छात्रा की आत्महत्या के तीन महीने बाद ऐसा क्या हुआ: मकान मालिक ने क्यों उठाया ऐसा कदम; पत्नी ने ऐसे आरोप क्यों लगाए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
कोहेफिजा इलाके में एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एमबीबीएस छात्रा की आत्महत्या के तीन महीने बाद उसी मकान के मालिक ने भी खुदकुशी कर ली। घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर मानसिक दबाव और जांच प्रक्रिया को लेकर।
पत्नी के गंभीर आरोप: पुलिस और परिजन बना रहे थे दबाव
मृतक विजय राठौर की पत्नी करुणा राठौर ने आरोप लगाया है कि छात्रा के परिजन लगातार उनके पति को झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहे थे। साथ ही, पुलिस भी उन्हें बार-बार थाने बुलाकर घंटों बैठाए रखती थी। उनका कहना है कि इसी मानसिक दबाव और प्रताड़ना के कारण विजय राठौर डिप्रेशन में चले गए थे और आखिरकार उन्होंने आत्मघाती कदम उठा लिया।
छात्रा की मौत के बाद बढ़ा विवाद
बताया जा रहा है कि गांधी मेडिकल कॉलेज की 19 वर्षीय छात्रा ने फरवरी में आत्महत्या की थी। वह कोहेफिजा स्थित विजय राठौर के मकान में किराए से रहती थी। छात्रा की मौत के बाद परिजन और मेडिकल छात्रों ने हत्या की आशंका जताते हुए थाने में प्रदर्शन भी किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एसआईटी गठित कर जांच शुरू की थी।
सुसाइड नोट में पढ़ाई का दबाव
जांच के दौरान छात्रा के मोबाइल से सुसाइड नोट मिला था, जिसमें उसने एमबीबीएस की पढ़ाई के दबाव का जिक्र किया था। नोट में लिखा था कि “नीट निकालना आसान है, लेकिन एमबीबीएस की पढ़ाई उससे भी कठिन है।” इसके बावजूद मृतक के परिवार का आरोप है कि छात्रा के परिजन विजय राठौर और उनके परिवार पर लगातार आरोप लगाते रहे, जिससे वे मानसिक रूप से टूट गए।
परिजन ने कार्रवाई की मांग की
करुणा राठौर ने छात्रा के परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि उनके पति निर्दोष थे, लेकिन उन्हें मानसिक रूप से इतना प्रताड़ित किया गया कि उन्होंने अपनी जान दे दी।
पुलिस ने शुरू की प्रक्रिया
कोहेफिजा थाना प्रभारी केजी शुक्ला के अनुसार, मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। मृतक की बेटी के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!