देखिए वीडियो: मुख्यमंत्री बोले; करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा हमारी जिम्मेदारी, नागरिकों के सहयोग से आसान हुआ सड़क चौड़ीकरण, नागरिकों ने फूल बरसाकर किया स्वागत
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण और निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री ने नीलगंगा चौराहे से नानाखेड़ा चौराहे तक चल रहे कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें निर्माण की प्रगति और आगामी योजनाओं की जानकारी दी।
सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित नागरिकों ने मुख्यमंत्री का फूल बरसाकर स्वागत किया। इस पर मुख्यमंत्री ने नागरिकों के सहयोग के लिए उनका आभार जताया।
नागरिकों ने स्वेच्छा से पीछे किए मकान और मंदिर
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण के लिए कई नागरिकों ने स्वेच्छा से अपने मकानों को पीछे किया है। कुछ स्थानों पर लोगों ने अपनी इच्छा से मंदिरों को भी पीछे किया है।
उन्होंने इसे उज्जैन की परंपरा और सिंहस्थ की तैयारियों में समाज की भागीदारी का उदाहरण बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़े आयोजन की तैयारियों में प्रशासन के साथ आम नागरिकों का सहयोग भी महत्वपूर्ण है।
करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए बेहतर यातायात व्यवस्था पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंहस्थ के दौरान देशभर से करोड़ों श्रद्धालु उज्जैन पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ीकरण से शहर में यातायात का दबाव कम करने में मदद मिलेगी और लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।
एलिवेटेड ब्रिज से जुड़ेगा नीलगंगा-नानाखेड़ा मार्ग
मुख्यमंत्री ने बताया कि नीलगंगा चौराहे से नानाखेड़ा बस स्टैंड को जोड़ने वाला यह मार्ग आगे एलिवेटेड ब्रिज से भी जोड़ा जाएगा। इससे पुराने और नए शहर के बीच यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
सिंहस्थ को देखते हुए शहर में सड़क, यातायात और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए विभिन्न निर्माण कार्य किए जा रहे हैं।
इस साल 12 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं का अनुमान
मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकाल लोक के निर्माण के बाद उज्जैन में धार्मिक पर्यटन में तेजी से वृद्धि हुई है। उनके मुताबिक, वर्ष 2022-23 तक उज्जैन में सालाना करीब 60 से 70 लाख श्रद्धालु आते थे, जबकि पिछले साल यह संख्या 8 करोड़ से अधिक रही।
मुख्यमंत्री ने अनुमान जताया कि इस वर्ष उज्जैन में श्रद्धालुओं की संख्या 12 करोड़ से अधिक हो सकती है। उन्होंने कहा कि उज्जैन और इंदौर धार्मिक पर्यटन के महत्वपूर्ण केंद्रों के रूप में विकसित हो रहे हैं, जिसका स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी लाभ मिल रहा है।
जैन मंदिर में दर्शन-पूजन, उपाश्रय भवन का भूमिपूजन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माधवनगर स्थित श्री जैन श्वेतांबर मंदिर पहुंचकर भगवान शीतलनाथ स्वामी के दर्शन और पूजन किए। इसके बाद उन्होंने नवीन उपाश्रय भवन का भूमिपूजन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान महावीर के विचार त्याग, संयम, अहिंसा और करुणा का संदेश देते हैं। प्रस्तावित नवीन भवन में ‘तीन धाम, एक मुकाम’ की अवधारणा के तहत मणिभद्र भगवान का मंदिर और ई-लाइब्रेरी भी प्रस्तावित है।
कार्यक्रम में सांसद बालयोगी उमेशनाथ महाराज, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, सभापति कलावती यादव सहित जैन समाज के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
संबंधित समाचार

गणेशजी संग विराजे पांच हनुमान मंदिर:शहर की वायरल प्रतिमा

छात्रों की गूंज के बाद बयानबाजी का दौर शुरू:भाजपा-कांग्रेस ने एक-दूसरे पर किए आक्रामक वार

पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत:स्कूल की छुट्टी पर घर से खेलने निकला था; कपड़े मिलने के बाद चला पता

शहर का बड़ा गणपति:जहां हर दर्शन में बसती है सवा सौ साल पुरानी परंपरा

मरीज की मौत के बाद एमवायएच में हंगामा:परिजन ने सर्जरी विभाग के रेजिडेंट डॉक्टर से की हाथापाई; विरोध में डॉक्टरों ने कुछ देर रोका काम

सीनियर्स से प्रताड़ित महिला डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास:एमजीएम मेडिकल कॉलेज का मामला

फ्लाईओवर से 75 फीट नीचे गिरी तेज रफ्तार BMW:3 युवकों की मौत; एक गंभीर

212 दुकानें बंद, व्यापारियों का प्रदर्शन जताया आक्रोश:फुटपाथ माफियाओं का जुलूस निकालो

गणेश उत्सव का पोस्टर फाड़ने को लेकर विवाद:दो पक्षों में मारपीट; चार लोगों पर केस दर्ज, छह थानों का पुलिस बल तैनात, चार लोगों के घायल होने की सूचना

सबूत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस:फर्जी स्टाम्प मामले में पीड़ित का आरोप

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज में पुलिस से नोकझोंक पर सियासत:पूर्व मंत्री बोले- तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है; राहुल गांधी का कार्यक्रम है, कई सिंघम आए और चले गए, ये इंदौर है प्यारे

मंत्री और नगर अध्यक्ष का कांग्रेस पर निशाना:‘छात्रों के बीच कार्यकर्ताओं को खड़ा करने की जरूरत क्यों पड़ी?’

छात्र को फर्जी बैंक कॉल का झांसा देकर साइबर ठगी:फर्जी वेबसाइट पर कराया लॉगिन; ओटीपी डालते ही ट्रांसफर हो गई रकम

आईईटी डीएवीवी में टेक अनलीश 4.0 आयोजित:700 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

लापरवाही के खिलाफ बंद रहा नलखेड़ा:चक्काजाम कर जताया आक्रोश

सपने पूरे करना हमारा दायित्व है:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

देखिए वीडियो:मरीज की मौत के बाद हंगामा; परिजन पर जूनियर डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों से मारपीट का आरोप

भतीजे ने काका पर किया जानलेवा हमला:सिर पर फोड़ा मटका; इलाज के दौरान मौत

लक्ष्मी नॉवेल्टी मार्केट में चार दुकानों पर दी दबिश:स्पाइजन के 1930 कवर समेत ग्लास गार्ड और घड़ी के बेल्ट जब्त

छात्रों की गूंज के बाद पूर्व मुख्यमंत्री की व्यंग्यात्मक पोस्ट:प्रशासन से लेकर भाजपा नेताओं पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!