देखिए वीडियो: इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, अयोध्या।
पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा ने गुरुवार को राम मंदिर के पहले CEO के रूप में कार्यभार संभाल लिया। दिल्ली से फ्लाइट से अयोध्या पहुंचने के बाद वह सीधे राम मंदिर गए और रामलला के दर्शन किए।
इसके बाद उन्होंने नई जिम्मेदारी संभाली। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि अब पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय है।
‘चयन समिति और भगवान श्रीराम का आभारी हूं’
अयोध्या एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में जीतेंद्र मिश्रा ने कहा, 'पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय है। मैं चयन समिति और भगवान श्रीराम का तहे दिल से आभारी हूं, जिन्होंने इस महान और पवित्र काम के लिए मुझे चुना।'
हालांकि, राम मंदिर ट्रस्ट के तीर्थ क्षेत्र कार्यालय पहुंचने के बाद मीडिया कर्मियों को देखकर वह नाराज हो गए। सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ' देखिए, मैं आप सबको पहचान रहा हूं, दोबारा आने नहीं दूंगा। अगर ये काम आप मेरे साथ करोगे।'
ट्रस्ट में भी नई जिम्मेदारियां संभाली गईं
राम मंदिर ट्रस्ट में जीतेंद्र मिश्रा के साथ अन्य पदाधिकारियों ने भी अपनी नई जिम्मेदारियां संभालीं। गोविंद देवगिरी ने महासचिव, मोहन भागचंदका ने कोषाध्यक्ष और नए ट्रस्टी मोहन पांडेय व निर्मला यादव ने भी कार्यभार ग्रहण किया।
बुधवार को हुई ट्रस्ट की बैठक में इन लोगों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं। यह बदलाव मंदिर में चढ़ावे की चोरी का मामला सामने आने के करीब तीन महीने बाद हुआ है।
जन्माष्टमी से रामलला के अर्चकों का नया ड्रेस कोड
रामलला के अर्चकों के लिए जन्माष्टमी से नया ड्रेस कोड लागू करने की तैयारी है। मंदिर के 36 अर्चकों के लिए वाराणसी से 80 ड्रेस मंगाई गई हैं, जिनमें से 40 ड्रेस अयोध्या पहुंच चुकी हैं।
ड्रेस पीले रंग की होगी। नीचे अचला होगा, जिसे लुंगी की तरह पहना जाएगा, जबकि ऊपर उत्तरीय होगा। दोनों वस्त्र सिले हुए नहीं होंगे व इनमें जेब भी नहीं होगी। एक ड्रेस सेट की कीमत करीब 7 हजार रुपए बताई जा रही है।
कौन हैं जीतेंद्र मिश्रा?
जीतेंद्र मिश्रा मूल रूप से देवरिया के बनकटा ब्लॉक के भोपतपुरा गांव के रहने वाले हैं। उन्हें 6 दिसंबर 1986 को एयरफोर्स एकेडमी से भारतीय वायु सेना की फाइटर स्ट्रीम में कमीशन मिला था।
वह इसी साल 30 अप्रैल को एयरफोर्स से रिटायर हुए हैं। रिटायरमेंट के करीब 125 दिन बाद उन्हें राम मंदिर के सीईओ की जिम्मेदारी मिली है।
उन्होंने 18 से अधिक प्रकार के फाइटर, ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट और हेलिकॉप्टर उड़ाए हैं। उनका परिवार दिल्ली में रहता है। पत्नी सरिता सिंह और एक बेटा-बेटी हैं। उनकी पत्नी सरिता सिंह एयरफोर्स वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (AFWWA) की अध्यक्ष रह चुकी हैं।
उनके पिता नथुनी मिश्रा दिल्ली यूनिवर्सिटी में कॉमर्स के प्रोफेसर थे। छोटे भाई डॉ. देवेंद्र मिश्रा दिल्ली के एक मेडिकल कॉलेज में प्रशासनिक पद पर हैं, जबकि बहन डॉ. वंदना मिश्रा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में प्रोफेसर हैं।
संबंधित समाचार

हजारों करोड़ की बेशकीमती जमीन पर फिर कानूनी लड़ाई:34 साल पुराने मामले में डिवीजन बेंच जाएगा IDA

वीडियो देखिये, युवती ने पुलिसकर्मी को कैसे मारा थप्पड़:जयस के प्रदर्शन में हंगामा; टीआई पर एफआईआर की मांग को लेकर पहुंचे थे कार्यकर्ता

स्कूल के पास घर से मिला पटाखों का जखीरा:बिना लाइसेंस भंडारण पर केस दर्ज; पहले हो चुका है भीषण हादसा, 13 लोगों की हुई थी मौत

अस्पताल में ग्रीन कार्पेट बिछा देखकर नाराज हुए सिंधिया:हादसे के घायलों से मिले; पूछा- रात में शहर में कैसे आया ट्रक

इंसानियत हुई शर्मसार, कैंसर से हुई इंदौर की बेटी की मौत:अंतिम विदाई के लिए घर भी नहीं मिला; मकान मालिक ने नवरात्रि का हवाला देकर रोका, अस्पताल परिसर में हुईं अंतिम रस्में

ड्राई फ्रूट्स के नाम पर ऑनलाइन ठगी:रिटायर्ड कर्मचारी के खाते से उड़ाए लाखों रुपए; फेसबुक लिंक से ऑर्डर किया

कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर तंज:बोले-पितृ पर्वत पर महामंडलेश्वर बन जाइए; भाजपा में ही सुनवाई नहीं हो रही

वीडियो देखिये, छात्र-छात्राओं से कथित अभद्रता का मामला गरमाया:निलंबित टीआई के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग

रामलीला से पहले बेकाबू हुआ हाथी:महावत को पटक कर किया घायल; जान बचाकर भागे लोग

वीडियो देखिये, नक्सल मोर्चे पर मोर्चा संभालने वाली महिला कमांडो गरबा-डांडिया में थिरकीं:शहीद परिवारों ने भी लिया हिस्सा; पुलिस लाइन में पहली बार हुआ आयोजन

वीडियो देखिये, दुर्गा पूजा पंडाल में ऐसे मची भगदड़:बारिश के बीच पंडाल में घुसी सैकड़ों लोगों की भीड़, संकरे रास्ते में फंसे लोग, 19 की मौत, 25 घायल, सात गिरफ्तार

छेड़छाड़ की दो घटनाएं:गरबा खेल रही नाबालिग से बदसलूकी; घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत का आरोप

वीडियो देखिये, सनातन धर्म को हिंदुत्व से जोड़कर देखना उचित नहीं:जनता को जागरूक करेंगे: दिग्विजय सिंह; सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले उज्जैन पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री

वीडियो देखिये, ग्वालियर ट्रक हादसे पर सिंधिया सख्त:बोले- जिम्मेदारों पर हो कड़ी कार्रवाई; घायलों से अस्पताल में मिले केंद्रीय मंत्री

22 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; गरबा देखकर लौटी मां और भाई ने देखा

पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखा शक्ति प्रदर्शन:राजनीतिक विरोधाभास भी आया नजर; मुख्यमंत्री पहुंचे तो मंच से गायब हुए मंत्री

भीषण सड़क हादसा:टाटा पंच और बाइक की आमने-सामने टक्कर; राइडर की मौके पर मौत, दो घायल

वीडियो देखिये, शहर के अनेक इलाकों में बारिश:मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत

गरबे संग उठी भक्ति की तरंग:गुजराती गीतों पर मां की आराधना में थिरके कदम

मन की निर्मलता ही सच्ची साधना, सादगी, क्षमा और आत्मचिंतन का पर्व:शारदीय नवरात्रि; अष्टम दिवस; मां महागौरी का संदेश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!