खबर
Indore

हम भेड़ नहीं हैं फिर हमें एक गडरिया क्यों चाहिए

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 अगस्त 2026, 6:30 pm
शेयर करें:
हम भेड़ नहीं हैं फिर हमें एक गडरिया क्यों चाहिए

राजकुमार जैन स्वतंत्र लेखक खुलासा फर्स्ट, इंदौर
सिग्नल पर लाल बत्ती जलती है और कोई पुलिस कर्मी नहीं दिखाई पड़े तो हम रुकते नहीं हैं। पुलिसकर्मी खड़ा हो तो हेलमेट पहन लेते हैं। कैमरा दिखाई दे तो सीट बेल्ट लगा लेते हैं। चालान का डर हो तो गति कम कर देते हैं, लेकिन सवाल यह है कि क्या हमारी सुरक्षा की जिम्मेदारी सिर्फ डंडा लेकर खड़े किसी गडरिए की है?

भेड़ों के झुंड को रास्ते पर बनाए रखने के लिए एक डंडे वाले गडरिए की जरूरत पड़ती है, लेकिन इंसान को अपने जीवन और अपने परिवार की खुशी बचाने के लिए हर मोड़ पर डंडे की जरूरत क्यों पड़े? हमारे पास विवेक है, अनुभव है और सबसे बड़ी बात, अपने परिवार के प्रति जिम्मेदारी है। फिर भी सड़क पर वाहन चलाते समय हम अक्सर इन तीनों को घर पर छोड़ आते हैं।

एक पिता तेज रफ्तार में गाड़ी दौड़ाता है, जबकि घर पर बच्चे उसका इंतजार कर रहे होते हैं। एक बेटा बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चलाता है, जबकि उसकी मां उसके सुरक्षित लौटने की प्रार्थना करती है। कोई मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाता है और भूल जाता है कि सड़क पर उसका एक क्षण किसी दूसरे परिवार की पूरी जिंदगी बदल सकता है। कानून जरूरी है।

पुलिस और कैमरे भी जरूरी हैं, लेकिन कानून का डर हमारी पहली जरूरत नहीं, आखिरी मजबूरी होना चाहिए। सवाल यह नहीं कि चौराहे पर पुलिसकर्मी खड़ा है या नहीं। सवाल यह है कि हमारे भीतर का नागरिक बोध कितना जागा हुआ है? हमें ऐसा समाज बनाना होगा जहां लाल बत्ती पर रुकने के लिए चालान का डर नहीं, जीवन का सम्मान पर्याप्त कारण हो। जहां हेलमेट पुलिस से बचने के लिए नहीं, घर सुरक्षित लौटने के लिए पहना जाए।

जिस दिन हम अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी खुद लेना सीख जाएंगे, उस दिन सड़कों पर गड़रियों की जरूरत कम और जिम्मेदार नागरिकों की संख्या ज्यादा होगी, क्योंकि लोकतंत्र में नागरिक भेड़ नहीं होते, वे अपने फैसले खुद लेने वाले मनुष्य होते हैं। (ये लेखक के निजी विचार हैं।)


संबंधित समाचार

छात्रों की गूंज पर मुख्यमंत्री का पलटवार
Top News

छात्रों की गूंज पर मुख्यमंत्री का पलटवार:कहा- यह झूठ की गूंज है; महत्वपूर्ण मुद्दों पर तथ्यों के साथ संवाद होना चाहिए

about 11 hours ago
देखिये वीडियो, बियर की बोतल में दिखे कीड़े
Top News

देखिये वीडियो, बियर की बोतल में दिखे कीड़े:कहीं आप भी तो नहीं पी रहे कीड़े वाली शराब; वीडियो ने मचाया हड़कंप

about 11 hours ago
सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज
Top News

सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज:मुख्यमंत्री ने किया मार्ग का औचक निरीक्षण; कहा- जनता के सहयोग से आसान हो रहा विकास का काम

about 12 hours ago
आरएसएस का शाखा संगम
Top News

आरएसएस का शाखा संगम:लाल परेड ग्राउंड में जुटे 30 हजार स्वयंसेवक; शारीरिक प्रदर्शन और घोष वादन भी

about 12 hours ago
एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार
Top News

एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार:घेराबंदी कर पकड़ा; बड़ी मात्रा में नशा किया जब्त

about 12 hours ago
कार्यक्रम खत्म, सड़कों पर जाम
Top News

कार्यक्रम खत्म, सड़कों पर जाम

about 12 hours ago
अतिथि शिक्षकों का दर्द छलका
Top News

अतिथि शिक्षकों का दर्द छलका:गिटार पर गाया; ‘लाखों डॉक्टर-इंजीनियर बनाए, आज हम ही फटेहाल’

about 12 hours ago
‘अंधभक्त' शब्द के पीछे राहुल गांधी का असली निशाना क्या
Top News

‘अंधभक्त' शब्द के पीछे राहुल गांधी का असली निशाना क्या:छात्र और अंधभक्त में फर्क सिर्फ राजनीति नहीं; राहुल का तर्क कितना ठोस

about 12 hours ago
गणेशजी संग विराजे पांच हनुमान मंदिर
Indore

गणेशजी संग विराजे पांच हनुमान मंदिर:शहर की वायरल प्रतिमा

about 13 hours ago
छात्रों की गूंज के बाद बयानबाजी का दौर शुरू
Top News

छात्रों की गूंज के बाद बयानबाजी का दौर शुरू:भाजपा-कांग्रेस ने एक-दूसरे पर किए आक्रामक वार

about 13 hours ago
पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत
Top News

पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत:स्कूल की छुट्टी पर घर से खेलने निकला था; कपड़े मिलने के बाद चला पता

about 13 hours ago
शहर का बड़ा गणपति
Top News

शहर का बड़ा गणपति:जहां हर दर्शन में बसती है सवा सौ साल पुरानी परंपरा

about 13 hours ago
मरीज की मौत के बाद एमवायएच में हंगामा
Top News

मरीज की मौत के बाद एमवायएच में हंगामा:परिजन ने सर्जरी विभाग के रेजिडेंट डॉक्टर से की हाथापाई; विरोध में डॉक्टरों ने कुछ देर रोका काम

about 13 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मुख्यमंत्री बोले; करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा हमारी जिम्मेदारी, नागरिकों के सहयोग से आसान हुआ सड़क चौड़ीकरण, नागरिकों ने फूल बरसाकर किया स्वागत

about 13 hours ago
सीनियर्स से प्रताड़ित महिला डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास
Top News

सीनियर्स से प्रताड़ित महिला डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास:एमजीएम मेडिकल कॉलेज का मामला

about 13 hours ago
फ्लाईओवर से 75 फीट नीचे गिरी तेज रफ्तार BMW
Top News

फ्लाईओवर से 75 फीट नीचे गिरी तेज रफ्तार BMW:3 युवकों की मौत; एक गंभीर

about 13 hours ago
212 दुकानें बंद, व्यापारियों का प्रदर्शन जताया आक्रोश
Top News

212 दुकानें बंद, व्यापारियों का प्रदर्शन जताया आक्रोश:फुटपाथ माफियाओं का जुलूस निकालो

about 13 hours ago
गणेश उत्सव का पोस्टर फाड़ने को लेकर विवाद
Top News

गणेश उत्सव का पोस्टर फाड़ने को लेकर विवाद:दो पक्षों में मारपीट; चार लोगों पर केस दर्ज, छह थानों का पुलिस बल तैनात, चार लोगों के घायल होने की सूचना

about 13 hours ago
सबूत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस
Top News

सबूत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस:फर्जी स्टाम्प मामले में पीड़ित का आरोप

about 13 hours ago
देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज में पुलिस से नोकझोंक पर सियासत
Top News

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज में पुलिस से नोकझोंक पर सियासत:पूर्व मंत्री बोले- तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है; राहुल गांधी का कार्यक्रम है, कई सिंघम आए और चले गए, ये इंदौर है प्यारे

about 13 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!