मुजरा पार्टियां करवाता है रॉनी का सट्टेबाज साथी: रिमांड में लल्ला चौहान से पूछताछ जारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

धर्मेंद्र खींची, और निखिल चौहान तक पहुंची जांच
खुलासा फर्स्ट , इंदौर।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी के खिलाफ ड्रग्स से शुरू हुई जांच ऑनलाइन सट्टेबाजी के नेटवर्क और धोखाधड़ी तक पहुंच गई है। पुलिस पूछताछ के दौरान सामने आए सट्टेबाजी के संपर्कों की कड़ियां खंगाली जा रही हैं।
सूत्रों के अनुसार पुलिस संजय उर्फ रानी कौशल से मिली लिंकों के आधार पर कस्टडी में यशवर्धन उर्फ लल्ला उर्फ दिनेश चौहान से पूछताछ कर रही है। धर्मेंद्र खींची, मनीष उर्फ मन्नी और निखिल चौहान के नाम भी सामने आए हैं। इनमें निखिल चौहान को लेकर खुलासा हुआ वह सट्टेबाजी के साथ रईसों की रंगीन पार्टियों (मुजरा) का आयोजक भी है।
उल्लेखनीय है रॉनी कौशल के मोबाइल लिंक के आधार पर सट्टेबाजी में भी नाना पटवारी की भूमिका सामने आई थी। हालांकि, पुलिस ने उसे छोड़कर मानव गंगवानी, रॉनी कौशल, अमित कौशल और दिनेश उर्फ लल्ला उर्फ यशवर्धन चौहान को संगठित सट्टेबाजी में आरोपी बनाया है। पुलिस ने रॉनी और अमित की गिरफ्तारी ले ली थी, परसों दिनेश उर्फ लल्ला उर्फ यशवर्धन चौहान खुद कोर्ट में पेश हो गया। फिलहाल 30 जुलाई तक रिमांड पर है, लेकिन मानव गंगवानी अभी भी फरार है।
सट्टेबाजी में चल रही पुलिस की पूछताछ में बंटी असरानी का नाम भी आया है। वहीं, खुलासा फर्स्ट ने 25 जुलाई को सट्टेबाजी से जुड़े रॉनी कौशल गैंग के मनीष उर्फ मन्नी, धर्मेंद्र खींची और निखिल के नामों का भी खुलासा किया था। पता चला है सट्टेबाजी की दुनिया में कदम रखने के कुछ समय में ही धर्मेंद्र खींची ने अपना काम बड़ा कर लिया। उसका नाम चलने लगा। निखिल चौहान, जो कैटरिंग का काम करता है, भी ऑनलाइन क्रिकेट की सट्टेबाजी से जुड़ा है। सट्टेबाजी के साथ-साथ निखिल चौहान रईसों की रातें रंगीन करने के लिए पार्टियां आयोजित करता है। कोई रींगा नाम की पार्टी भी कराता है।
इसमें लड़कियों की डांस पार्टी शामिल है। सभी मिलकर नाना पटवारी के साथ संगठित ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क संचालित कर रहे थे। अब पुलिस को मनीष गंगवानी की सरमर्गी से तलाश है साथ ही आरोपियों के मोबाइल डेटा, कॉल डिटेल, व्हाट्सऐप चैट, बैंक खातों और यूपीआई ट्रांजेक्शन की जांच कर रही है ताकि स्पष्ट हो सके कथित नेटवर्क कितना बड़ा है। ड्रग्स व सट्टे के मामलों के बीच कोई साझा कड़ी है या नहीं।
प्लॉट के सौदों की डायरी ठिकाने लगाकर पहुंचा था मंत्री
जोन-1 के डीसीपी नरेंद्रसिंह रावत के अनुसार सुमित मंत्री को शुभम वैली स्थित प्लॉटों के लेन-देन के संबंध में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। वह संबंधित दस्तावेज भी लेकर पहुंचा। पूछताछ के दौरान उसने बताया प्लॉटों के सौदों का हिसाब डायरी में दर्ज किया जाता था। पुलिस जांच शुरू होने और मामला सामने आने के बाद संबंधित डायरी नष्ट कर दी गई। हालांकि, डायरी के कुछ फोटो मोबाइल फोन में सुरक्षित होने के कारण पुलिस को महत्वपूर्णं जानकारी मिल गई।
सुमित मंत्री ने यह भी बताया शुभम वैली के दो प्लॉट प्रारंभिक रूप से 10-10 हजार रुपये की नकद बुकिंग पर सुमित पटेल के नाम बुक किए गए थे। संबंधित दस्तावेज मांगे गए तो उसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस ने पूछताछ के दौरान उसके भांजे के बयान भी दर्ज किए, जिसने कई तथ्यों की पुष्टि की।
डीसीपी ने बताया मामले में नाना पटवारी और भरत पटवारी से भी पूछताछ की जा चुकी है। अब सुमित मंत्री के बयानों और उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर भरत पटवारी को दोबारा दस्तावेजों सहित पूछताछ के लिए बुलाया गया है, ताकि सभी तथ्यों का मिलान किया जा सके।
संबंधित समाचार

हेलमेट नहीं था:चालान कर चौराहे पर लगाई ड्यूटी

देखिए वीडियो:अवैध शराब पर आबकारी का शिकंजा, इतने महीने में करोड़ों की शराब जब्त; कई वाहन पकड़े, जहरीली शराबकांड के बाद बढ़ी चौकसी

कम वर्षा से सूखे जैसे हालात:इंदौर सहित मालवा-निमाड़ के

देखिए वीडियो:33 साल से योजना में फंसे प्लॉट; रहवासियों का फूटा गुस्सा, किया हनुमान चालीसा का पाठ, बोले- पूरी राशि जमा करा दी, फिर भी योजना से मुक्ति क्यों नहीं?

उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का खर्च भी उठाएगी सरकार:पहले चरण में 600 विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

पहली बार हो रहा सिंहस्थ:सदियों से सिंहस्थ के साक्षी खड़े हनुमान किसी ने नहीं हटाया अब मुख्यमंत्री से आस

फुटपाथ पर मिला हम्माल का शव:पत्थरों से वार कर हत्या की आशंका; साथी फरार, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

होटल में महिला का शव मिला:पाइप कारोबारी के साथ सुबह पहुंची थी; शाम को व्यापारी के निकलने के बाद कमरे में मिली मृत

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ पर NOC का पेंच; 50 हजार से अधिक छात्रों के आने के दावे से बढ़ी पुलिस की चिंता, इस पार्क की क्षमता पर मांगा जवाब

आईडीए से मुक्ति के लिए रहवासी आज सड़कों पर:6 हजार प्लॉटधारक करेंगे पदयात्रा; पहली बार जेन-जी और अल्फा पीढ़ी भी आंदोलन में शामिल

देखिए वीडियो:जहरीली शराबकांड में सरकार का बड़ा एक्शन; न्यायिक जांच के आदेश, ये बने नए आईजी, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी:मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!