जालसाज गौरव राठौर की ठगी के और शिकार भी आए सामने: पुलिस की जनसुनवाई में शिकायत- प्लॉट दिलाने के नाम पर ठगा रुपए लौटाने का दबाव बनाने पर देता था आत्महत्या की धमकी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रॉपर्टी ब्रोकर गौरव राठौर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उसकी ठगी का दायरा हर गुजरते दिन के साथ बढ़ रहा है। पहले सामने आए पीड़ितों के बाद मंगलवार को पुलिस कमिश्नर की जनसुनवाई में चार और फरियादी दस्तावेजों का पुलिंदा लेकर पहुंचे। किसी से प्लॉट के नाम पर लाखों रुपए लिए गए, किसी को करोड़ों का मुनाफा दिखाकर फंसाया गया, किसी को बाउंस चेक थमा दिया गया तो किसी को रुपए मांगने पर आत्महत्या कर फंसाने की धमकी दी गई। पीड़ितों का आरोप है करोड़ों रुपए समेटने के बाद गौरव राठौर परिवार सहित फरार हो चुका है।
प्लॉट का सपना, छह लाख की चपत: प्रीमियम पैराडाइज निवासी शिवकांता पवार ने बताया तनिष्क कॉरिडोर कॉलोनी में दो प्लॉट दिलाने के नाम पर गौरव ने 4 सितंबर 2020 को दो चेकों के जरिए छह लाख रुपए टोकन मनी ली। रसीदें भी दीं, लेकिन वर्षों बाद भी प्लॉट नहीं मिला। अब उसका मोबाइल भी बंद है।
28.75 लाख का चेक बाउंस
समर पार्क कॉलोनी निवासी संदीप यादव ने बताया उन्होंने मित्र अजीतकुमार अग्रवाल के साथ मिलकर 28.75 लाख रुपए में प्लॉट का सौदा किया था। गौरव ने गारंटी के लिए रकम के बराबर का चेक दिया, लेकिन न प्लॉट मिला न पैसा लौटा। रुपए मांगने पर वह आत्महत्या करने और झूठा फंसाने की धमकी देने लगा। शिकायत पहले लसूडिया थाने में की थी।
1.28 करोड़ का झांसा: महालक्ष्मी नगर निवासी उमा मेंदोला ने आरोप लगाया सोनकच्छ की जमीन के सौदे में गौरव ने उनसे बड़ी रकम ली। 1.28 करोड़ रुपए में सौदे का भरोसा दिया लेकिन जमीन दूसरे को बेच दी। आम मुख्तियार के मूल दस्तावेज आज भी उनके पास हैं। रुपए मांगने पर गौरव हर बार टालता रहा और बाद में आत्महत्या की धमकी देकर दबाव बनाने लगा।
दलाली की, फिर 15.38 लाख भी डकार गया
भानगढ़ निवासी विनोद कुमार चंदेल ने बताया लेमन सिटी का प्लॉट बेचने के सौदे में गौरव दलाल बना था। खरीदार से 15.38 लाख रुपए दिलाने थे, लेकिन उसने अपना चेक थमा दिया, जो बाउंस हो गया। पैसे मांगने पर धमकियां देने लगा और अब परिवार सहित लापता है।
पूर्व में ठगी के ये शिकार आए थे सामने
जालसाज गौरव राठौर, शुभम जाट निवासी ग्राम रिंगनोटिया (सांवेर) से 1.67 करोड़ रुपए, होटल व्यवसायी पीयूषसिंह पंवार से 50 लाख, लिंबोदी खंडवा रोड निवासी रिषभपाल सिंह भाटिया से सोनकच्छ के प्लॉट में निवेश पर मुनाफे के नाम पर 42 लाख, राजेश चौहान से 46 लाख, राहुल मेंदोला से 50 लाख, भूपेंद्र परिहार से 70 लाख, भारत से 40 लाख, कुलदीप हनुमंत से 20 लाख, राजकिरण अखंड से प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर 8 लाख सहित कई लोगों ने लाखों-करोड़ों रुपए ठगने का आरोप लगाया है।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!