खबर
Top News

‘अंधभक्त' शब्द के पीछे राहुल गांधी का असली निशाना क्या: छात्र और अंधभक्त में फर्क सिर्फ राजनीति नहीं; राहुल का तर्क कितना ठोस

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 सितंबर 2026, 5:21 pm
शेयर करें:
‘अंधभक्त' शब्द के पीछे राहुल गांधी का असली निशाना क्या

सवाल पूछना गुनाह क्यों बन गया, राहुल के 'अंधभक्त' वाले तर्क को इंदौर के मंच से समझिए

‘सर हम सिस्टम से हार गए', इंदौर के मंच से उठी वह आवाज, जिस पर राहुल की पूरी दलील टिकी थी
हेमंत उपाध्याय 99930-99008, खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में जो सबसे चर्चित जुमला उछाला, वह है ‘अंधभक्त'। भाषण को गौर से देखें तो यह सिर्फ एक राजनीतिक गाली नहीं, बल्कि ‘सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स' नाम से रखी गई उनकी पूरी दलील की बुनियाद है।

राहुल की शुरुआत इस दावे से होती है कि व्यवस्था छात्रों से डरती है, क्योंकि छात्र सवाल पूछता है। उनके मुताबिक जब कोई सवाल पूछना बंद कर देता है और बिना जांचे-परखे किसी विचारधारा के पीछे चलने लगता है तभी वह ‘अंधभक्त' बनता है।

इसी फर्क को उन्होंने चार जोड़ों में बांटा, सवाल बनाम भ्रम, प्रेम बनाम नफरत, निडरता बनाम डर और महिलाओं का सम्मान बनाम पितृसत्तात्मक सोच। हर जोड़े में राहुल का इशारा एक ही तरफ है। स्टूडेंट पूछताछ करने वाला और जागरूक है, जबकि अंधभक्त बिना सवाल किए अनुसरण करने वाला।

इसके बाद राहुल अपनी बात को ठोस उदाहरणों तक ले जाते हैं। वे पूछते हैं कि कोई नेता-पुत्र क्रिकेट संस्था का चेयरमैन कैसे बन गया या देश का कारोबार चंद हाथों में कैसे सिमट गया। यहां राहुल का इशारा साफ है, जो छात्र ऐसे सवाल उठाता है, व्यवस्था उसे असहज मानती है। इसलिए उसकी जगह बिना सवाल किए भरोसा करने वाला तबका तैयार किया जाता है।

भाषण का सबसे आक्रामक हिस्सा वह स्लाइड है जिसमें राहुल सत्ता की परतें गिनाते हैं, राजनीतिक नेतृत्व से लेकर बड़े उद्योगपतियों, वैचारिक संगठनों और एजेंसियों तक। इसके जरिए वे यह स्थापित करने की कोशिश करते हैं कि देश के संसाधनों और अवसरों पर मुट्ठी भर लोगों का कब्जा है और आम स्टूडेंट मेहनत के बावजूद इस दायरे से बाहर रह जाता है। यह पूरी तरह राहुल का अपना राजनीतिक आरोप है तथ्य नहीं, इसलिए इसे कांग्रेस नेता के दावे के तौर पर ही पढ़ा जाना चाहिए।

भाषण का सबसे मानवीय क्षण तब आता है जब मंच पर छात्र सीधे कहते हैं, सर हम सिस्टम से हार गए। यह वाक्य बताता है कि पेपर लीक, अटकी भर्तियां और घटते रोजगार अवसरों से जो हताशा युवाओं में जमा हुई है।

राहुल उसी को अपनी दलील का आधार बना रहे हैं। हालांकि राहुल यह भी मानते हैं कि परीक्षा प्रणाली में कहीं-कहीं अभ्यर्थियों की भी गलती रही है, लेकिन उनका मुख्य निशाना सिस्टम पर घटता भरोसा ही है।

बड़ी तस्वीर में देखें तो यह भाषण विपक्ष की उस बड़ी रणनीति का हिस्सा भी दिखता है, जिसमें सत्तापक्ष के समर्थकों को ‘अंधभक्त' कहकर यह संदेश दिया जाता है कि सत्ता जानबूझकर युवाओं को असली मुद्दों से भटकाकर भावनात्मक बहसों में उलझाए रखना चाहती है, लेकिन इस आक्रामक शैली के बीच एक सवाल अनुत्तरित रह जाता है, सिर्फ सिस्टम पर हमला करने से युवाओं की हताशा कम होगी, या विपक्ष के पास इस चरमराई परीक्षा व्यवस्था और बेरोजगारी से निपटने का कोई ठोस रोडमैप भी है?

संबंधित समाचार

आरएसएस का शाखा संगम
Top News

आरएसएस का शाखा संगम:लाल परेड ग्राउंड में जुटे 30 हजार स्वयंसेवक; शारीरिक प्रदर्शन और घोष वादन भी

13 minutes ago
एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार
Top News

एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार:घेराबंदी कर पकड़ा; बड़ी मात्रा में नशा किया जब्त

13 minutes ago
कार्यक्रम खत्म, सड़कों पर जाम
Top News

कार्यक्रम खत्म, सड़कों पर जाम

22 minutes ago
अतिथि शिक्षकों का दर्द छलका
Top News

अतिथि शिक्षकों का दर्द छलका:गिटार पर गाया; ‘लाखों डॉक्टर-इंजीनियर बनाए, आज हम ही फटेहाल’

33 minutes ago
गणेशजी संग विराजे पांच हनुमान मंदिर
Indore

गणेशजी संग विराजे पांच हनुमान मंदिर:शहर की वायरल प्रतिमा

about 1 hour ago
छात्रों की गूंज के बाद बयानबाजी का दौर शुरू
Top News

छात्रों की गूंज के बाद बयानबाजी का दौर शुरू:भाजपा-कांग्रेस ने एक-दूसरे पर किए आक्रामक वार

about 1 hour ago
पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत
Top News

पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत:स्कूल की छुट्टी पर घर से खेलने निकला था; कपड़े मिलने के बाद चला पता

about 1 hour ago
शहर का बड़ा गणपति
Top News

शहर का बड़ा गणपति:जहां हर दर्शन में बसती है सवा सौ साल पुरानी परंपरा

about 1 hour ago
मरीज की मौत के बाद एमवायएच में हंगामा
Top News

मरीज की मौत के बाद एमवायएच में हंगामा:परिजन ने सर्जरी विभाग के रेजिडेंट डॉक्टर से की हाथापाई; विरोध में डॉक्टरों ने कुछ देर रोका काम

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मुख्यमंत्री बोले; करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा हमारी जिम्मेदारी, नागरिकों के सहयोग से आसान हुआ सड़क चौड़ीकरण, नागरिकों ने फूल बरसाकर किया स्वागत

about 1 hour ago
सीनियर्स से प्रताड़ित महिला डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास
Top News

सीनियर्स से प्रताड़ित महिला डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास:एमजीएम मेडिकल कॉलेज का मामला

about 1 hour ago
फ्लाईओवर से 75 फीट नीचे गिरी तेज रफ्तार BMW
Top News

फ्लाईओवर से 75 फीट नीचे गिरी तेज रफ्तार BMW:3 युवकों की मौत; एक गंभीर

about 1 hour ago
212 दुकानें बंद, व्यापारियों का प्रदर्शन जताया आक्रोश
Top News

212 दुकानें बंद, व्यापारियों का प्रदर्शन जताया आक्रोश:फुटपाथ माफियाओं का जुलूस निकालो

about 1 hour ago
गणेश उत्सव का पोस्टर फाड़ने को लेकर विवाद
Top News

गणेश उत्सव का पोस्टर फाड़ने को लेकर विवाद:दो पक्षों में मारपीट; चार लोगों पर केस दर्ज, छह थानों का पुलिस बल तैनात, चार लोगों के घायल होने की सूचना

about 1 hour ago
सबूत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस
Top News

सबूत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस:फर्जी स्टाम्प मामले में पीड़ित का आरोप

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज में पुलिस से नोकझोंक पर सियासत
Top News

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज में पुलिस से नोकझोंक पर सियासत:पूर्व मंत्री बोले- तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है; राहुल गांधी का कार्यक्रम है, कई सिंघम आए और चले गए, ये इंदौर है प्यारे

about 2 hours ago
मंत्री और नगर अध्यक्ष का कांग्रेस पर निशाना
Top News

मंत्री और नगर अध्यक्ष का कांग्रेस पर निशाना:‘छात्रों के बीच कार्यकर्ताओं को खड़ा करने की जरूरत क्यों पड़ी?’

about 2 hours ago
छात्र को फर्जी बैंक कॉल का झांसा देकर साइबर ठगी
Top News

छात्र को फर्जी बैंक कॉल का झांसा देकर साइबर ठगी:फर्जी वेबसाइट पर कराया लॉगिन; ओटीपी डालते ही ट्रांसफर हो गई रकम

about 2 hours ago
आईईटी डीएवीवी में टेक अनलीश 4.0 आयोजित
Top News

आईईटी डीएवीवी में टेक अनलीश 4.0 आयोजित:700 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

about 2 hours ago
लापरवाही के खिलाफ बंद रहा नलखेड़ा
Top News

लापरवाही के खिलाफ बंद रहा नलखेड़ा:चक्काजाम कर जताया आक्रोश

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!