खबर
Top News

सीनियर्स से प्रताड़ित महिला डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास: एमजीएम मेडिकल कॉलेज का मामला

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 सितंबर 2026, 4:41 pm
शेयर करें:
सीनियर्स से प्रताड़ित महिला डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एमजीएम मेडिकल कॉलेज की पीजी फर्स्ट ईयर की छात्रा ने सीनियर्स की प्रताड़ना से तंग आकर अपनी जान देने का प्रयास किया है। हालांकि, छात्रा को सही समय पर तलाश कर उसे इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कर दिया गया, जिसके चलते अब वह खतरे से बाहर बताई जा रही है।

मूलतः सागर की रहने वाली सिमी यादव ने आरडी गार्डी कॉलेज, उज्जैन से एमबीबीएस करने के बाद आगे पीजी की पढ़ाई के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज की गायनेकोलॉजी डिपार्टमेंट में एडमिशन लिया था।

पढ़ाई करने के साथ ही सिमी एमटीएच हॉस्पिटल में ड्यूटी के लिए भी जाती है, लेकिन पिछले 4 महीने से उसे सीनियर्स द्वारा परेशान किया जा रहा था। इसे एमजीएम मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के साथ ही एमटीएच हॉस्पिटल में भी परेशान किया जा रहा था।

इसकी शिकायत वह कई बार एचओडी डॉ. निलेश दलाल, एमटीएच की अधीक्षक डॉ. अनुपमा दवे और हॉस्टल वार्डन से कर चुकी थी, लेकिन उसकी समस्या का किसी भी स्तर पर समाधान नहीं किया जा सका।

सीनियर और जूनियर के बीच सुलह करवाने के लिए बैठक भी हुई’ लेकिन इसका नतीजा नहीं निकल सका। पिछले दिनों सिमी द्वारा एचओडी डॉ. निलेश दलाल को एक लिखित आवेदन दिया गया था, जिसमें उसने सीनियर्स द्वारा गर्ल्स हॉस्टल और एमटीएच हॉस्पिटल में मारपीट करने के आरोप भी लगाए थे।

अपने आवेदन में उसने सभी सीनियर्स के नाम लिखकर भी दिए थे, लेकिन इसके प्रबंधन द्वारा बावजूद कोई एक्शन नहीं लिया गया। इसके चलते वह लंबे समय से डिप्रेशन में भी चल रही थी।

छात्राओं नेे किया बायकाट
उसकी शिकायत के बाद सीनियर्स ने उसका बायकाट करने की खतरनाक योजना बना डाली। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात हॉस्टल में पीजी सेकंड ईयर की छात्राओं ने एक आवेदन लिखा, जिसमें सीनियर्स ने एमटीएच हॉस्पिटल में सिमी के साथ काम नहीं करने की बात लिखी थी।

इस आवेदन पर हॉस्टल में सिमी के सामने ही सीनियर छात्राओं से हस्ताक्षर करवाए जा रहे थे। सीनियर छात्राओं की इस हरकत से सिमी इस कदर तनाव में आई कि शनिवार सुबह उसने खुद को इंसुलिन का इंजेक्शन लगाकर खुदकुशी करने का प्रयास कर डाला।

सिमी ने हॉस्टल में ही दूसरी छात्रा के रूम में जाकर इंजेक्शन लगाया था। यह भी जानकारी सामने आई है कि उसने अपनी एक साथी छात्रा को बताया था कि वह इस कदर परेशान हो गई कि उसे खुदकुशी करने के ख्याल मन में आने लगे हैं।

शनिवार को जब सिमी एमटीएच हॉस्पिटल नहीं पहुंचीं तो उसकी तलाश शुरू की गई। हॉस्टल के अलग-अलग कमरों में उसकी तलाश करने के बाद वह एक छात्रा के कमरे में बेसुध अवस्था में पड़ी मिली।

इसके बाद उसे फौरन एमवाय अस्पताल के मेडिकल आईसीयू के वार्ड 27 में भर्ती किया गया, साथ ही घटना की जानकारी संयोगितागंज पुलिस को भी दी गई। सूचना पर पुलिस ने अस्पताल जाकर सिमी के बयान भी लिए है।

कॅरियर खराब होने का था डर
बताया जा रहा है कि एमजीएम मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में रहने आने के बाद से ही सेकंड ईयर की सीनियर्स तरह-तरह से फर्स्ट ईयर की छात्राओं को निर्देश देकर परेशान कर रही थी, लेकिन सिमी उनकी बात नहीं सुनती थी, इस वजह से सेकंड ईयर की छात्राएं उसे परेशान करने लगी थीं।

जब उन्होंने एमटीएच हॉस्पिटल में उसके साथ काम करने से मना कर दिया तो सिमी को लगा कि अब उसका करियर खराब हो जाएगा और संभवतः इसी वजह से उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया।

पिता पुलिस विभाग में
सिमी के पिता करण यादव पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल हैं। वर्तमान में वह बीना पुलिस के ट्रैफिक विभाग में पदस्थ हैं। बेटी की तबीयत बिगड़ने की जानकारी लगते ही पिता सभी काम छोड़कर इंदौर पहुंचे हैं।

खुलासा फर्स्ट से चर्चा करते हुए उन्होंने अपनी बेटी की इस स्थिति पर बेहद पीड़ा व्यक्त की है। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटी ने कई बार सीनियर छात्राओं की शिकायत की थी, लेकिन जिम्मेदारों ने इस पर ध्यान नहीं दिया, जिसके चलते बेटी ने यह कदम उठाया है।

मां रहती हैं साथ में... लंबे समय से डिप्रेशन में चल रही सिमी का ख्याल रखने के लिए उसकी मां भी उसके साथ हॉस्टल में ही रह रही थीं, लेकिन बेटी द्वारा उठाए गए इस कदम की उन्हें भी भनक नहीं लग सकी। बेटी की ऐसी हालत देखकर मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। सिमी का छोटा भाई भी विदेश से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है।

सिमी की तबीयत अब ठीक है, इंसुलिन लगाने की वजह से उसका ब्लड शुगर लेवल काफी कम हो गया था। उसने मुझे कोई आवेदन नहीं दिया था, यदि सीनियर्स द्वारा उसे परेशान किया जा रहा था तो इसकी जांच करवाई जाएगी, पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। - डॉ. निलेश दलाल, एमटीएच हॉस्पिटल

संबंधित समाचार

पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत
Top News

पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत:स्कूल की छुट्टी पर घर से खेलने निकला था; कपड़े मिलने के बाद चला पता

less than a minute ago
शहर का बड़ा गणपति
Top News

शहर का बड़ा गणपति:जहां हर दर्शन में बसती है सवा सौ साल पुरानी परंपरा

3 minutes ago
मरीज की मौत के बाद एमवायएच में हंगामा
Top News

मरीज की मौत के बाद एमवायएच में हंगामा:परिजन ने सर्जरी विभाग के रेजिडेंट डॉक्टर से की हाथापाई; विरोध में डॉक्टरों ने कुछ देर रोका काम

11 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मुख्यमंत्री बोले; करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा हमारी जिम्मेदारी, नागरिकों के सहयोग से आसान हुआ सड़क चौड़ीकरण, नागरिकों ने फूल बरसाकर किया स्वागत

11 minutes ago
फ्लाईओवर से 75 फीट नीचे गिरी तेज रफ्तार BMW
Top News

फ्लाईओवर से 75 फीट नीचे गिरी तेज रफ्तार BMW:3 युवकों की मौत; एक गंभीर

21 minutes ago
212 दुकानें बंद, व्यापारियों का प्रदर्शन जताया आक्रोश
Top News

212 दुकानें बंद, व्यापारियों का प्रदर्शन जताया आक्रोश:फुटपाथ माफियाओं का जुलूस निकालो

23 minutes ago
गणेश उत्सव का पोस्टर फाड़ने को लेकर विवाद
Top News

गणेश उत्सव का पोस्टर फाड़ने को लेकर विवाद:दो पक्षों में मारपीट; चार लोगों पर केस दर्ज, छह थानों का पुलिस बल तैनात, चार लोगों के घायल होने की सूचना

32 minutes ago
सबूत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस
Top News

सबूत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस:फर्जी स्टाम्प मामले में पीड़ित का आरोप

35 minutes ago
देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज में पुलिस से नोकझोंक पर सियासत
Top News

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज में पुलिस से नोकझोंक पर सियासत:पूर्व मंत्री बोले- तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है; राहुल गांधी का कार्यक्रम है, कई सिंघम आए और चले गए, ये इंदौर है प्यारे

35 minutes ago
मंत्री और नगर अध्यक्ष का कांग्रेस पर निशाना
Top News

मंत्री और नगर अध्यक्ष का कांग्रेस पर निशाना:‘छात्रों के बीच कार्यकर्ताओं को खड़ा करने की जरूरत क्यों पड़ी?’

about 1 hour ago
छात्र को फर्जी बैंक कॉल का झांसा देकर साइबर ठगी
Top News

छात्र को फर्जी बैंक कॉल का झांसा देकर साइबर ठगी:फर्जी वेबसाइट पर कराया लॉगिन; ओटीपी डालते ही ट्रांसफर हो गई रकम

about 1 hour ago
आईईटी डीएवीवी में टेक अनलीश 4.0 आयोजित
Top News

आईईटी डीएवीवी में टेक अनलीश 4.0 आयोजित:700 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

about 1 hour ago
लापरवाही के खिलाफ बंद रहा नलखेड़ा
Top News

लापरवाही के खिलाफ बंद रहा नलखेड़ा:चक्काजाम कर जताया आक्रोश

about 1 hour ago
सपने पूरे करना हमारा दायित्व है
Top News

सपने पूरे करना हमारा दायित्व है:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:मरीज की मौत के बाद हंगामा; परिजन पर जूनियर डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों से मारपीट का आरोप

about 1 hour ago
भतीजे ने काका पर किया जानलेवा हमला
Top News

भतीजे ने काका पर किया जानलेवा हमला:सिर पर फोड़ा मटका; इलाज के दौरान मौत

about 1 hour ago
लक्ष्मी नॉवेल्टी मार्केट में चार दुकानों पर दी दबिश
Top News

लक्ष्मी नॉवेल्टी मार्केट में चार दुकानों पर दी दबिश:स्पाइजन के 1930 कवर समेत ग्लास गार्ड और घड़ी के बेल्ट जब्त

about 1 hour ago
छात्रों की गूंज के बाद पूर्व मुख्यमंत्री की व्यंग्यात्मक पोस्ट
Top News

छात्रों की गूंज के बाद पूर्व मुख्यमंत्री की व्यंग्यात्मक पोस्ट:प्रशासन से लेकर भाजपा नेताओं पर साधा निशाना

about 2 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ की सफलता के साथ संगठन  के ‘सन्नाटे’ की पड़ताल भी जरूरी
Top News

‘छात्रों की गूंज’ की सफलता के साथ संगठन के ‘सन्नाटे’ की पड़ताल भी जरूरी

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:पीसीसी चीफ का तंज;‘2028 में सरकार बनेगी, अभी मिठाई खा लीजिए’

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!