देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात: बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
देश के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय रहने से बारिश और बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। बिहार, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा समेत कई राज्यों में लगातार बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ा है। कहीं बाढ़ का पानी आबादी वाले इलाकों तक पहुंच गया है, तो कहीं भूस्खलन के चलते सड़क और यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई है।
बिहार में गंगा खतरे के निशान से 2 फीट ऊपर
बिहार के कई जिलों में पिछले दो दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। पटना में गंगा नदी खतरे के निशान से करीब 2 फीट ऊपर बह रही है। प्रदेश के 13 जिले बाढ़ की चपेट में बताए जा रहे हैं, जबकि आठ नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।
12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने गुरुवार को भी प्रदेश के 12 जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर के चलते प्रशासन संवेदनशील इलाकों पर नजर बनाए हुए है।
काशी में वरुणा नदी का पानी बढ़ा
उत्तर प्रदेश में भी लगातार बारिश के कारण कई नदियां उफान पर हैं। वाराणसी में वरुणा नदी के आसपास बाढ़ का असर बढ़ने के बाद 407 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
अब तक करीब 2,910 लोगों को विस्थापित किया जा चुका है। राहत और बचाव कार्य के लिए प्रशासन ने 36 नावें तैनात की हैं। बाढ़ की स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के जिलाधिकारी और मेयर से बातचीत कर हालात की जानकारी ली।
हिमाचल में लैंडस्लाइड से 175 से ज्यादा सड़कें बंद
हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बुधवार रात हुई तेज बारिश के बाद भूस्खलन की घटनाएं सामने आईं। इसके कारण प्रदेश में 175 से ज्यादा सड़कें बंद हो गईं। कालका-शिमला फोरलेन पर भी भारी मात्रा में मलबा गिरा।
इससे मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ और कई वाहन रातभर फंसे रहे। प्रशासन और संबंधित विभाग सड़कें खोलने के लिए राहत कार्य में जुटे हैं।
उत्तर ओडिशा के 373 गांव बाढ़ की चपेट में
ओडिशा के उत्तरी हिस्से में भी बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। यहां 373 गांव प्रभावित बताए जा रहे हैं। प्रशासन ने प्रभावित लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया है और बचाव दलों की तैनाती की गई है।
अधिकारियों के मुताबिक, सुवर्णरेखा नदी का पानी बालासोर जिले के भोगराई, बालीपाल, बस्ता, रेमुना और जलेश्वर ब्लॉक के 214 गांवों में पहुंच गया। नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, हालांकि अब जलस्तर में कमी आने के संकेत मिल रहे हैं।
पंजाब-चंडीगढ़ में भी बारिश का दौर
पंजाब और चंडीगढ़ में कई स्थानों पर बारिश होने से लोगों को गर्मी और उमस से कुछ राहत मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 5 सितंबर तक कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है और यलो अलर्ट जारी किया है।
चंडीगढ़ में गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहने के साथ एक-दो दौर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
कई राज्यों में अभी बारिश से राहत के आसार कम
मानसून की सक्रियता के चलते देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। बिहार में मौसम प्रणाली मजबूत बनी हुई है और अगले कुछ दिनों तक कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव व्यवस्था को सक्रिय रखा है।
संबंधित समाचार

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश

50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप:जहरीली शराबकांड; मौत का सिलसिला थम नहीं रहा

अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी:15.20 टन महुआ लहान किया नष्ट; 100 से ज्यादा जवान कार्रवाई में जुटे, 23 प्रकरण दर्ज

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश

राहुल गांधी के इंदौर आगमन पर अवैध पोस्टर न लगाने की अपील

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बिजली विभाग का अधिकारी और सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!