जन्मदिन के अगले ही दिन जलने से मासूम की मौत, कई सवालों का खुलासा होना बाकी: मूक-बधिर मां नहीं जुटा सकी मदद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रविवार को जिस घर में दो वर्षीय सृष्टि का जन्मदिन खुशियों के साथ मनाया गया था, वहां अगले दिन मातम पसर गया। ग्राम कुनगारा में कल सुबह रसोई में लगी आग में आकर मासूम सृष्टि और उसकी मां काजल गंभीर रूप से झुलस गईं। उपचार के दौरान सृष्टि ने दम तोड़ दिया, जबकि मां का अस्पताल में इलाज जारी है।
सबसे मार्मिक स्थिति यह रही काजल मूक-बधिर होने के कारण मदद के लिए आवाज तक नहीं लगा सकती थीं। उन्होंने किसी तरह मोबाइल उठाया और खेत में काम कर रहे परिजनों को वीडियो कॉल कर जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन पहुंचे और मां-बेटी को अस्पताल ले गए। हालांकि, गंभीर रूप से झुलसी सृष्टि को डॉक्टर बचा नहीं सके।
सोमवार सुबह काजल रसोई में खाना बना रही थीं। इसी दौरान अचानक उनकी साड़ी में आग लग गई। आग तेजी से फैली और पास में मौजूद सृष्टि भी चपेट में आ गई। दोनों गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजनों के पहुंचने तक हालत गंभीर हो चुकी थी।
पुलिस पता लगाने में जुटी है आग किस वजह से लगी। क्या चूल्हे से साड़ी ने आग पकड़ी या गैस सिलेंडर, पाइप या रेगुलेटर में खराबी थी। यह भी देख रही है हादसे के वक्त घर में और कौन मौजूद था और आग लगने के बाद मां-बेटी को अस्पताल पहुंचाने में कितना समय लगा।
जन्मदिन की खुशी 24 घंटे में मातम में बदली
सृष्टि के जन्मदिन पर रविवार को परिवार में खुशी का माहौल था। रिश्तेदारों और परिजनों ने जन्मदिन मनाया था। किसी ने सोचा नहीं था अगले ही दिन मातम छा जाएगा। जन्मदिन के 24 घंटे के भीतर मासूम की मौत ने पूरे परिवार को झकझोर दिया है। परिवार के सामने अब मासूम बेटी को खोने का दुख और मां के इलाज की चिंता दोनों हैं। कुनगारा गांव में घटना के बाद से शोक का माहौल है। ग्रामीण परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं और प्रशासन से घायल महिला के उपचार में हरसंभव मदद की मांग की है।
एफएसएल जांच और पोस्टमार्टम से होगा खुलासा
पुलिस घटनास्थल की स्थिति, रसोई में रखे गैस चूल्हे और सिलेंडर सहित अन्य सामान की जांच कर रही है। जरूरत पड़ी तो एफएसएल टीम से भी घटनास्थल की जांच कराई जा सकती है। पुलिस यह भी पता ]लगाएगी आग दुर्घटनावश लगी या कोई अन्य कारण था। मासूम के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट में मौत का वास्तविक कारण और शरीर पर आई चोटों की स्थिति सामने आने के बाद पुलिस की जांच आगे बढ़ेगी। फिलहाल हादसे का माना जा रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!