किसान आंदोलन का असर: मप्र सरकार 60% मूंग खरीदेगी; 10 अगस्त तक स्लॉट बुकिंग, खाद के लिए ई-टोकन व्यवस्था स्थगित
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मप्र लगातार तीन दिन से जारी किसान आंदोलन का असर अब सरकार के फैसलों में दिखाई देने लगा है। मूंग खरीदी, खाद वितरण और ई-टोकन व्यवस्था को लेकर किसानों के दबाव के बीच राज्य सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना ने किसानों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक के बाद बताया कि अब प्रदेश सरकार 25 प्रतिशत के बजाय 60 प्रतिशत तक मूंग खरीदेगी। इसके साथ ही स्लॉट बुकिंग और खरीदी की समय-सीमा भी बढ़ा दी गई है।
10 अगस्त तक स्लॉट बुकिंग, 20 अगस्त तक होगी खरीदी
सरकार ने किसानों को राहत देते हुए मूंग खरीदी के लिए स्लॉट बुकिंग की अंतिम तारीख 10 अगस्त तक बढ़ा दी है। वहीं, मूंग खरीदी 20 अगस्त तक जारी रहेगी, ताकि अधिक से अधिक किसानों की उपज खरीदी जा सके।
खाद वितरण के लिए ई-टोकन व्यवस्था फिलहाल बंद
सरकार ने किसानों की एक प्रमुख मांग मानते हुए खाद वितरण में लागू ई-टोकन व्यवस्था को फिलहाल स्थगित कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, समिति की रिपोर्ट आने और आवश्यक सुधार होने तक ई-टोकन के माध्यम से खाद वितरण नहीं किया जाएगा। इस अवधि में वैकल्पिक व्यवस्था से किसानों को खाद उपलब्ध कराई जाएगी।
शिवराज का पत्र: 25% के बाद राज्य अपने खर्च पर करे खरीदी
इस बीच केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को दो पृष्ठों का पत्र लिखकर स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार ने मध्यप्रदेश को 4.54 लाख मीट्रिक टन मूंग खरीदी का लक्ष्य नहीं, बल्कि पीएम-आशा योजना के तहत स्वीकृति दी है। उन्होंने कहा कि 25 प्रतिशत से अधिक मूंग की खरीदी राज्य सरकार अपने संसाधनों और खर्च पर कर सकती है।
किसान आंदोलन के बाद सरकार ने लिया फैसला
मूंग खरीदी, ई-टोकन व्यवस्था समाप्त करने और अन्य मांगों को लेकर किसान पिछले तीन दिनों से भोपाल में प्रदर्शन कर रहे हैं। आंदोलन के दौरान किसानों और सरकार के बीच कई दौर की बातचीत हुई, जिसके बाद सरकार ने किसानों को राहत देने वाले इन अहम फैसलों की घोषणा की।
सरकार के इस फैसले को किसान आंदोलन की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। हालांकि, किसान संगठनों का कहना है कि वे सरकार के आदेशों के जमीनी स्तर पर लागू होने के बाद ही आंदोलन की आगे की रणनीति तय करेंगे।
संबंधित समाचार

नाबालिगों से यौन शोषण का मामला:आरोपी प्यारे मियां को 10 बार उम्रकैद की सजा; सहयोगी को 20 साल की कैद

अब कचरे के बदले मिलेगा नाश्ता और जरूरत का सामान:इस शहर में शुरू होंगे कचरा कैफे; इनको भी मिलेगा मौका

राजधानी में 700 किलो एनालॉग पनीर जब्त:मुरैना से ट्रेन के जरिए पहुंची थी खेप; रेलवे स्टेशन के बाहर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

अर्बन इनोवेशन गैलरी में डिजिटल माध्यमों से दिखाई गईं उपलब्धियां और नवाचार:मुख्यमंत्री ने किया विभागीय ई-बुक का अवलोकन; 6D VR तकनीक से महाकालेश्वर मंदिर की भस्म आरती के वर्चुअल दर्शन किए

भारतीय एथलीट नीरज यादव का निधन:सुसाइड की आशंका; एशियन पैरा गेम्स में जीते थे 3 गोल्ड मेडल, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0 का सोलर राउंड टेबल से प्रारंभ:नगरीय विकास में सौर ऊर्जा और वित्तीय नवाचार पर मंथन; 20 से अधिक निवेशकों ने लिया भाग

वीडियो देखिये, नशे में कारों में तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार:कान पकड़कर मंगवाई माफी, नुकसान की भरपाई भी कराई

देवास जहरीली शराबकांड में बड़ा खुलासा:इंदौर से जुड़े तार; ऐसे की जाती थी तैयार, लाइसेंसी पेटियों में भरकर बेचा

यात्री सुविधाओं के अंक बढ़े, लेकिन रैंकिंग में एक पायदान फिसला एयरपोर्ट:अपेक्षित बढ़त नहीं मिल सकी, पहले नंबर पर यह शहर

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:स्कूटी से सप्लाई हो रही थी विदेशी शराब; इतने का माल जब्त, घर से भी मिली बोतलें

वीडियो देखिये, किसानों की फसल बचाने के लिए अफ्रीकी टीम की मदद:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले- वन्यजीवों की सुरक्षा और फसलों की रक्षा दोनों सरकार की प्राथमिकता

जेल के अंदर नशा पहुंचाने के खेल का खुलासा:प्रहरी ने अंडरगारमेंट-जूतों में छिपाई चरस; बीड़ी, तंबाकू, चेकिंग में पकड़ाया, ड्यूटी से हटाया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अर्बन इनोवेशन गैलरी का किया अवलोकन:VR तकनीक का डेमो देखा; अर्बन कॉन्क्लेव में शहरी विकास और निवेश पर होगा मंथन

बेटी की शादी से 2 महीने पहले पिता की ऐसे हुई मौत:नाइट शिफ्ट की ड्यूटी के लिए महू से इंदौर आए थे

दो कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर इनकम टैक्स की कार्रवाई:बिलिंग और माल की डिलीवरी के रिकॉर्ड की जांच; इन शहरों में भी टीमें सक्रिय

मेडिकल टीचर्स का पेन डाउन प्रदर्शन:नियमित सेवाएं बंद रखने की तैयारी; कर रहे हैं ये मांग

युवाओं के लिए सुनहरा अवसर:शहर में एक दिवसीय युवा संगम कार्यक्रम; इस दिन रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला

इंदौर जिले में निजी नलकूप खनन पर प्रतिबंध:कलेक्टर शिवम वर्मा ने जारी किए आदेश; जिले में औसत से काफी कम वर्षा

एडमिशन के नाम पर 90 से ज्यादा विद्यार्थियों से ठगी:पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन; पैसे और शैक्षणिक दस्तावेज लौटाने की मांग

YouTube को टक्कर देने की तैयारी:Instagram पर भी अपलोड होंगे इतने मिनट तक के वीडियो; टेस्टिंग शुरू
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!