स्टार्टअप और इनोवेशन के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश: 12 हजार से ज्यादा स्टार्टअप का लक्ष्य; युवाओं के आइडिया को मिलेगा बेहतर प्लेटफॉर्म
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश में स्टार्टअप और नवाचार के क्षेत्र में लगातार विस्तार हो रहा है। प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार युवाओं के नए आइडिया को मंच देने और उन्हें कारोबार में बदलने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास कर रही है। सरकार का फोकस युवाओं को रोजगार तलाशने वालों के साथ-साथ रोजगार देने वाले उद्यमी के रूप में तैयार करने पर है।
वर्तमान में 8 हजार स्टार्टअप संचालित हो रहे
वर्तमान में प्रदेश में करीब 8 हजार स्टार्टअप संचालित हो रहे हैं। सरकार ने आने वाले ढाई वर्षों में इनकी संख्या बढ़ाकर 12 हजार से अधिक करने का लक्ष्य तय किया है।
इसके साथ ही युवाओं और नए उद्यमियों को जरूरी मार्गदर्शन, संसाधन और तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराने के लिए 100 नए इनक्यूबेशन सेंटर स्थापित करने की भी योजना है।
युवाओं के आइडिया को मिलेगा बेहतर प्लेटफॉर्म
सरकार का मानना है कि प्रदेश के युवाओं में नए प्रयोग और नवाचार की बड़ी क्षमता है। इसी क्षमता को आगे बढ़ाने के लिए स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत किया जा रहा है।
इनक्यूबेशन सेंटर के जरिए युवाओं को अपने बिजनेस आइडिया को विकसित करने, विशेषज्ञों से मार्गदर्शन लेने और बाजार की जरूरतों के मुताबिक उत्पाद या सेवाएं तैयार करने में मदद मिलेगी।
रोजगार और आत्मनिर्भरता पर जोर
स्टार्टअप को बढ़ावा देने की पहल का उद्देश्य केवल नए कारोबार शुरू करना नहीं है, बल्कि इससे रोजगार के नए अवसर, उद्यमिता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना भी है। सरकार के मुताबिक, युवाओं के नवाचार को सही अवसर और मंच मिलने से प्रदेश में नए उद्योग और रोजगार के अवसर पैदा हो सकते हैं।
अग्रणी मध्यप्रदेश के संकल्प के साथ सरकार स्टार्टअप और नवाचार को प्रदेश की आर्थिक प्रगति का अहम हिस्सा बनाने की दिशा में काम कर रही है।
संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी:मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश

50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप:जहरीली शराबकांड; मौत का सिलसिला थम नहीं रहा

अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी:15.20 टन महुआ लहान किया नष्ट; 100 से ज्यादा जवान कार्रवाई में जुटे, 23 प्रकरण दर्ज

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!