पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत: स्कूल की छुट्टी पर घर से खेलने निकला था; कपड़े मिलने के बाद चला पता
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र के नया बसेरा इलाके में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 8 साल के बच्चे की मौत हो गई।
मृतक की पहचान वंश, पिता विशाल, निवासी नया बसेरा के रूप में हुई है। वह चौथी कक्षा में पढ़ता था।
खेलने की कहकर घर से निकला था
रविवार को स्कूल की छुट्टी होने के कारण वंश सुबह घर पर था। बाद में वह खेलने की बात कहकर घर से बाहर निकला, लेकिन दोपहर तक वापस नहीं लौटा।
परिजनों ने आसपास तलाश शुरू की। इसी दौरान बच्चों से मिली जानकारी के आधार पर परिवार पानी से भरे गड्ढे के पास पहुंचा।
बच्चों ने बताया- गड्ढे की ओर गया था वंश
गांधी नगर पुलिस के मुताबिक, दोपहर करीब डेढ़ बजे तक वंश के घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।
आसपास मौजूद बच्चों ने बताया कि वंश पानी से भरे गड्ढे में नहाने जाने की बात कह रहा था।
इसके बाद परिजन गड्ढे के पास पहुंचे, जहां वंश के कपड़े पड़े मिले। आशंका के आधार पर पानी में तलाश शुरू की गई।
कुछ देर बाद बच्चे का शव पानी के अंदर मिला।
अस्पताल ले गए, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
परिजनों ने वंश को पानी से बाहर निकाला और अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर गांधी नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है।
मां के निधन के बाद दादी कर रही थीं देखभाल
वंश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी मां का पहले ही निधन हो चुका था। इसके बाद दादी ही उसकी देखभाल कर रही थीं।
उसके पिता विशाल इंदौर में मेट्रो निर्माण का काम कर रही एक निजी कंपनी में मजदूरी करते हैं।
हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है। पुलिस मामले में हादसे की परिस्थितियों और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

गणेशजी संग विराजे पांच हनुमान मंदिर:शहर की वायरल प्रतिमा

छात्रों की गूंज के बाद बयानबाजी का दौर शुरू:भाजपा-कांग्रेस ने एक-दूसरे पर किए आक्रामक वार

शहर का बड़ा गणपति:जहां हर दर्शन में बसती है सवा सौ साल पुरानी परंपरा

मरीज की मौत के बाद एमवायएच में हंगामा:परिजन ने सर्जरी विभाग के रेजिडेंट डॉक्टर से की हाथापाई; विरोध में डॉक्टरों ने कुछ देर रोका काम

देखिए वीडियो:मुख्यमंत्री बोले; करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा हमारी जिम्मेदारी, नागरिकों के सहयोग से आसान हुआ सड़क चौड़ीकरण, नागरिकों ने फूल बरसाकर किया स्वागत

सीनियर्स से प्रताड़ित महिला डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास:एमजीएम मेडिकल कॉलेज का मामला

फ्लाईओवर से 75 फीट नीचे गिरी तेज रफ्तार BMW:3 युवकों की मौत; एक गंभीर

212 दुकानें बंद, व्यापारियों का प्रदर्शन जताया आक्रोश:फुटपाथ माफियाओं का जुलूस निकालो

गणेश उत्सव का पोस्टर फाड़ने को लेकर विवाद:दो पक्षों में मारपीट; चार लोगों पर केस दर्ज, छह थानों का पुलिस बल तैनात, चार लोगों के घायल होने की सूचना

सबूत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस:फर्जी स्टाम्प मामले में पीड़ित का आरोप

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज में पुलिस से नोकझोंक पर सियासत:पूर्व मंत्री बोले- तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है; राहुल गांधी का कार्यक्रम है, कई सिंघम आए और चले गए, ये इंदौर है प्यारे

मंत्री और नगर अध्यक्ष का कांग्रेस पर निशाना:‘छात्रों के बीच कार्यकर्ताओं को खड़ा करने की जरूरत क्यों पड़ी?’

छात्र को फर्जी बैंक कॉल का झांसा देकर साइबर ठगी:फर्जी वेबसाइट पर कराया लॉगिन; ओटीपी डालते ही ट्रांसफर हो गई रकम

आईईटी डीएवीवी में टेक अनलीश 4.0 आयोजित:700 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

लापरवाही के खिलाफ बंद रहा नलखेड़ा:चक्काजाम कर जताया आक्रोश

सपने पूरे करना हमारा दायित्व है:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

देखिए वीडियो:मरीज की मौत के बाद हंगामा; परिजन पर जूनियर डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों से मारपीट का आरोप

भतीजे ने काका पर किया जानलेवा हमला:सिर पर फोड़ा मटका; इलाज के दौरान मौत

लक्ष्मी नॉवेल्टी मार्केट में चार दुकानों पर दी दबिश:स्पाइजन के 1930 कवर समेत ग्लास गार्ड और घड़ी के बेल्ट जब्त

छात्रों की गूंज के बाद पूर्व मुख्यमंत्री की व्यंग्यात्मक पोस्ट:प्रशासन से लेकर भाजपा नेताओं पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!