हाई कोर्ट के 24 घंटे के अल्टिमेटम पर: निगम ने की महज दिखावे की कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

जबलपुर बेंच के निर्देशों और शासन के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे अवैध राजनीतिक/धार्मिक होर्डिंग्स, एफआईआर दर्ज करने से कतरा रहे अफसर
एबी रोड पर अब भी लगे हैं अवैध बैनर, रीगल-मधुमिलन पर खानापूर्ति कर सिमटी रिमूवल टीम
खुलासा फर्स्ट , इंदौर।
शहर की सड़कों पर फैले अवैध बैनर-पोस्टर हटाने को लेकर नगर निगम प्रशासन हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ द्वारा दिए गए 24 घंटे के अल्टीमेटम के बावजूद लापरवाह बना हुआ है। मंगलवार को निगम की रिमूवल टीम केवल रीगल व मधुमिलन चौराहा पहुंची और आसपास लगे कुछ बोर्ड व फ्लेक्स हटाकर कार्रवाई खत्म कर दी, जबकि शहर के प्रमुख एबी रोड, अंदरूनी इलाकों और मुख्य चौराहों पर अवैध राजनीतिक और धार्मिक बैनर-पोस्टर अब भी लगे हुए हैं, लेकिन निगम के जिम्मेदारों को शायद ये नजर नहीं आ रहे।
हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने जबलपुर डिवीजन बेंच के आदेशों और राज्य सरकार के नियमों के आधार पर सोमवार को स्पष्ट आदेश दिए थे। इसके तहत अवैध होर्डिंग की शिकायत मिलने पर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल को 24 घंटे के अंदर कार्रवाई पूरी करानी होगी। इसके साथ ही अवैध होर्डिंग लगाने वालों के खिलाफ पुलिस विभाग को कानूनी कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद प्रशासनिक स्तर पर कोई सख्त कदम नहीं उठाया जा रहा।
निगम की इस ढीली कार्रवाई का असर एबी रोड पर साफ देखा जा सकता है, जहां सड़क के दोनों ओर राजनीतिक और धार्मिक आयोजनों के पोस्टर लगे हैं। मुख्य रास्तों और गलियों के बिजली खंभों पर लगे विज्ञापन देर रात तक नहीं हटाए गए। निगम की खुद की संपत्ति जैसे यूनीपोल, मिनीपोल और लॉलीपॉप पर भी बिना अनुमति के विज्ञापन लगे हुए हैं।
कोर्ट ने ठहराया अवैध
नियमों और अदालती आदेश के अनुसार बिना इजाजत खंभों, पेड़ों या डिवाइडरों पर लगाए गए फ्लेक्स और कटआउट अवैध हैं। इसके अलावा सुरक्षा प्रमाण-पत्र के बिना लगाए गए स्ट्रक्चर, ऐतिहासिक स्थलों, धार्मिक स्थानों, ट्रैफिक सिग्नल, मोड़ पर लगी तेज झिलमिलाती स्क्रीन और फुटपाथ पर पैदल यात्रियों का रास्ता रोकने वाले बोर्ड पूरी तरह गैरकानूनी हैं।
ये अवैध बोर्ड कई जगहों पर ट्रैफिक लाइट और रोड साइन बोर्ड को ढंक रहे हैं, जिनसे हादसे का खतरा बना रहता है। निर्धारित आकार से बड़े फ्रेम और नियमों का उल्लंघन कर लगाए गए इन विज्ञापनों पर हाई कोर्ट की सख्ती के बाद भी निगम आयुक्त, अपर आयुक्त और रिमूवल टीम द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!