खबर
Top News

10 क्विंटल संदिग्ध देशी घी जब्त: ₹5.50 लाख का स्टॉक सीज; बिना लाइसेंस चल रही थी दुकान

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

29 जुलाई 2026, 7:14 pm
शेयर करें:
10 क्विंटल संदिग्ध देशी घी जब्त

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करोंद क्षेत्र से करीब 10 क्विंटल संदिग्ध देशी घी जब्त किया है। जब्त किए गए घी की अनुमानित कीमत करीब ₹5.50 लाख बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में घी में मिलावट की आशंका जताई गई है। वहीं, कार्रवाई के दौरान संबंधित प्रतिष्ठान पर खाद्य लाइसेंस भी नहीं मिला।

करोंद की दुकान पर छापा, भारी मात्रा में घी मिला
बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने करोंद स्थित पंचवटी कॉलोनी में संचालित प्रोस्पेरिटी ट्रेड पर छापेमार कार्रवाई की। जांच के दौरान व्यवसायी सूरज पांडे के प्रतिष्ठान से गोवर्धन धौलपुर फ्रेश देशी घी और अमूल घी के 15 किलोग्राम, 5 किलोग्राम और 1 किलोग्राम पैक सहित कुल 10 क्विंटल घी भंडारित मिला।

प्राथमिक जांच में घी की गुणवत्ता संदिग्ध प्रतीत होने पर पूरे स्टॉक को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत जब्त कर लिया गया।

लाइसेंस नहीं मिला, अलग से होगी कार्रवाई
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि प्रतिष्ठान के पास आवश्यक खाद्य सुरक्षा लाइसेंस उपलब्ध नहीं था और न ही परिसर में लाइसेंस प्रदर्शित किया गया था। इसे अधिनियम का उल्लंघन मानते हुए विभाग ने संबंधित व्यवसायी के खिलाफ अलग से वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

लैब भेजे गए घी के सैंपल
कार्रवाई के दौरान संदिग्ध घी के विधिवत नमूने लेकर उन्हें राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। अब लैब की रिपोर्ट आने के बाद यह तय होगा कि घी निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर खरा उतरता है या नहीं।

यदि जांच में घी मिलावटी या मानकों के विपरीत पाया जाता है, तो संबंधित व्यवसायी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों की मौजूदगी में हुई कार्रवाई
इस कार्रवाई में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवराज पावक के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज श्रीवास्तव, अरुणेश कुमार पटेल, जगदीश विश्वकर्मा, साधना सक्सेना और पूजा शाक्य शामिल रहे।

संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री
Top News

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

about 5 hours ago
80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी
Top News

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

about 5 hours ago
iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू
Top News

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

about 6 hours ago
MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद
Top News

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

about 6 hours ago
गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार
Top News

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

about 6 hours ago
22 साल की एंकर ने की आत्महत्या
Top News

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

about 7 hours ago
जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू
Top News

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

about 7 hours ago
पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम
Top News

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

about 7 hours ago
ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां
Top News

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

about 7 hours ago
रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप
Top News

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

about 7 hours ago
दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या
Top News

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

about 7 hours ago
मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत
Top News

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

about 7 hours ago
युवक की पीट-पीटकर हत्या
Top News

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

about 7 hours ago
हादसा
Top News

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

about 7 hours ago
नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार
Top News

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

about 7 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

about 7 hours ago
एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब
Top News

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

about 7 hours ago
नवविवाहिता ने की आत्महत्या
Top News

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

about 8 hours ago
रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे
Top News

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

about 8 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!