महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका: बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के जिंसी इलाके में गुरुवार को नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसी दौरान एक महिला ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और इलाके में कई दिनों से पानी नहीं आने की शिकायत की।
समस्या की जानकारी ली
महिला ने कमिश्नर को टूटा हुआ पाइप दिखाते हुए अपनी परेशानी बताई और कहा, बोल-बोलकर परेशान हो गई हूं, पानी लेने किससे मांगने जाएं?” महिला की शिकायत सुनकर कमिश्नर वहीं रुक गए और निगम अधिकारियों से मौके पर ही पानी की समस्या की जानकारी ली।
टूटा पाइप दिखाकर बताई समस्या
कमिश्नर निगम अधिकारियों के साथ जिंसी क्षेत्र में सड़क निर्माण का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी महिला ने उन्हें रोककर बताया कि इलाके में पानी की सप्लाई प्रभावित है। उसने अधिकारियों को टूटा हुआ पाइप भी दिखाया।
महिला ने बताया कि कई दिनों से घरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। नर्मदा की सप्लाई भी नहीं मिल रही। उसका कहना था कि आधे घंटे की बात तो दूर, 10 मिनट तक भी पानी नहीं मिल पा रहा है, जिसके कारण रहवासी परेशान हैं।
महिला ने अधिकारियों से सवाल किया कि जब तक पाइपलाइन ठीक नहीं होती, तब तक वह पानी के लिए किसके पास जाए और किससे पानी मांगे।
कमिश्नर ने मौके पर लिया स्थिति का जायजा
शिकायत सुनने के बाद कमिश्नर ने अधिकारियों से तत्काल इलाके की जलापूर्ति व्यवस्था की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि पाइपलाइन को बदलने की जरूरत है और जल्द ही काम कराया जाएगा।
कमिश्नर ने महिला को भरोसा दिलाया कि टूटी पाइपलाइन को जल्द ठीक कराया जाएगा और परसों से पानी की सप्लाई सामान्य करने का प्रयास रहेगा।
लीकेज तत्काल ठीक करने के निर्देश
कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इलाके में जहां भी पाइपलाइन लीकेज या टूट-फूट की समस्या है, उसे तत्काल दुरुस्त किया जाए। उन्होंने कहा कि मरम्मत का काम समय पर पूरा हो, ताकि निर्धारित समय से रहवासियों को पानी की सप्लाई मिल सके।
इस दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र में पानी के टैंकर नहीं पहुंचने की समस्या से भी कमिश्नर को अवगत कराया। कमिश्नर ने जलापूर्ति से जुड़ी समस्याओं के तत्काल समाधान पर जोर दिया।
संबंधित समाचार

लग्जरी लाइफ के शौक में बने चोर:फिर कर दी दो वारदातें; सीसीटीवी ने पहुंचाया बदमाशों के घर

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अनुमति पर सवाल:भाजपा प्रवक्ता राकेशसिंह यादव ने उठाया मुद्दा

अंतरराज्यीय साइबर रैकेट का खुलासा:रातों-रात पैसा डबल करने का देते थे झांसा; फर्जी ट्रेडिंग ऐप से की देशभर में ठगी, 13 आरोपी गिरफ्तार

भक्तों ने कतार में लगकर उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी

चलती बस में बिगड़ी चालक की तबीयत:46 बच्चों की जान बचाकर खुद जिंदगी की जंग हारे; सड़क किनारे सुरक्षित रोकी

लाखों की शराब पकड़ी, आरोपी फरार

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन उग्र:सरकारी अस्पतालों की OPD प्रभावित; सड़क पर बैठे डॉक्टर, सीएम हाउस का रास्ता बंद

जहरीली शराब कांड:राहुल गांधी का सरकार पर हमला; कहा- कब तक मौत के बाद जागेगा सिस्टम

कांग्रेस हुई हमलावर:जहरीली शराब से मौतें होती रहीं, मोहन सरकार कहानी गढ़ती रही!

ढाई साल की वान्या ने किया कमाल:इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम; 2 साल 6 माह की उम्र में बनी IBR Achiever

पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म:प्रसाद बताकर नशीला लड्डू खिलाया; धमकी देकर करता रहा शोषण

50 हुई मौत, 25 नहीं:जहरीली शराब कांड में दावा; एसडीएम और एसडीओपी हटाए गए, 120 से ज्यादा मरीज अस्पतालों में

भीषण सड़क हादसा:बोलेरो पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक; 3 साल की बच्ची सहित 6 की मौत

सायरन बजाती नेक्सन कार ने गली में मचा दिया उत्पात:रहवासियों ने रोकने की कोशिश की तो रिवर्स लेकर भागा चालक

दुबई में मुख्यमंत्री ने की निवेशकों से मुलाकात:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए दिया न्योता; बोले- AI सहित कई सेक्टर पर नजर

मानहानि केस में इनकी याचिका खारिज:समन रद्द करने से हाईकोर्ट का इनकार; छह हफ्ते की राहत

ट्रैफिक पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी:कोर्ट के सामने ही दिखे हूटर-सायरन और गलत नंबर प्लेट वाले वाहन; सड़कों पर नजर नहीं आ रहा काम

लोधिया कुंड में डूबने के कारण भाई-बहन की मौत:चेतावनी बोर्ड फटा होने से हादसे की आशंका

जमीन विवाद:पूर्व महिला अफसर समेत 3 आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज; संपत्ति कुर्की की मांग

जिलाबदर के आदेश को ठेंगा दिखाकर घूम रहा था सादिक काला:पुलिस ने धर दबोचा; हत्या सहित दो दर्जन से ज्यादा अपराध पहले से हैं दर्ज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!