375 क्विंटल अवैध शकर जब्त: पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के पालदा औद्योगिक क्षेत्र स्थित पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट निर्माण इकाई पर छापा मारा। उद्योग नगर स्थित इस प्रतिष्ठान में तय सीमा से अधिक पाई गई 375 क्विंटल शकर को अधिकारियों ने जब्त कर लिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा इकाई के भागीदारों से जुड़े दस्तावेजों और स्टॉक रजिस्टर की जांच की जा रही है।
इसी अभियान के तहत विभागीय टीम ने पालदा क्षेत्र के नौ प्रमुख शकर डीलरों के गोदामों का भी आकस्मिक निरीक्षण किया। जांच के दौरान कृति ट्रेडिंग में 3813 क्विंटल, प्रतीक ट्रेडर्स में 2885 क्विंटल, आकाश एंटरप्राइजेज में 2820 क्विंटल, अशोक इंटरप्राइजेज में 2600 क्विंटल, सार्थक इंटरप्राइजेज में 2578 क्विंटल, राज ट्रेडर्स में 2378 क्विंटल, स्वस्तिक इंटरप्राइजेज में 1641 क्विंटल, कशिश इंटरप्राइजेज में 1595 क्विंटल तथा घनश्याम दास आनंदराम बहरारी ट्रेड्स में 1580 क्विंटल शकर का जमावड़ा मिला।
व्यापारियों के परिसरों में मिला यह भंडारण केंद्र और राज्य सरकार द्वारा निर्धारित 4000 क्विंटल की अधिकतम सीमा के भीतर पाया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बाजार में कृत्रिम कमी और जमाखोरी रोकने के लिए जिलेभर में शक्कर के स्टॉक की निगरानी लगातार जारी रहेगी तथा उल्लंघन मिलने पर सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।
संबंधित समाचार

हजारों करोड़ की बेशकीमती जमीन पर फिर कानूनी लड़ाई:34 साल पुराने मामले में डिवीजन बेंच जाएगा IDA

वीडियो देखिये, युवती ने पुलिसकर्मी को कैसे मारा थप्पड़:जयस के प्रदर्शन में हंगामा; टीआई पर एफआईआर की मांग को लेकर पहुंचे थे कार्यकर्ता

स्कूल के पास घर से मिला पटाखों का जखीरा:बिना लाइसेंस भंडारण पर केस दर्ज; पहले हो चुका है भीषण हादसा, 13 लोगों की हुई थी मौत

अस्पताल में ग्रीन कार्पेट बिछा देखकर नाराज हुए सिंधिया:हादसे के घायलों से मिले; पूछा- रात में शहर में कैसे आया ट्रक

इंसानियत हुई शर्मसार, कैंसर से हुई इंदौर की बेटी की मौत:अंतिम विदाई के लिए घर भी नहीं मिला; मकान मालिक ने नवरात्रि का हवाला देकर रोका, अस्पताल परिसर में हुईं अंतिम रस्में

ड्राई फ्रूट्स के नाम पर ऑनलाइन ठगी:रिटायर्ड कर्मचारी के खाते से उड़ाए लाखों रुपए; फेसबुक लिंक से ऑर्डर किया

कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर तंज:बोले-पितृ पर्वत पर महामंडलेश्वर बन जाइए; भाजपा में ही सुनवाई नहीं हो रही

वीडियो देखिये, छात्र-छात्राओं से कथित अभद्रता का मामला गरमाया:निलंबित टीआई के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग

रामलीला से पहले बेकाबू हुआ हाथी:महावत को पटक कर किया घायल; जान बचाकर भागे लोग

वीडियो देखिये, नक्सल मोर्चे पर मोर्चा संभालने वाली महिला कमांडो गरबा-डांडिया में थिरकीं:शहीद परिवारों ने भी लिया हिस्सा; पुलिस लाइन में पहली बार हुआ आयोजन

वीडियो देखिये, दुर्गा पूजा पंडाल में ऐसे मची भगदड़:बारिश के बीच पंडाल में घुसी सैकड़ों लोगों की भीड़, संकरे रास्ते में फंसे लोग, 19 की मौत, 25 घायल, सात गिरफ्तार

छेड़छाड़ की दो घटनाएं:गरबा खेल रही नाबालिग से बदसलूकी; घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत का आरोप

वीडियो देखिये, सनातन धर्म को हिंदुत्व से जोड़कर देखना उचित नहीं:जनता को जागरूक करेंगे: दिग्विजय सिंह; सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले उज्जैन पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री

वीडियो देखिये, ग्वालियर ट्रक हादसे पर सिंधिया सख्त:बोले- जिम्मेदारों पर हो कड़ी कार्रवाई; घायलों से अस्पताल में मिले केंद्रीय मंत्री

22 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; गरबा देखकर लौटी मां और भाई ने देखा

पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखा शक्ति प्रदर्शन:राजनीतिक विरोधाभास भी आया नजर; मुख्यमंत्री पहुंचे तो मंच से गायब हुए मंत्री

भीषण सड़क हादसा:टाटा पंच और बाइक की आमने-सामने टक्कर; राइडर की मौके पर मौत, दो घायल

वीडियो देखिये, शहर के अनेक इलाकों में बारिश:मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत

गरबे संग उठी भक्ति की तरंग:गुजराती गीतों पर मां की आराधना में थिरके कदम

मन की निर्मलता ही सच्ची साधना, सादगी, क्षमा और आत्मचिंतन का पर्व:शारदीय नवरात्रि; अष्टम दिवस; मां महागौरी का संदेश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!