खबर
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट: घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 सितंबर 2026, 4:27 pm
शेयर करें:
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम इंदौर में अब 12 की जगह 19 सितंबर को होगा। नेहरू स्टेडियम नहीं मिलने के बाद कार्यक्रम रीजनल पार्क के सामने खाली जमीन पर आयोजित किया जाएगा।

तारीख बढ़ने के साथ कांग्रेस ने कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी हैं। अब पार्टी का लक्ष्य कार्यक्रम में 1 लाख छात्र और युवाओं को जुटाने का है।

इसके लिए युवा कांग्रेस और NSUI कॉलेज, यूनिवर्सिटी और कोचिंग सेंटरों में पहुंचकर रजिस्ट्रेशन कराएगी, जबकि कांग्रेस के पदाधिकारी घर-घर जाकर Gen-Z का रजिस्ट्रेशन करेंगे।

राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने झोंकी ताकत
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने इंदौर, उज्जैन और भोपाल संभाग के पदाधिकारियों के साथ मैराथन बैठकें कीं।

शुभकारज गार्डन और सोलारिस रिसोर्ट में हुई बैठकों में कार्यक्रम की व्यवस्थाओं और युवाओं की भागीदारी को लेकर जिम्मेदारियां तय की गईं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने पदाधिकारियों से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटने को कहा।

‘पटवारी आज से कार्यक्रम की तैयारी में जुटें’
शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक के दौरान प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी को कार्यक्रम की तैयारियों पर विशेष फोकस करने के लिए कहा।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर पटवारी आज से अपने दूसरे कामों से मुक्त रहें। चौधरी ने प्रदेश प्रभारी के तौर पर इसकी घोषणा भी की।

वहीं, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा से उन्होंने कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम गैर-राजनीतिक है। इसमें मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के परिवार के बच्चों को भी आमंत्रित किया जाना चाहिए।

कार्यक्रम के अंदर सिर्फ छात्र और युवा रहेंगे
प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने पदाधिकारियों से कहा कि सभी को मिलकर कार्यक्रम के लिए काम करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम के अंदर राहुल गांधी के साथ सिर्फ छात्र और युवा रहेंगे।

कांग्रेस के नेता और पदाधिकारी कार्यक्रम स्थल के बाहर रहकर व्यवस्थाएं संभालेंगे। पटवारी ने कहा कि किसी भी नेता को कार्यक्रम के अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी।

पहले 50 हजार का टारगेट, अब 1 लाख युवाओं का लक्ष्य
शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे और जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने बताया कि पहले कार्यक्रम में 50 हजार छात्र और युवाओं को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया था।

अब कार्यक्रम की तारीख आगे बढ़ने से तैयारियों के लिए अतिरिक्त समय मिला है। ऐसे में पार्टी ने लक्ष्य बढ़ाकर 1 लाख छात्र और युवाओं को कार्यक्रम में शामिल करने का टारगेट तय किया है।

कॉलेज-कोचिंग से लेकर घर-घर तक रजिस्ट्रेशन
युवाओं को कार्यक्रम से जोड़ने के लिए कांग्रेस ने अलग-अलग स्तर पर रजिस्ट्रेशन अभियान चलाने की योजना बनाई है।

युवा कांग्रेस और NSUI कॉलेज, विश्वविद्यालय और कोचिंग सेंटरों में पहुंचकर युवाओं का रजिस्ट्रेशन करेगी। ब्लॉक, वार्ड और शहर व जिला कांग्रेस के पदाधिकारी घर-घर जाकर Gen-Z का रजिस्ट्रेशन करेंगे।

कार्यक्रम में अधिक से अधिक छात्रों और युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संगठन स्तर पर जिम्मेदारियां बांटी गई हैं।

कांग्रेस का फोकस अब 19 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों और युवाओं की मौजूदगी सुनिश्चित करने पर है।

संबंधित समाचार

हजारों करोड़ की बेशकीमती जमीन पर फिर कानूनी लड़ाई
Top News

हजारों करोड़ की बेशकीमती जमीन पर फिर कानूनी लड़ाई:34 साल पुराने मामले में डिवीजन बेंच जाएगा IDA

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, युवती ने पुलिसकर्मी को कैसे मारा थप्पड़
Top News

वीडियो देखिये, युवती ने पुलिसकर्मी को कैसे मारा थप्पड़:जयस के प्रदर्शन में हंगामा; टीआई पर एफआईआर की मांग को लेकर पहुंचे थे कार्यकर्ता

about 2 hours ago
स्कूल के पास घर से मिला पटाखों का जखीरा
Top News

स्कूल के पास घर से मिला पटाखों का जखीरा:बिना लाइसेंस भंडारण पर केस दर्ज; पहले हो चुका है भीषण हादसा, 13 लोगों की हुई थी मौत

about 2 hours ago
अस्पताल में ग्रीन कार्पेट बिछा देखकर नाराज हुए सिंधिया
Top News

अस्पताल में ग्रीन कार्पेट बिछा देखकर नाराज हुए सिंधिया:हादसे के घायलों से मिले; पूछा- रात में शहर में कैसे आया ट्रक

about 2 hours ago
इंसानियत हुई शर्मसार, कैंसर से हुई इंदौर की बेटी की मौत
Top News

इंसानियत हुई शर्मसार, कैंसर से हुई इंदौर की बेटी की मौत:अंतिम विदाई के लिए घर भी नहीं मिला; मकान मालिक ने नवरात्रि का हवाला देकर रोका, अस्पताल परिसर में हुईं अंतिम रस्में

about 2 hours ago
ड्राई फ्रूट्स के नाम पर ऑनलाइन ठगी
Top News

ड्राई फ्रूट्स के नाम पर ऑनलाइन ठगी:रिटायर्ड कर्मचारी के खाते से उड़ाए लाखों रुपए; फेसबुक लिंक से ऑर्डर किया

about 2 hours ago
कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर तंज
Top News

कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर तंज:बोले-पितृ पर्वत पर महामंडलेश्वर बन जाइए; भाजपा में ही सुनवाई नहीं हो रही

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, छात्र-छात्राओं से कथित अभद्रता का मामला गरमाया
Top News

वीडियो देखिये, छात्र-छात्राओं से कथित अभद्रता का मामला गरमाया:निलंबित टीआई के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग

about 2 hours ago
रामलीला से पहले बेकाबू हुआ हाथी
Top News

रामलीला से पहले बेकाबू हुआ हाथी:महावत को पटक कर किया घायल; जान बचाकर भागे लोग

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, नक्सल मोर्चे पर मोर्चा संभालने वाली महिला कमांडो गरबा-डांडिया में थिरकीं
Top News

वीडियो देखिये, नक्सल मोर्चे पर मोर्चा संभालने वाली महिला कमांडो गरबा-डांडिया में थिरकीं:शहीद परिवारों ने भी लिया हिस्सा; पुलिस लाइन में पहली बार हुआ आयोजन

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, दुर्गा पूजा पंडाल में ऐसे मची भगदड़
Top News

वीडियो देखिये, दुर्गा पूजा पंडाल में ऐसे मची भगदड़:बारिश के बीच पंडाल में घुसी सैकड़ों लोगों की भीड़, संकरे रास्ते में फंसे लोग, 19 की मौत, 25 घायल, सात गिरफ्तार

about 3 hours ago
छेड़छाड़ की दो घटनाएं
Top News

छेड़छाड़ की दो घटनाएं:गरबा खेल रही नाबालिग से बदसलूकी; घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत का आरोप

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, सनातन धर्म को हिंदुत्व से जोड़कर देखना उचित नहीं
Top News

वीडियो देखिये, सनातन धर्म को हिंदुत्व से जोड़कर देखना उचित नहीं:जनता को जागरूक करेंगे: दिग्विजय सिंह; सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले उज्जैन पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, ग्वालियर ट्रक हादसे पर सिंधिया सख्त
Top News

वीडियो देखिये, ग्वालियर ट्रक हादसे पर सिंधिया सख्त:बोले- जिम्मेदारों पर हो कड़ी कार्रवाई; घायलों से अस्पताल में मिले केंद्रीय मंत्री

about 3 hours ago
22 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या
Top News

22 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; गरबा देखकर लौटी मां और भाई ने देखा

about 4 hours ago
पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखा शक्ति प्रदर्शन
Top News

पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखा शक्ति प्रदर्शन:राजनीतिक विरोधाभास भी आया नजर; मुख्यमंत्री पहुंचे तो मंच से गायब हुए मंत्री

about 4 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:टाटा पंच और बाइक की आमने-सामने टक्कर; राइडर की मौके पर मौत, दो घायल

about 4 hours ago
वीडियो देखिये, शहर के अनेक इलाकों में बारिश
Top News

वीडियो देखिये, शहर के अनेक इलाकों में बारिश:मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत

about 4 hours ago
गरबे संग उठी भक्ति की तरंग
Top News

गरबे संग उठी भक्ति की तरंग:गुजराती गीतों पर मां की आराधना में थिरके कदम

about 4 hours ago
मन की निर्मलता ही सच्ची साधना, सादगी, क्षमा और आत्मचिंतन का पर्व
Top News

मन की निर्मलता ही सच्ची साधना, सादगी, क्षमा और आत्मचिंतन का पर्व:शारदीय नवरात्रि; अष्टम दिवस; मां महागौरी का संदेश

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!