प. बंगाल का होगा विकास, सीएम डॉ. मोहन यादव: मुख्यमंत्री ने पार्टी अध्यक्ष और केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की भेंट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में कल राज्यसभा सदस्य और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से सौजन्य भेंट की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री पद के लिए चयनित सुवेंदु अधिकारी को बधाई और मंगलकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पश्चिम बंगाल में विधायक दल के नए नेता अधिकारी के चयन पर कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अनुसार महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन किया है।
आजादी के 75वें वर्ष में पश्चिम बंगाल में नागरिकों ने जो विश्वास व्यक्त किया है, उसके अनुसार नई सरकार पश्चिम बंगाल की प्रगति सुनिश्चित करेगी।
आने वाले समय में पश्चिम बंगाल तीव्र विकास करेगा और सुशासन और जनकल्याण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा।
पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री पद का दायित्व संभालने जा रहे अधिकारी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में विकास का नया सूर्य उदित होगा।
प्रदेश के विकास कार्यों की जानकारी दी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पार्टी अध्यक्ष नबीन से मुलाकात में राष्ट्रीय, संगठनात्मक और विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उनको मध्यप्रदेश आने का औपचारिक निमंत्रण भी दिया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास कार्यों को भी तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है और केंद्र तथा राज्य सरकार के समन्वय से जनता को लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो रहा है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री आएंगे मध्य प्रदेश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. प्रधान से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उनको शिक्षा के क्षेत्र में मध्यप्रदेश की उपलब्धियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नई शिक्षा नीति-2020 का उल्लेख करते हुए बताया कि मध्यप्रदेश में सर्वप्रथम नीति का क्रियान्वयन कर अग्रणी राज्यों में शामिल है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि राज्य सरकार ने शिक्षा व्यवस्था में गुणवत्तापूर्ण सुधार, भारतीय ज्ञान परंपरा, तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास को प्राथमिकता देते हुए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।
उन्होंने बताया कि मॉडल के रूप में सांदीपनि विद्यालय जाने जाएंगे। आगामी माह में केंद्रीय शिक्षा मंत्री मध्यप्रदेश आकर सांदीपनि विद्यालयों की व्यवस्थाओं को देखेंगे, साथ ही युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा के माध्यम से लाभान्वित करने और केन्द्र सरकार के साथ मिलकर कार्य करने के संबंध में चर्चा की जाएगी।
केंद्रीय मंत्री प्रधान दो दिन के प्रदेश दौरे में युवाओं को आधुनिक दृष्टिकोण और समसामयिक विषयों के अनुसार दक्ष करने के संबंध में भी विचार-विमर्श करेंगे।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!