बेटी को सीने से लगाकर ट्रेन के आगे कूदी मां: दोनों की मौत; आत्महत्या के कारणों की जांच जारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नरसिंहपुर।
जिले से बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। स्टेशनगंज थाना क्षेत्र में एक 25 वर्षीय महिला ने अपनी तीन वर्षीय मासूम बेटी को सीने से लगाकर ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। घटना में मां और बेटी दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।
रेलवे ट्रैक पर मिली मां-बेटी की लाश
पुलिस के अनुसार, यह घटना बुधवार दोपहर करीब 3:40 बजे स्टेशनगंज थाना क्षेत्र में लूनावत पेट्रोल पंप के पास रेलवे ट्रैक पर हुई। मृतका की पहचान प्राची जाट (25) निवासी कपूरी गांव के रूप में हुई है। उसके साथ उसकी तीन वर्षीय बेटी प्रनीषा भी थी। ज्ञानगंगा एक्सप्रेस (22132) के लोको पायलट ने रेलवे स्टेशन को ट्रैक पर हादसे की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
एक-दूसरे से लिपटे मिले दोनों के शव
घटना की सूचना मिलते ही स्टेशनगंज थाना पुलिस और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। डाउन रेलवे ट्रैक पर मां और बेटी के शव एक-दूसरे से लिपटे हुए मिले। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया।
बाजार जाने की बात कहकर निकली थी घर से
परिजन के अनुसार, प्राची बुधवार दोपहर घर से बाजार जाने की बात कहकर अपनी बेटी के साथ निकली थी। कुछ देर बाद पुलिस के माध्यम से परिवार को इस दुखद घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं
फिलहाल महिला ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों और अन्य लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा गया है।
पुलिस जांच में जुटी
स्टेशनगंज थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!