रेड सी में क्या होने वाला है: जहाजों पर टैक्स लगाने की तैयारी; ईरान के प्लान से दुनिया में बढ़ी हलचल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, तेहरान/सना।
लाल सागर (रेड सी) में वैश्विक समुद्री व्यापार के लिए नई चुनौती सामने आ सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यमन के हूती विद्रोही रेड सी के दक्षिणी हिस्से से गुजरने वाले कारोबारी जहाजों पर शुल्क (टैक्स) लगाने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, इस व्यवस्था को लागू करने की कोई निश्चित तारीख अभी तय नहीं की गई है।
ईरान ने दिया टैक्स वसूली का सुझाव
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई में हूती नेतृत्व ईरान गया था, जहां ईरानी अधिकारियों ने समुद्री मार्ग से गुजरने वाले जहाजों पर टैक्स लगाने का सुझाव दिया। इसके बाद ईरानी सलाहकारों ने हूती अधिकारियों के साथ मिलकर टैक्स वसूली की संभावित व्यवस्था तैयार करने में भी सहयोग किया।
चीनी जहाजों को मिल सकती है राहत
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि प्रस्तावित योजना के तहत चीनी जहाजों को इस टैक्स से छूट दी जा सकती है। चीन, सऊदी अरब से सबसे अधिक तेल आयात करने वाला देश है। यदि ऐसा होता है तो अंतरराष्ट्रीय शिपिंग और वैश्विक व्यापार पर इसका व्यापक असर पड़ सकता है।
बाब-अल-मंदेब जलडमरूमध्य की बढ़ेगी अहमियत
रेड सी को अदन की खाड़ी से जोड़ने वाला बाब-अल-मंदेब जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे व्यस्त समुद्री व्यापारिक मार्गों में से एक है। एशिया, यूरोप और मध्य पूर्व के बीच तेल और अन्य सामानों की बड़ी खेप इसी रास्ते से गुजरती है। ऐसे में जहाजों पर शुल्क लगाने की योजना से वैश्विक शिपिंग लागत बढ़ने और आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।
ईरानी सांसद का दावा- युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ
इस बीच, ईरान की संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के सदस्य इस्माइल कौसरी ने कहा कि हाल के दिनों में अमेरिका ने हमले जरूर रोक दिए हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि युद्ध समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा, "युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है। अमेरिका यह तय नहीं करेगा कि युद्ध कब शुरू होगा और कब खत्म होगा।"
वैश्विक व्यापार पर पड़ सकता है असर
यदि हूती विद्रोही रेड सी से गुजरने वाले जहाजों पर शुल्क लागू करते हैं, तो इसका असर अंतरराष्ट्रीय व्यापार, तेल आपूर्ति और समुद्री परिवहन लागत पर पड़ सकता है। फिलहाल दुनिया की नजर इस प्रस्ताव और क्षेत्र में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव पर टिकी हुई है।
संबंधित समाचार

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!