ट्रैफिक डायवर्शन: जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और गोगा नवमी के चलते इंदौर के राजबाड़ा और आसपास के इलाकों में 4 और 5 सितंबर को विशेष ट्रैफिक व्यवस्था रहेगी।
श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही और पार्किंग प्रतिबंधित की है। कुछ रास्तों से ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। शाम 5 बजे के बाद राजबाड़ा की ओर कई मार्गों से वाहनों की एंट्री रोक दी जाएगी।
राजबाड़ा के मंदिरों में जुटेगी बड़ी संख्या में भीड़
4 सितंबर को जन्माष्टमी के अवसर पर बांके बिहारी मंदिर, गोपाल मंदिर, यशोदा माता मंदिर सहित राजबाड़ा क्षेत्र के अन्य धार्मिक स्थलों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
इसके अलावा नृसिंह बाजार स्थित द्वारकाधीश मंदिर, गोराकुंड चौराहा स्थित जानकीनाथ मंदिर और छीपा बाखल क्षेत्र में मटकी फोड़ प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इन आयोजनों के कारण प्रतियोगियों और दर्शकों की भीड़ भी रहेगी।
वहीं, 5 सितंबर को गोगा नवमी के चलते राजबाड़ा और आसपास के क्षेत्रों में ट्रैफिक दबाव बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए यातायात प्रबंधन पुलिस ने दोनों दिनों के लिए विशेष व्यवस्था लागू की है।
इन रास्तों पर वाहनों की आवाजाही रहेगी प्रतिबंधित
बांके बिहारी मंदिर से गोपाल मंदिर, इमामबाड़ा, सराफा, विजय चाट चौराहा होते हुए यशोदा माता मंदिर तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही और पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी। फ्रूट मार्केट चौराहे से राजबाड़ा की ओर शाम 5 बजे के बाद वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
हरसिद्धि और मच्छी बाजार की ओर से आने वाले वाहन शाम 5 बजे के बाद यशवंत रोड चौराहे से राजबाड़ा की ओर नहीं जा सकेंगे। इन्हें यशवंत रोड से आड़ा बाजार-नंदलालपुरा होते हुए आगे भेजा जाएगा।
बड़ा गणपति से टोरी कॉर्नर, गोराकुंड होते हुए राजबाड़ा जाने वाले वाहन मल्हारगंज थाने के सामने से राजबाड़ा की ओर नहीं जा सकेंगे। इन्हें छीपा बाखल-बड़वाली चौकी होते हुए डायवर्ट किया जाएगा। रामलक्ष्मण बर्तन बाजार चौराहे से यशोदा माता मंदिर तक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। नृसिंह बाजार चौराहे से द्वारकाधीश मंदिर की ओर शाम 5 बजे के बाद वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।
श्रद्धालुओं के लिए ये पार्किंग स्थल तय
दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं से निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने की अपील की गई है।
-फ्रूट मार्केट पार्किंग
-सुभाष चौक पार्किंग
-बजाज खाना पार्किंग
-कृष्णपुरा छत्री
-सुभाष चौक पानी की टंकी
-संजय सेतु के पास मल्टी लेवल पार्किंग
वाहन पार्क करने के बाद श्रद्धालु पैदल मंदिरों तक पहुंच सकेंगे।
सिटी बसों के रूट में भी बदलाव
मृगनयनी/फ्रूट मार्केट से राजबाड़ा की ओर आने वाली सिटी बसें शाम 5 बजे के बाद राजबाड़ा नहीं आ सकेंगी। इनका संचालन संजय सेतु की ओर से किया जाएगा।
इसी तरह कलेक्ट्रेट/हरसिद्धि की ओर से राजबाड़ा आने वाली सिटी बसें हरसिद्धि मंदिर चौराहे से आगे नहीं जा सकेंगी।
दोपहर बाद बाजारों में भीड़ और ट्रैफिक दबाव को देखते हुए व्यावसायिक वाहन, सिटी बस और ऑटो रिक्शा राजबाड़ा से सुभाष चौक, सराफा और बर्तन बाजार की ओर प्रतिबंधित रहेंगे।
बड़ा गणपति से राजबाड़ा जाने वालों के लिए वैकल्पिक रास्ता
बड़ा गणपति से एमजी रोड होते हुए राजबाड़ा जाने वाले वाहन चालक सुभाष मार्ग का उपयोग कर सकेंगे। वहीं, नगर निगम की ओर से आने वाले वाहन चालक शिवालय-भागीरथपुरा-टी-पोलो ग्राउंड होते हुए परिवर्तित मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं।
नंदलालपुरा और गुरुद्वारा चौराहा जैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी गई है। जरूरत के अनुसार ट्रैफिक को संजय सेतु-चंद्रभागा-हरसिद्धि-जेएनबी-महू नाका मार्ग से संचालित किया जा सकता है।
एयरपोर्ट जाने वालों के लिए दो वैकल्पिक रूट
राजबाड़ा क्षेत्र में ट्रैफिक प्रतिबंध के दौरान एयरपोर्ट जाने वाले यात्री इन वैकल्पिक मार्गों से जा सकते हैं।
रूट-1: कलेक्ट्रेट → महू नाका → गंगवाल → एयरपोर्ट
रूट-2: विजयनगर → सुपर कॉरिडोर → बिजासन → एयरपोर्ट
इमरजेंसी वाहनों को प्रतिबंध से छूट
आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों पर किसी प्रकार का प्रतिबंध नहीं रहेगा। ट्रैफिक दबाव और भीड़ की स्थिति को देखते हुए पुलिस जरूरत के अनुसार समय में बदलाव और अतिरिक्त डायवर्शन भी लागू कर सकती है।
ट्रैफिक पुलिस की अपील
यातायात पुलिस ने श्रद्धालुओं और आम लोगों से अपील की है कि धार्मिक आयोजनों के दौरान अनावश्यक रूप से वाहन लेकर भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में न आएं। निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करते हुए यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
संबंधित समाचार

काल बनकर घुसे ट्रक ने ली इतनी जानें:दर्शन के लिए कतार में खड़े श्रद्धालुओं को रौंदता हुआ दीवार से टकराया; इतने लोग घायल

35 करोड़ की संपत्ति का खुलासा:लोकायुक्त पुलिस की छापामार कार्रवाई के बाद पुलिस प्रधान आरक्षक निलंबित

वन भूमि पर गांजे की खेती का खुलासा:इतने क्विंटल नशा किया जब्त; कपास और तुअर की फसल के बीच हो रही थी खेती

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:स्मैक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार; कार सहित लाखों रुपए का मशरूका जब्त

खेती में स्थिरता ही सबसे बड़ा सुधार:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया अंतरराष्ट्रीय सोया कॉन्क्लेव का शुभारंभ

नर्मदा-गंभीर लिंक परियोजना के बदहाल मजदूरों की विधायक से मार्मिक अपील:पॉवर लिंकर नही दे रही खून-पसीने की कमाई

MP सरकार फिर लेगी इतने हजार करोड़ का कर्ज:4 से 22 साल में चुकाएंगे ऋण

मातृशक्तियों ने की मां की आराधना:गुजराती गीतों पर थिरके कदम

नाबालिग से अभद्रता के आरोप में घिरे भाजपा मंडल अध्यक्ष:संगठन भी मामले को लेकर सक्रिय; नगर अध्यक्ष ने मांगा जवाब

रिजॉर्ट में लगी भीषण आग:10 लोगों की मौत; इनमें एक ही परिवार के 6 सदस्य शामिल

संगठन, साहस और न्याय के पक्ष में निर्णायक संकल्प

MP में यहां महसूस किए गए भूकंप के झटके:लोगों में दहशत का माहौल; घरों से बाहर निकले

भक्तों ने उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

यशवंत क्लब के मास्टर प्लान पर बढ़ रहा विवाद:प्रबंध समिति के सदस्यों ने उठाए सवाल

वीडियो देखिये, नाबालिग से मारपीट के मामले में एडिशनल डीसीपी ने क्या कहा:भाजपा मंडल अध्यक्ष पर गंभीर धाराओं में पुलिस ने की कार्रवाई; गरबा पंडाल में धक्का-मुक्की का वीडियो हुआ था वायरल

वीडियो देखिये, पुलिस थाने पर गहमागहमी का माहौल:भाजपा नेताओं ने पहले बनाया दबाव; ऐसे दर्ज किया पुलिस ने केस, विधायक ने भी कही ये बात

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक को जमानत:शांति भंग करने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई:'देसी मसाला' का पंजीयन निलंबित

40 प्रतिशत खेत खाली रहने का अनुमान लगाया:गेहूं का रकबा 52 हजार हेक्टेयर होगा कम

MBBS छात्रों को NMC ने दी बड़ी राहत:फर्स्ट ईयर परीक्षा के लिए अब मिलेंगे इतने मौके
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!