UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS: फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्यप्रदेश में इंदौर की लसूड़िया पुलिस ने फर्जी IAS अधिकारी बनकर घूम रहे राज सोनी उर्फ हिमांशु पांचाल को गिरफ्तार किया है।
आरोपी सरकारी सेवा में जाना चाहता था और करीब चार साल पहले UPSC परीक्षा भी दी थी, लेकिन सफल नहीं हुआ। इसके बाद वह एक सॉफ्टवेयर कंपनी से जुड़ गया।
पुलिस के मुताबिक, इससे पहले गुजरात के गांधीनगर में भी वह फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश कर चुका है और उसके खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज है।
शेरेटन होटल में बिल नहीं चुकाया, यहीं खुला फर्जी IAS का राज
ACP पराग सैनी के मुताबिक, आरोपी शेरेटन होटल में खाना खाने पहुंचा था। बिल चुकाने की बारी आई तो उसने कहा कि फिलहाल उसके पास पैसे नहीं हैं।
आरोपी ने होटल की सर्विस बुक में ‘राज सोनी’ नाम लिखकर दावा किया कि उसका PA करीब दो घंटे में आकर बिल का भुगतान कर देगा।
होटल प्रबंधन को उसकी बात पर संदेह हुआ और पुलिस को सूचना दी गई। पूछताछ में आरोपी ने खुद को IAS अधिकारी और जिला कलेक्टर बताया।
हालांकि, पोस्टिंग और पहचान से जुड़े सवालों के वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद पुलिस ने उसकी पहचान और दावों की जांच शुरू की तो फर्जी अधिकारी होने का खुलासा हुआ।
घर के बाहर लगी थी ‘IAS राज सोनी, जिला कलेक्टर’ की नेमप्लेट
पुलिस ने आरोपी के किराए के मकान की तलाशी ली तो घर के बाहर काले रंग की नेमप्लेट लगी मिली।
नेमप्लेट पर लिखा था— ‘IAS राज सोनी, जिला कलेक्टर।’
घर के अंदर पुलिस को ‘सत्यमेव जयते’ लिखा हुआ फोटो फ्रेम भी मिला। पुलिस के अनुसार, आरोपी करीब एक महीने पहले इंदौर आया था और लगभग 15 दिन पहले मकान के बाहर फर्जी नेमप्लेट लगाई थी।
पुलिस का कहना है कि आरोपी की मां को उसकी इन गतिविधियों की जानकारी नहीं थी।
डायरी में पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के नंबर
जांच के दौरान पुलिस को आरोपी की डायरी से इंदौर के कई पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के मोबाइल और कार्यालय के नंबर मिले हैं।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह लोगों पर प्रभाव जमाने के लिए अधिकारियों को फोन करने का दिखावा करता था।
अब पुलिस यह पता लगा रही है कि डायरी में दर्ज अधिकारियों के नंबरों का उसने किस तरह इस्तेमाल किया और उसके संपर्क में कौन-कौन लोग थे।
शेरेटन में 16 लोगों को दी पार्टी, नौकरी का झांसा देने की आशंका
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने शेरेटन होटल में अपने ड्राइवर से जुड़े करीब 16 लोगों को पार्टी दी थी। पुलिस को आशंका है कि वह इन लोगों को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने की तैयारी में था। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की जांच अभी जारी है।
पार्टी में शामिल लोगों और आरोपी के ड्राइवर से भी पूछताछ की जाएगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने खुद को अधिकारी बताकर किस-किस को प्रभावित किया और क्या किसी से रकम ली गई थी।
पहले भी फर्जी थानेदार बन चुका है
पुलिस के अनुसार, आरोपी इससे पहले गुजरात के गांधीनगर में भी फर्जी थानेदार बनकर लोगों पर रौब जमाने की कोशिश कर चुका है।
पकड़े जाने के बाद उसे जेल भी हुई थी। जेल से बाहर आने और बदनाम होने के बाद उसने अहमदाबाद स्थित अपना मकान करीब 25 लाख रुपए में बेच दिया और इंदौर आ गया।
अब पुलिस उसके गुजरात कनेक्शन और वहां दर्ज पुराने मामले की भी जानकारी जुटा रही है। जरूरत पड़ने पर पुलिस उसे आगे की जांच के लिए गुजरात ले जा सकती है।
गांधीनगर में दर्ज हुई थी FIR
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ गुजरात के गांधीनगर स्थित अडालज थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज है।यह FIR 23 मई 2026 को दर्ज की गई थी। मामले का FIR नंबर 441/2026 बताया गया है।
इंदौर पुलिस अब पुराने मामले और इंदौर में उसकी गतिविधियों के बीच कनेक्शन की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसने फर्जी IAS बनकर किसी व्यक्ति से आर्थिक ठगी की है या नहीं।
संबंधित समाचार

लग्जरी लाइफ के शौक में बने चोर:फिर कर दी दो वारदातें; सीसीटीवी ने पहुंचाया बदमाशों के घर

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अनुमति पर सवाल:भाजपा प्रवक्ता राकेशसिंह यादव ने उठाया मुद्दा

अंतरराज्यीय साइबर रैकेट का खुलासा:रातों-रात पैसा डबल करने का देते थे झांसा; फर्जी ट्रेडिंग ऐप से की देशभर में ठगी, 13 आरोपी गिरफ्तार

भक्तों ने कतार में लगकर उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी

चलती बस में बिगड़ी चालक की तबीयत:46 बच्चों की जान बचाकर खुद जिंदगी की जंग हारे; सड़क किनारे सुरक्षित रोकी

लाखों की शराब पकड़ी, आरोपी फरार

इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन उग्र:सरकारी अस्पतालों की OPD प्रभावित; सड़क पर बैठे डॉक्टर, सीएम हाउस का रास्ता बंद

जहरीली शराब कांड:राहुल गांधी का सरकार पर हमला; कहा- कब तक मौत के बाद जागेगा सिस्टम

कांग्रेस हुई हमलावर:जहरीली शराब से मौतें होती रहीं, मोहन सरकार कहानी गढ़ती रही!

ढाई साल की वान्या ने किया कमाल:इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम; 2 साल 6 माह की उम्र में बनी IBR Achiever

पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म:प्रसाद बताकर नशीला लड्डू खिलाया; धमकी देकर करता रहा शोषण

50 हुई मौत, 25 नहीं:जहरीली शराब कांड में दावा; एसडीएम और एसडीओपी हटाए गए, 120 से ज्यादा मरीज अस्पतालों में

भीषण सड़क हादसा:बोलेरो पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक; 3 साल की बच्ची सहित 6 की मौत

सायरन बजाती नेक्सन कार ने गली में मचा दिया उत्पात:रहवासियों ने रोकने की कोशिश की तो रिवर्स लेकर भागा चालक

दुबई में मुख्यमंत्री ने की निवेशकों से मुलाकात:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए दिया न्योता; बोले- AI सहित कई सेक्टर पर नजर

मानहानि केस में इनकी याचिका खारिज:समन रद्द करने से हाईकोर्ट का इनकार; छह हफ्ते की राहत

ट्रैफिक पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी:कोर्ट के सामने ही दिखे हूटर-सायरन और गलत नंबर प्लेट वाले वाहन; सड़कों पर नजर नहीं आ रहा काम

लोधिया कुंड में डूबने के कारण भाई-बहन की मौत:चेतावनी बोर्ड फटा होने से हादसे की आशंका

जमीन विवाद:पूर्व महिला अफसर समेत 3 आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज; संपत्ति कुर्की की मांग

जिलाबदर के आदेश को ठेंगा दिखाकर घूम रहा था सादिक काला:पुलिस ने धर दबोचा; हत्या सहित दो दर्जन से ज्यादा अपराध पहले से हैं दर्ज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!