अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत: लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जूनी इंदौर थाना क्षेत्र के खातीवाला टैंक स्थित हर्ष क्लिनिक में गलत इलाज के कारण 10 वर्षीय बच्ची दिव्यांशी सोलंकी की मौत हो गई। बच्ची के पिता मनोज सोलंकी और माता प्रमिला सोलंकी ने कलेक्टर से लिखित शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन ने दिखावे की कार्रवाई करते हुए क्लिनिक को सील कर दिया है।
यह क्लिनिक मूल रूप से ज्ञानचंद पंजवानी के नाम पर पंजीकृत है, लेकिन इसे इलेक्ट्रोपैथी की डिग्री रखने वाला फर्जी डॉक्टर श्रीचंद बांगेजा चला रहा था। बांगेजा बिना किसी वैध अनुमति और मान्यता के 15 बेड का अवैध अस्पताल संचालित कर रहा था और धड़ल्ले से एलोपैथिक दवाएं व इंजेक्शन दे रहा था। क्लिनिक में निरीक्षण के दौरान भारी मात्रा में एक्सपायरी दवाइयां और खुली दवाएं बरामद हुई हैं।
यह वही क्लिनिक है, जहां विगत महीना पूर्व 45 वर्षीय महिला मंजू को गलत इंजेक्शन लगाने से मौत हुई थी। उस समय जांच में जोनल चिकित्सा अधिकारी दिव्यानी अहरवाल ने गंभीर अनियमितताएं पाई थीं और सीएमएचओ माधव प्रसाद हासानी के निर्देश पर क्लिनिक सील किया गया था।
लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की साठगांठ और लेन-देन के खेल के चलते नियमों को ताक पर रखकर क्लिनिक की सील खोल दी गई। इसी लापरवाही का नतीजा रहा कि फर्जी डॉक्टर ने एक और मासूम की जान ले ली।
स्वास्थ्य विभाग और सीएमएचओ कार्यालय की भूमिका इस पूरे मामले में शुरू से संदिग्ध रही है। जब विगत महीना पूर्व हुई मौत के बाद सरकारी जांच में अपराध सिद्ध हो चुका था, तब बिना किसी ठोस कानूनी प्रक्रिया या एफआईआर दर्ज कराए केवल हलफनामे के आधार पर सील कैसे हटा दी गई? पीड़िता के परिजनों और स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कुछ प्रभावशाली नेता लगातार आरोपी डॉक्टर श्रीचंद बांगेजा को बचा रहे हैं।
फिलहाल सीएमएचओ डॉ. माधव प्रसाद हासानी ने जूनी इंदौर थाना प्रभारी को जांच पूरी होने तक क्लिनिक में किसी भी प्रकार की चिकित्सा गतिविधि न होने देने के निर्देश दिए हैं। लेकिन सवाल यह उठता है कि जब तक विभागीय अधिकारियों पर साठगांठ और संरक्षण देने की गाज नहीं गिरती, तब तक फर्जी डॉक्टरों का यह खूनी खेल बंद नहीं होगा। पीड़ित परिवार अब आरोपी डॉक्टर के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने और दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है।
संबंधित समाचार

हजारों करोड़ की बेशकीमती जमीन पर फिर कानूनी लड़ाई:34 साल पुराने मामले में डिवीजन बेंच जाएगा IDA

वीडियो देखिये, युवती ने पुलिसकर्मी को कैसे मारा थप्पड़:जयस के प्रदर्शन में हंगामा; टीआई पर एफआईआर की मांग को लेकर पहुंचे थे कार्यकर्ता

स्कूल के पास घर से मिला पटाखों का जखीरा:बिना लाइसेंस भंडारण पर केस दर्ज; पहले हो चुका है भीषण हादसा, 13 लोगों की हुई थी मौत

अस्पताल में ग्रीन कार्पेट बिछा देखकर नाराज हुए सिंधिया:हादसे के घायलों से मिले; पूछा- रात में शहर में कैसे आया ट्रक

इंसानियत हुई शर्मसार, कैंसर से हुई इंदौर की बेटी की मौत:अंतिम विदाई के लिए घर भी नहीं मिला; मकान मालिक ने नवरात्रि का हवाला देकर रोका, अस्पताल परिसर में हुईं अंतिम रस्में

ड्राई फ्रूट्स के नाम पर ऑनलाइन ठगी:रिटायर्ड कर्मचारी के खाते से उड़ाए लाखों रुपए; फेसबुक लिंक से ऑर्डर किया

कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर तंज:बोले-पितृ पर्वत पर महामंडलेश्वर बन जाइए; भाजपा में ही सुनवाई नहीं हो रही

वीडियो देखिये, छात्र-छात्राओं से कथित अभद्रता का मामला गरमाया:निलंबित टीआई के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग

रामलीला से पहले बेकाबू हुआ हाथी:महावत को पटक कर किया घायल; जान बचाकर भागे लोग

वीडियो देखिये, नक्सल मोर्चे पर मोर्चा संभालने वाली महिला कमांडो गरबा-डांडिया में थिरकीं:शहीद परिवारों ने भी लिया हिस्सा; पुलिस लाइन में पहली बार हुआ आयोजन

वीडियो देखिये, दुर्गा पूजा पंडाल में ऐसे मची भगदड़:बारिश के बीच पंडाल में घुसी सैकड़ों लोगों की भीड़, संकरे रास्ते में फंसे लोग, 19 की मौत, 25 घायल, सात गिरफ्तार

छेड़छाड़ की दो घटनाएं:गरबा खेल रही नाबालिग से बदसलूकी; घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत का आरोप

वीडियो देखिये, सनातन धर्म को हिंदुत्व से जोड़कर देखना उचित नहीं:जनता को जागरूक करेंगे: दिग्विजय सिंह; सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले उज्जैन पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री

वीडियो देखिये, ग्वालियर ट्रक हादसे पर सिंधिया सख्त:बोले- जिम्मेदारों पर हो कड़ी कार्रवाई; घायलों से अस्पताल में मिले केंद्रीय मंत्री

22 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; गरबा देखकर लौटी मां और भाई ने देखा

पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखा शक्ति प्रदर्शन:राजनीतिक विरोधाभास भी आया नजर; मुख्यमंत्री पहुंचे तो मंच से गायब हुए मंत्री

भीषण सड़क हादसा:टाटा पंच और बाइक की आमने-सामने टक्कर; राइडर की मौके पर मौत, दो घायल

वीडियो देखिये, शहर के अनेक इलाकों में बारिश:मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत

गरबे संग उठी भक्ति की तरंग:गुजराती गीतों पर मां की आराधना में थिरके कदम

मन की निर्मलता ही सच्ची साधना, सादगी, क्षमा और आत्मचिंतन का पर्व:शारदीय नवरात्रि; अष्टम दिवस; मां महागौरी का संदेश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!