राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका
KHULASA FIRST
संवाददाता

गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखकर किया सवाल
आरोपी कोे गिरफ्तार करवाएंगे या आरोपी के साथ फोटो सेशन कराकर उसे बचाते रहेंगे...?
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी यौन शोषण की एफआईआर में नामजद आरोपी अर्जुन शर्मा को संरक्षण देकर इंदौर में फरारी कटवा रहे हैं और यही आरोपी राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियों में जीतू पटवारी के साथ दिखाई दे रहा है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को पत्र लिखकर सवाल किया है कि अब ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ नारे का क्या होगा...?
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कहा कि राहुल गांधी इंदौर में छात्रों को संबोधित करने आ रहे हैं। क्या राहुल गांधी प्रदेश की उस लड़की को न्याय दिलाने के लिए ‘छात्रों की गूंज’ के मंच से अर्जुन शर्मा को पुलिस से गिरफ्तार करवाएंगे, या फिर जीतू पटवारी के साथ मिलकर यौन शोषण के फरार आरोपी के साथ फोटो सेशन कराकर उसे बचाते रहेंगे...?
उन्होंने कहा कि अर्जुन शर्मा बुधनी से कांग्रेस प्रत्याशी का भाई है और यौन शोषण के मामले में फरार आरोपी है। हाईकोर्ट द्वारा उसकी जमानत खारिज किए जाने के बाद भी वह इंदौर में खुलेआम राजनीतिक गतिविधियों में दिखाई दे रहा है। सवाल यह है कि उसे इंदौर में संरक्षण कौन दे रहा है...?
अपराधियों की शरणस्थली बना राहुल गांधी का कार्यक्रम
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने आरोप लगाया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इंदौर को अपराधियों की शरणस्थली बना दिया है। अनेक गंभीर आपराधिक मामलों से जुड़े लोग जीतू पटवारी के साथ राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों में शामिल होकर फरारी काट रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जीतू पटवारी से जुड़े लोगों पर ड्रग्स के बड़े रैकेट में शामिल होने के आरोप सामने आने के बाद अब महिला यौन शोषण के मामले में फरार आरोपी को संरक्षण दिए जाने का मामला सामने आया है। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी की भूमिका भी संदिग्ध है।
छात्राओं की सुरक्षा पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जवाब दें
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को बताना चाहिए कि यदि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी यौन शोषण के फरार आरोपी को संरक्षण देकर इंदौर में छिपाकर रख रहे हैं, तो ऐसी परिस्थितियों में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में आने वाली छात्राएं अपराधियों और ड्रग्स पेडलरों से कैसे सुरक्षित रहेंगी...?
उन्होंने आरोप लगाया कि जीतू पटवारी के संरक्षण में आरोपी वीडियो बनाकर फरारी में महिला पर मानसिक दबाव बनाने का दुस्साहस कर रहा है। प्रतिपक्ष नेता उमंग सिंघार से भी आरोपी की नजदीकियों के प्रमाण के रूप में तस्वीरें सामने आई हैं। ये तस्वीरें कांग्रेस के दोहरे चाल-चरित्र और चेहरे को उजागर कर रही हैं। पुलिस से आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग और जीतू पटवारी पर अपराधी को संरक्षण देने के मामले में एफ़आइआर दर्ज की जाए
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम के संबंध में पुलिस को भी सूचना दी गई है। पुलिस को चाहिए कि जीतू पटवारी के संरक्षण में इंदौर में फरारी काट रहे यौन शोषण के फरार आरोपी अर्जुन शर्मा को तत्काल गिरफ्तार करे और कानून के अनुसार जीतू पटवारी के खिलाफ कार्रवाई करे।
उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट से यौन शोषण के आरोपी की जमानत खारिज होने के बाद भी उसका राजनीतिक कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से दिखाई देना गंभीर विषय है। यदि आरोपी फरार है तो उसके साथ राजनीतिक कार्यक्रमों की तैयारियों में कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी कई गंभीर सवाल खड़े करती है।
1. क्या राहुल गांधी ‘छात्रों की गूंज’ के मंच से यौन शोषण के फरार आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करेंगे.?
2. क्या प्रियंका गांधी बताएंगी कि ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का नारा जीतू पटवारी के संरक्षण में फरारी काट रहे आरोपी के मामले में क्यों खामोश है?
3. क्या कांग्रेस नेतृत्व आरोपी अर्जुन शर्मा से अपने राजनीतिक संबंधों और कार्यक्रमों में उसकी मौजूदगी पर स्पष्टीकरण देगा?
4. क्या कांग्रेस नेतृत्व यह सुनिश्चित करेगा कि ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्राओं की सुरक्षा के साथ कोई समझौता न हो.?
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कहा कि छात्रों की गूँज की बात करने वाली कांग्रेस यदि महिलाओं के यौन शोषण के मामले में फरार आरोपी को संरक्षण देती है, तो यह कांग्रेस के चाल, चरित्र और चेहरे को उजागर करता है।
संबंधित समाचार

लग्जरी लाइफ के शौक में बने चोर:फिर कर दी दो वारदातें; सीसीटीवी ने पहुंचाया बदमाशों के घर

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अनुमति पर सवाल:भाजपा प्रवक्ता राकेशसिंह यादव ने उठाया मुद्दा

अंतरराज्यीय साइबर रैकेट का खुलासा:रातों-रात पैसा डबल करने का देते थे झांसा; फर्जी ट्रेडिंग ऐप से की देशभर में ठगी, 13 आरोपी गिरफ्तार

भक्तों ने कतार में लगकर उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी

चलती बस में बिगड़ी चालक की तबीयत:46 बच्चों की जान बचाकर खुद जिंदगी की जंग हारे; सड़क किनारे सुरक्षित रोकी

लाखों की शराब पकड़ी, आरोपी फरार

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन उग्र:सरकारी अस्पतालों की OPD प्रभावित; सड़क पर बैठे डॉक्टर, सीएम हाउस का रास्ता बंद

जहरीली शराब कांड:राहुल गांधी का सरकार पर हमला; कहा- कब तक मौत के बाद जागेगा सिस्टम

कांग्रेस हुई हमलावर:जहरीली शराब से मौतें होती रहीं, मोहन सरकार कहानी गढ़ती रही!

ढाई साल की वान्या ने किया कमाल:इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम; 2 साल 6 माह की उम्र में बनी IBR Achiever

पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म:प्रसाद बताकर नशीला लड्डू खिलाया; धमकी देकर करता रहा शोषण

50 हुई मौत, 25 नहीं:जहरीली शराब कांड में दावा; एसडीएम और एसडीओपी हटाए गए, 120 से ज्यादा मरीज अस्पतालों में

भीषण सड़क हादसा:बोलेरो पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक; 3 साल की बच्ची सहित 6 की मौत

सायरन बजाती नेक्सन कार ने गली में मचा दिया उत्पात:रहवासियों ने रोकने की कोशिश की तो रिवर्स लेकर भागा चालक

दुबई में मुख्यमंत्री ने की निवेशकों से मुलाकात:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए दिया न्योता; बोले- AI सहित कई सेक्टर पर नजर

मानहानि केस में इनकी याचिका खारिज:समन रद्द करने से हाईकोर्ट का इनकार; छह हफ्ते की राहत

ट्रैफिक पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी:कोर्ट के सामने ही दिखे हूटर-सायरन और गलत नंबर प्लेट वाले वाहन; सड़कों पर नजर नहीं आ रहा काम

लोधिया कुंड में डूबने के कारण भाई-बहन की मौत:चेतावनी बोर्ड फटा होने से हादसे की आशंका

जमीन विवाद:पूर्व महिला अफसर समेत 3 आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज; संपत्ति कुर्की की मांग

जिलाबदर के आदेश को ठेंगा दिखाकर घूम रहा था सादिक काला:पुलिस ने धर दबोचा; हत्या सहित दो दर्जन से ज्यादा अपराध पहले से हैं दर्ज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!