नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच खालवा पुलिस ने गांजे की खेती करने वालों पर शिकंजा कसा है। पुलिस ने अड़ाखेड़ा गांव में एक व्यक्ति के घर के पीछे बने बाड़े से 152 हरे गांजे के पौधे बरामद किए हैं।
प्रकरण दर्ज, जांच शुरू
जब्त पौधों का कुल वजन 17 किलो 200 ग्राम बताया गया है, जबकि इनकी अनुमानित कीमत करीब 68 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस ने मामले में अड़ाखेड़ा निवासी दादू पिता डायलु कोलकर के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/20 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस टीम
खालवा थाना प्रभारी अनुपम सिंह के मुताबिक, 2 सितंबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि अड़ाखेड़ा गांव में एक व्यक्ति ने अपने मकान के पीछे स्थित बाड़े में गांजे के पौधे लगा रखे हैं। सूचना वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाने के बाद पुलिस टीम को बताए गए स्थान पर रवाना किया गया।
मौके पर पहुंचकर जब बाड़े की तलाशी ली गई तो वहां गांजे के पौधे उगाए हुए मिले।
17 किलो से ज्यादा पौधे जब्त
तलाशी के दौरान पुलिस ने मौके से 152 हरे पौधे बरामद किए। इन सभी पौधों का वजन करने पर कुल वजन 17 किलो 200 ग्राम निकला। पुलिस के अनुसार जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 68 हजार रुपए है। पुलिस ने पौधों को जब्त कर आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
खेती के पीछे की वजह और सप्लाई नेटवर्क की जांच
प्रकरण दर्ज करने के बाद पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे के पौधे कब लगाए गए थे और आरोपी इन्हें किस उद्देश्य से उगा रहा था। इसके अलावा यह भी जांच की जा रही है कि तैयार होने के बाद गांजे की सप्लाई कहां की जानी थी और क्या आरोपी का किसी अन्य व्यक्ति या नेटवर्क से संपर्क था।
जिले में नशे के खिलाफ अभियान जारी
एसपी अगम जैन ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री, तस्करी, परिवहन और खेती के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को ऐसे मामलों में सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अब इस मामले से जुड़े अन्य संभावित कनेक्शनों की भी जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

हजारों करोड़ की बेशकीमती जमीन पर फिर कानूनी लड़ाई:34 साल पुराने मामले में डिवीजन बेंच जाएगा IDA

वीडियो देखिये, युवती ने पुलिसकर्मी को कैसे मारा थप्पड़:जयस के प्रदर्शन में हंगामा; टीआई पर एफआईआर की मांग को लेकर पहुंचे थे कार्यकर्ता

स्कूल के पास घर से मिला पटाखों का जखीरा:बिना लाइसेंस भंडारण पर केस दर्ज; पहले हो चुका है भीषण हादसा, 13 लोगों की हुई थी मौत

अस्पताल में ग्रीन कार्पेट बिछा देखकर नाराज हुए सिंधिया:हादसे के घायलों से मिले; पूछा- रात में शहर में कैसे आया ट्रक

इंसानियत हुई शर्मसार, कैंसर से हुई इंदौर की बेटी की मौत:अंतिम विदाई के लिए घर भी नहीं मिला; मकान मालिक ने नवरात्रि का हवाला देकर रोका, अस्पताल परिसर में हुईं अंतिम रस्में

ड्राई फ्रूट्स के नाम पर ऑनलाइन ठगी:रिटायर्ड कर्मचारी के खाते से उड़ाए लाखों रुपए; फेसबुक लिंक से ऑर्डर किया

कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर तंज:बोले-पितृ पर्वत पर महामंडलेश्वर बन जाइए; भाजपा में ही सुनवाई नहीं हो रही

वीडियो देखिये, छात्र-छात्राओं से कथित अभद्रता का मामला गरमाया:निलंबित टीआई के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग

रामलीला से पहले बेकाबू हुआ हाथी:महावत को पटक कर किया घायल; जान बचाकर भागे लोग

वीडियो देखिये, नक्सल मोर्चे पर मोर्चा संभालने वाली महिला कमांडो गरबा-डांडिया में थिरकीं:शहीद परिवारों ने भी लिया हिस्सा; पुलिस लाइन में पहली बार हुआ आयोजन

वीडियो देखिये, दुर्गा पूजा पंडाल में ऐसे मची भगदड़:बारिश के बीच पंडाल में घुसी सैकड़ों लोगों की भीड़, संकरे रास्ते में फंसे लोग, 19 की मौत, 25 घायल, सात गिरफ्तार

छेड़छाड़ की दो घटनाएं:गरबा खेल रही नाबालिग से बदसलूकी; घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत का आरोप

वीडियो देखिये, सनातन धर्म को हिंदुत्व से जोड़कर देखना उचित नहीं:जनता को जागरूक करेंगे: दिग्विजय सिंह; सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले उज्जैन पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री

वीडियो देखिये, ग्वालियर ट्रक हादसे पर सिंधिया सख्त:बोले- जिम्मेदारों पर हो कड़ी कार्रवाई; घायलों से अस्पताल में मिले केंद्रीय मंत्री

22 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; गरबा देखकर लौटी मां और भाई ने देखा

पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखा शक्ति प्रदर्शन:राजनीतिक विरोधाभास भी आया नजर; मुख्यमंत्री पहुंचे तो मंच से गायब हुए मंत्री

भीषण सड़क हादसा:टाटा पंच और बाइक की आमने-सामने टक्कर; राइडर की मौके पर मौत, दो घायल

वीडियो देखिये, शहर के अनेक इलाकों में बारिश:मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत

गरबे संग उठी भक्ति की तरंग:गुजराती गीतों पर मां की आराधना में थिरके कदम

मन की निर्मलता ही सच्ची साधना, सादगी, क्षमा और आत्मचिंतन का पर्व:शारदीय नवरात्रि; अष्टम दिवस; मां महागौरी का संदेश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!