मुख्यमंत्री का किसानों पर फोकस: दिन में 10 घंटे बिजली देगी सरकार; खेती के साथ पशुपालन पर भी जोर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम जयंती महोत्सव में किसानों को केंद्र और राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विकास के लिए किसान, महिला, गरीब और युवा इन चार प्रमुख वर्गों पर विशेष ध्यान दिया है। इनमें किसान महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं।
दोनों ही राष्ट्र के लिए समान रूप से महत्वपूर्ण
मुख्यमंत्री ने कहा कि खेत में देश का पेट भरने वाला किसान और सीमा पर देश की सुरक्षा करने वाला जवान, दोनों ही राष्ट्र के लिए समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है कि अन्नदाता और जवान दोनों का सम्मान किया जाए।
किसानों को दिन में 10 घंटे बिजली देने की तैयारी
CM यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार किसानों को दिन के समय 10 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है। सरकार का फोकस केवल बिजली आपूर्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि गांवों में सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के साथ किसानों को बेहतर और उन्नत फसल उत्पादन के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने पर भी है।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के मंच से ग्वालियर के आकाशवाणी चौराहे का नाम बाबूजी रघुवीर सिंह के नाम पर रखने की घोषणा भी की।
खेती के साथ पशुपालन को बढ़ावा
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए पारंपरिक खेती के साथ पशुपालन और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है। सरकार किसानों को आय के अतिरिक्त साधन उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार मिलकर किसानों को सम्मान निधि सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचा रही हैं। खेती को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और उत्पादन बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है।
युवाओं के रोजगार और प्रतिभाओं पर भी फोकस
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश तेजी से बदलाव के दौर से गुजर रहा है। सरकार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के साथ मेधावी विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए जरूरी सहयोग उपलब्ध करा रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में उद्योगों के विस्तार और रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने किसानों, युवाओं और अन्य वर्गों के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की।
किसान और सहकारी संस्थाओं का सम्मान
किसान कल्याण वर्ष के तहत आयोजित महोत्सव में किसानों और सहकारी संस्थाओं को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री पैक्स के नए सदस्यों को अंशपूंजी प्रमाण-पत्र प्रदान करेंगे। इसके साथ प्रदेश के तीन उत्कृष्ट जिला सहकारी बैंकों और पांच उत्कृष्ट पैक्स संस्थाओं को प्रमाण-पत्र दिए जाएंगे।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पैक्स संस्थाओं को चेक भी वितरित किए जाएंगे। गौ संवर्धन, जैविक खेती और फलोद्यान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले जिले के तीन किसानों को अलग-अलग पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।
इनमें राजमाता विजयाराजे सिंधिया पुरस्कार, कुशाभाऊ ठाकरे पुरस्कार और मुख्यमंत्री किसान कल्याण पुरस्कार शामिल हैं। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों ने किसान कल्याण से जुड़ी योजनाओं और सरकारी कार्यक्रमों पर आधारित प्रदर्शनियां भी लगाई हैं।
सिंधिया बोले- विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा ग्वालियर
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भारत मूल रूप से कृषि प्रधान देश है। भगवान बलराम जयंती पर आयोजित कृषि महोत्सव और किसान-सहकारिता सम्मेलन में कृषि, संस्कृति, अन्नदाताओं के सम्मान और सहकारिता का संगम देखने को मिल रहा है।
सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में ग्वालियर अंचल विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रधानमंत्री का लक्ष्य किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत और समृद्ध बनाना है।
किसानों के साथ मिलकर काम कर रही सरकार
उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि के साथ किसानों को डिजिटल तकनीक और आधुनिक कृषि पद्धतियों की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। केंद्र और राज्य सरकार किसानों के साथ मिलकर काम कर रही हैं।
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग, नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला, ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर मुख्यमंत्री का बड़ी पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया।
संबंधित समाचार

हजारों करोड़ की बेशकीमती जमीन पर फिर कानूनी लड़ाई:34 साल पुराने मामले में डिवीजन बेंच जाएगा IDA

वीडियो देखिये, युवती ने पुलिसकर्मी को कैसे मारा थप्पड़:जयस के प्रदर्शन में हंगामा; टीआई पर एफआईआर की मांग को लेकर पहुंचे थे कार्यकर्ता

स्कूल के पास घर से मिला पटाखों का जखीरा:बिना लाइसेंस भंडारण पर केस दर्ज; पहले हो चुका है भीषण हादसा, 13 लोगों की हुई थी मौत

अस्पताल में ग्रीन कार्पेट बिछा देखकर नाराज हुए सिंधिया:हादसे के घायलों से मिले; पूछा- रात में शहर में कैसे आया ट्रक

इंसानियत हुई शर्मसार, कैंसर से हुई इंदौर की बेटी की मौत:अंतिम विदाई के लिए घर भी नहीं मिला; मकान मालिक ने नवरात्रि का हवाला देकर रोका, अस्पताल परिसर में हुईं अंतिम रस्में

ड्राई फ्रूट्स के नाम पर ऑनलाइन ठगी:रिटायर्ड कर्मचारी के खाते से उड़ाए लाखों रुपए; फेसबुक लिंक से ऑर्डर किया

कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर तंज:बोले-पितृ पर्वत पर महामंडलेश्वर बन जाइए; भाजपा में ही सुनवाई नहीं हो रही

वीडियो देखिये, छात्र-छात्राओं से कथित अभद्रता का मामला गरमाया:निलंबित टीआई के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग

रामलीला से पहले बेकाबू हुआ हाथी:महावत को पटक कर किया घायल; जान बचाकर भागे लोग

वीडियो देखिये, नक्सल मोर्चे पर मोर्चा संभालने वाली महिला कमांडो गरबा-डांडिया में थिरकीं:शहीद परिवारों ने भी लिया हिस्सा; पुलिस लाइन में पहली बार हुआ आयोजन

वीडियो देखिये, दुर्गा पूजा पंडाल में ऐसे मची भगदड़:बारिश के बीच पंडाल में घुसी सैकड़ों लोगों की भीड़, संकरे रास्ते में फंसे लोग, 19 की मौत, 25 घायल, सात गिरफ्तार

छेड़छाड़ की दो घटनाएं:गरबा खेल रही नाबालिग से बदसलूकी; घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत का आरोप

वीडियो देखिये, सनातन धर्म को हिंदुत्व से जोड़कर देखना उचित नहीं:जनता को जागरूक करेंगे: दिग्विजय सिंह; सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले उज्जैन पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री

वीडियो देखिये, ग्वालियर ट्रक हादसे पर सिंधिया सख्त:बोले- जिम्मेदारों पर हो कड़ी कार्रवाई; घायलों से अस्पताल में मिले केंद्रीय मंत्री

22 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; गरबा देखकर लौटी मां और भाई ने देखा

पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखा शक्ति प्रदर्शन:राजनीतिक विरोधाभास भी आया नजर; मुख्यमंत्री पहुंचे तो मंच से गायब हुए मंत्री

भीषण सड़क हादसा:टाटा पंच और बाइक की आमने-सामने टक्कर; राइडर की मौके पर मौत, दो घायल

वीडियो देखिये, शहर के अनेक इलाकों में बारिश:मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत

गरबे संग उठी भक्ति की तरंग:गुजराती गीतों पर मां की आराधना में थिरके कदम

मन की निर्मलता ही सच्ची साधना, सादगी, क्षमा और आत्मचिंतन का पर्व:शारदीय नवरात्रि; अष्टम दिवस; मां महागौरी का संदेश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!