
पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम
Top News

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

about 9 hours ago
ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां
Top News

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

about 9 hours ago
रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप
Top News

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

about 10 hours ago
दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या
Top News

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

about 10 hours ago
मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत
Top News

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

about 10 hours ago
युवक की पीट-पीटकर हत्या
Top News

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

about 10 hours ago
हादसा
Top News

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

about 10 hours ago
नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार
Top News

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

about 10 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

about 10 hours ago
एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब
Top News

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

about 10 hours ago
नवविवाहिता ने की आत्महत्या
Top News

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

about 10 hours ago
रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे
Top News

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

about 10 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

about 11 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!