खुदाई के दौरान फटी गैस पाइपलाइन: तेज धमाके के साथ उठीं आग की लपटें; टला बड़ा हादसा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुरैना।
जिले के जौरा कस्बे में बुधवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पुराने रेलवे स्टेशन के सामने पानी की पाइपलाइन बिछाने के लिए चल रही खुदाई के दौरान जेसीबी मशीन से गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद तेज धमाके के साथ गैस में आग लग गई और कई फीट ऊंची लपटें उठने लगीं। घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, समय रहते हालात पर काबू पा लिया गया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
खुदाई के दौरान हुआ धमाका, दहल उठा इलाका
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जेसीबी मशीन से खुदाई के दौरान अचानक गैस पाइपलाइन टूट गई। कुछ ही सेकंड में तेज धमाके के साथ आग भड़क उठी और ऊंची-ऊंची लपटें आसमान तक दिखाई देने लगीं। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के मकानों तक कंपन महसूस किया गया। आग देखकर लोग घरों और दुकानों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।
कुछ ही दूरी पर जल रही थीं भट्टियां
स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना स्थल से कुछ दूरी पर नाश्ते की कई दुकानों की भट्टियां जल रही थीं। यदि आग वहां तक पहुंच जाती, तो बड़ा विस्फोट हो सकता था और भारी जनहानि की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता था। स्थानीय लोगों की सतर्कता और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।
पुलिस-प्रशासन ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, जिला प्रशासन और संबंधित विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। अधिकारियों ने तत्काल क्षेत्र को खाली कराकर सुरक्षा घेरा बनाया और गैस रिसाव व आग पर नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाए। इसके बाद स्थिति सामान्य हुई।
जांच के बाद तय होगी जिम्मेदारी
एसडीएम शिवम शर्मा ने बताया कि पानी की पाइपलाइन बिछाने के दौरान गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से यह घटना हुई। पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट कलेक्टर को भेजी जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित एजेंसी या जिम्मेदार पक्ष की जवाबदेही तय करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। गनीमत रही कि घटना के समय सड़क पर आवाजाही कम थी, अन्यथा यह हादसा कहीं अधिक भयावह रूप ले सकता था।
संबंधित समाचार

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!