छात्रों की समस्याएं केवल उठाएंगे ही नहीं: उनका निराकरण भी करवाएंगे; विक्रमसिंह सचान एनएसयूआई जिलाध्यक्ष नियुक्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कांग्रेस की छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) में कल युवा नेता और सिविल इंजीनियर विक्रमसिंह सचान को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। सचान मेडिकेप्स कालेज छात्रसंघ अध्यक्ष रहे हैं और छात्रों की समस्याओं को बखूबी समझते हैं। उनके मन में छात्रों के लिए संघर्ष करने का जज्बा है और सधी हुई सोच भी है। उनका कहना है कि वे केवल समस्याएं उठाकर नहीं रह जाएंगे, बल्कि उन्हें हल करवाने की कोशिश भी करेंगे।
सचान की नियुक्ति कल प्रदेशाध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े की सहमति से की। पेशे से सिविल इंजीनियर विक्रमसिंह सामान्य परिवार से हैं। पिता पंकजसिंह सचान रीयल स्टेट कारोबारी हैं और परिवार की कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं रही है, लेकिन सचान के मन में छात्रों की समस्याओं को हल कराने को लेकर जज्बा है और सोच भी है, इसलिए उन्होंने इसके लिए राजनीतिक मंच चुना।
विपक्षी छात्र संगठन होने के नाते कई चुनौतियां हैं सामने...खुलासा फर्स्ट से चर्चा में सचान ने बताया कि विपक्षी छात्र संगठन होने के नाते उनके सामने कई चुनौतियां हैं। फिर भी संगठन को मजबूत करने के लिए पिछले दिनों छात्र जोड़ो अभियान चलाया गया था, जिस दौरान 10 हजार छात्रों को कनेक्ट किया गया। ये बहुत बड़ी उपलब्धि है। वे जिलेभर के सभी विश्वविद्यालयों में जाएंगे और छात्रों से मिलकर संगठन से जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगे।
हम जानते हैं कि हमारा संघर्ष विपक्ष में होने के नाते बेहद लंबा है, लेकिन फिर भी हम छात्रों की समस्याएं सुनने और हल करवाने के प्रति सकारात्मक रवैया अपनाएंगे। मुझे विश्वास है कि छात्र अपने लिए उचित संगठन का चुनाव करते हुए एनएसयूआई को ही चुनेंगे।
सचान की नियुक्ति पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चोकसे, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े, शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे, युवक कांग्रेस अध्यक्ष अमित पटेल, सरफराज अंसारी, रजत पटेल समेत अनेक नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।
भाराछासं की प्रदेश कार्यकारिणी में महासचिव भी रहे
वे मेडिकेप्स विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष रह चुके हैं और लगभग चार वर्षों तक उन्होंने छात्रों की समस्याओं को लेकर संघर्ष किया है। अपनी समझबूझ से उन्होंने समस्याओं का समाधान कराया है। विक्रमसिंह एनएसयूआई की प्रदेश कार्यकारिणी में महासचिव भी रहे हैं और अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन बखूबी किया है। उनकी संघर्षशीलता और सही सोच के कारण उन्हें एनएसयूआई का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति के पीछे जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े की महत्वपूर्ण भूमिका है, जिन्होंने उनकी राजनीतिक प्रतिभा को परखा और समझा।
संबंधित समाचार

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित

स्टार्टअप और इनोवेशन के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश:12 हजार से ज्यादा स्टार्टअप का लक्ष्य; युवाओं के आइडिया को मिलेगा बेहतर प्लेटफॉर्म

औचक निरीक्षण:चोइथराम मंडी में गंदगी पर गिरी गाज; दरोगा निलंबित

मुख्यमंत्री का किसानों पर फोकस:दिन में 10 घंटे बिजली देगी सरकार; खेती के साथ पशुपालन पर भी जोर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!